Author: News Maati

रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की साजिश और उसके क्रियान्वयन से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे दुबई में बैठा एक नेटवर्क सक्रिय था, जिसने लोहरदगा निवासी अमन अंसारी को आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाने का टास्क दिया था। तीन आरोपियों से पुलिस कर रही है पूछताछ : इस मामले में गिरफ्तार अमन अंसारी, सैफ अंसारी और अयान खान से पूछताछ जारी है। इसी दौरान कोतवाली थाना से फरार हुए सैफ अंसारी को मांडर में पुलिस…

Read More

पटना। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के घरेलू टूर्नामेंट में गुरुवार को अक्षरा गुप्ता ने अविजित तिहरा शतक जड़ दिया। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में खेली गई महिला अंडर-19 वनडे ट्राफी में कीर्तिमान बनाते हुए अक्षरा ने 55 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 126 गेदों में 242.86 के स्ट्राइक रेट से 306 रनों की नाबाद पारी खेली। पूर्वी चंपारण की 16 वर्षीय खिलाड़ी की आक्रामक पारी की बदौलत उनकी टीम ए ने टीम सी को 329 रनों से मात दी। सबसे बड़ी पारी के लिहाज से अक्षरा की यह दूसरा उच्चतम रन रहा। इसके पहले मुबंई की इरा गुप्ता…

Read More

रांची। झारखंड में राज्यसभा चुनाव एक बार फिर दागदार रहा। फिर चुनाव में क्रास वोटिंग हुई। तमाम माक पोल के बावजूद वोट रद भी हुए। गुरुवार को झारखंड विधानसभा में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव में आशा के अनुरूप झामुमो के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम सबसे अधिक 30 वोट लाकर विजयी हुए। मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा तथा भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी में था। इसमें परिमल कांग्रेस प्रत्याशी पर भारी पड़े। उन्होंने 28 वैध मत लाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को बुरी तरह पछाड़ दिया। दूसरी तरफ, प्रणव को 20 वोट मिले। भाजपा विधायकों के दो वोट…

Read More

पटना। छात्र राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और उनके सहयोगी मोतीलाल यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है। पीड़ित की लिखित शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं होने के बाद मामला अदालत पहुंचा। अदालत के निर्देश पर अब पाटलिपुत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह शिकायत अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव  ने दर्ज कराया है। आकाश यादव के अनुसार घटना 6 जून की है। उनका आरोप है कि उस दिन तेज प्रताप यादव अपने सहयोगी मोतीलाल…

Read More

पटना। बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 आईपीएस समेत 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव में 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। पूर्णिया को मिला नया एसएसपी : पूर्णिया के एसपी पद पर तैनात रही स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा में एसपी बनाया गया है। उनकी जगह शौर्य सुमन को पूर्णिया का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। पटना, भागलपुर और गया में नए सिटी एसपी : राजधानी पटना के तीनों नगर एसपी बदल दिए गए…

Read More

पटना। गुरुवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 21 अफसरों को स्थानांतरित कर दिया गया। पटना सहित 11 जिलों में नए डीएम भेजे गए है। नालंदा, जहानाबाद, रोहतास, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, खगड़िया, बांका , गोपालगंज , किशनगंज, मुजफ्फरपुर के डीएम बदले हैं। पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है। वहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। त्यागराजन स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव के प्रभार में भी रहेंगे। नालंदा के डीएम कुंदन कुमार को…

Read More

रांची । चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में सैफ अंसारी, अमन अंसारी उर्फ गोलू और सायम सुजान शामिल है। इनके पास से घटना के समय पहने हुए कपड़े, रैपिडों कैब (सेन्ट्रो कार) और चार स्मार्टफोन बरामद किया गया। एसएसपी राकेश रंजन ने गुरुवार की रात प्रेस वार्ता में बताया कि 16 जून की देर रात चुटिया निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, झारखंड प्रदेश कार्यालय में अज्ञात अपराधियों के जरिये पेट्रोल बम फेंकने की घटना को अंजाम…

Read More

रांची। झारखंड की उभरती साइकिलिस्ट सरिता कुमारी वर्ल्ड स्पोर्ट्स एक्सपोजर टूर के तहत भारतीय टीम के साथ फ्रांस के हैयेरपहुंच गई हैं। झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन ने इसे राज्य के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि सरिता कुमारी को वर्ल्ड स्पोर्ट्स एक्सपोजर टूर के दौरान उन्हें एक माह तक यूरोपियन सर्किट में आयोजित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और तकनीकी अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरिता अपने साथ झारखंड सरकार के खेल विभाग की…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र में चेन स्नैचर हों या बाइक चोर गिरोह, दोनों गैंग के अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पहले तो चोर अपना चेहरा ढंक कर चोरी करते थे। लेकिन अब शायद उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। शहर के बाजारटांड़ में गुरुवार को दो बाइक चोरों ने दिनदहाड़े एक बाइक उड़ा ली। सबसे बड़ी बात यह थी कि उनके चेहरे पर पुलिस का खौफ भी नजर नहीं आ रहा था। उन लोगों ने न तो हेलमेट पहना और न ही अपना चेहरा ढंका। बड़े आराम से चोरी की बाइक पर सवार होकर दोनों…

Read More

रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) रांची के कार्यालय पर हुए बम हमले के मामले में गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कल ही हमने इस घटना के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताई थी और आज की जांच में वह आशंका सही साबित होती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तथ्यों से स्पष्ट है कि यह किसी एक व्यक्ति की करतूत नहीं, बल्कि एक सुनियोजित और व्यापक अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत होता है। जिसका उद्देश्य रांची और झारखंड की शांति एवं सौहार्द को भंग करना तथा संघ जैसे राष्ट्रभक्ति के…

Read More