Author: News Maati

नई दिल्ली । भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार स्वदेशी युद्धपोतों को बेड़े में शामिल कर रही है। एक के बाद एक आधुनिक वॉरशिप नौसेना को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में 30 मार्च का दिन ऐतिहासिक बन गया था, जब एक ही दिन में नौसेना को तीन स्वदेशी जहाज सौंपे गए थे। 21 जून का दिन भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन ही में तीन वॉरशिप को नेवी में शामिल करेंगे। कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट में आयोजित एक खास समारोह में इन तीनों वॉरशिप…

Read More

नई दिल्ली। सड़कों पर पैदल चलने वालों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित फुटपाथ पर चलना नागरिकों का मौलिक अधिकार है और इस अधिकार को मोटर वाहनों की आवाजाही पर प्राथमिकता मिलेगी। अदालत ने कहा कि सुरक्षित और स्पष्ट रूप से चिन्हित फुटपाथ उपलब्ध कराना सरकार और स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी है। यह फैसला एक सड़क हादसे से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान आया, जिसमें स्कूल जा रहे पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति ए.एस. चंदूरकर की पीठ…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक रुक-रुक कर हुई वर्षा के कारण मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सर्वाधिक 55 मिलीमीटर बारिश रांची के नामकुम क्षेत्र में दर्ज की गई। वहीं राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान नामकुम में 19 डिग्री सेल्सियस…

Read More

नई दिल्ली । नीट री-एग्जाम से पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम ऐप प्लेटफॉर्म पर सरकार के अस्थायी बैन के फैसले को सही ठहराया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने अस्थायी बैन के खिलाफ दायर टेलीग्राम की याचिका को भी खारिज कर दिया। दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस तेजस कारिया की सिंगल बेंच ने शुक्रवार को टेलीग्राम की याचिका पर अपना फैसला दिया। जस्टिस तेजस करिया ने कहा, “सरकार का आदेश सही है। आईटी एक्ट के सेक्शन 69ए के तहत किसी प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया जा सकता है।” सरकार ने परीक्षा में पेपर लीक और संगठित नकल गिरोहों से जुड़े मामलों की आशंका…

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी में टूट का दावा किया है। उन्होंने ‘बागी बलिया’ के बाद इस बार मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा और सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का नाम लिया है। राजभर ने कहा कि बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा (शिवपाल यादव) ही बनेगा, क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकता है। ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पीडीए समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद नहीं पहुंची न? ‘पीट देगा अहीर’, ‘पीट…

Read More

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। सीएम जनपद के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सहित 378 करोड़ रुपये से अधिक की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। योगी ने पहली बार राम मंदिर में हुई चंदा चोरी पर प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में चंदा चोरी के आरोपों पर सख्त रूख अपनाते हुए चेतावनी दे डाली। उन्होंने साफ-साफ कहा कि राम मंदिर के लिए 500 साल का संघर्ष हुआ है। इसलिए कोई भी अयोध्या को बदनाम न करे। अगर किसी के पास चंदा चोरी का कोई सबूत है तो वह…

Read More

पटना। टेंडर घोटाले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की सुबह एसवीयू ने निलंबित किये गए आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की। इसके अलावा मातृस्वा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और रिशुश्री के सहयोगी पवन कुमार के ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है। यह सभी छापेमारी पटना में चल रही है। एसवीयू की छापेमारी में दोनों आईएएस अधिकारी और रिशुश्री का सहयोगी पवन फरार पाए गए हैं। योगेश सागर के गर्दनीबाग और अभिलाषा कुमारी शर्मा के नेहरू पथ स्‍थ‍ित आवास की तलाशी ली जा रही…

Read More

पटना। झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने इंडिया गठबंधन के भीतर की कड़वाहट को उजागर कर दिया है। कांग्रेस द्वारा राजद और भाकपा-माले पर भितरघात के आरोप लगाने के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल ने बेहद आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। राजद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए इस पूरे घटनाक्रम को बिहार के बदलापुर से जोड़ दिया है। राजद का साफ कहना है कि कांग्रेस अपनी संगठनात्मक कमजोरी और विधायकों को एकजुट रख पाने की असफलता को छिपाने के लिए सहयोगियों पर अनर्गल आरोप लगा रही है। राजद ने कांग्रेस को नसीहत दी है कि…

Read More

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गर्मजोशी के साथ विदाई दी। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की सफल यात्रा पूरी करने के बाद अब पेरिस से भारत लौटने वाले हैं। मैक्रों ने पीएम मोदी से कहा, “नीस, एवियन और पेरिस में इन दिनों को आपके साथ बिताना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा, “अब आपको अपना वादा पूरा करना होगा। फरवरी में आपको भारत आना है और थोड़ा ज्यादा समय लेकर आना है।”राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा, ”फरवरी में मैंने वादा किया है कि मैं सिर्फ आपके लिए…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, योजना की शुरूआत से अब तक देशभर में करीब 15 लाख रोजगार अवसरों का सृजन हुआ है। इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को 15,000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिससे उन्हें कार्यक्षेत्र में प्रवेश के समय आर्थिक सहायता मिल…

Read More