Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    14वीं जेपीएससी परीक्षा होगी रद, ईडी करेगी टीडीपीएल के लेनदेन की जांच

    August 9, 2026

    लालू के लाल बोले- दिल थाम कर बैठिए, मल्लिका शेरावत के साथ आया तेज प्रताप यादव का नया वीडियो

    August 9, 2026

    बिहार में परीक्षा सुधार और नई टेक्नोलॉजी के लिए बनेगी कमेटी, सम्राट का पेपर लीक रोकने के लिए बड़ा कदम

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 14वीं जेपीएससी परीक्षा होगी रद, ईडी करेगी टीडीपीएल के लेनदेन की जांच
    • लालू के लाल बोले- दिल थाम कर बैठिए, मल्लिका शेरावत के साथ आया तेज प्रताप यादव का नया वीडियो
    • बिहार में परीक्षा सुधार और नई टेक्नोलॉजी के लिए बनेगी कमेटी, सम्राट का पेपर लीक रोकने के लिए बड़ा कदम
    • राहुल गांधी में हिम्मत है तो रांची आकर सीएम आवास के बाहर धरना दें, मुख्यमंत्री से मांगें इस्तीफा : संजय सेठ
    • इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी, जेन जी को लेकर बड़ा बयान दिया
    • तीसरे दौर की वार्ता से पहले छात्र बोले- लिखित और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो कल करेंगे विधानसभा का घेराव
    • छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो का निर्जला उपवास
    • JPSC PT पर आज हेमंत सोरेन ले सकते हैं बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को झटका, नथवाणी ने राहुल और हेमंत के चक्रव्यूह को तोड़ा
    Jharkhand

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को झटका, नथवाणी ने राहुल और हेमंत के चक्रव्यूह को तोड़ा

    News MaatiBy News MaatiJune 18, 2026No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में राज्यसभा चुनाव एक बार फिर दागदार रहा। फिर चुनाव में क्रास वोटिंग हुई। तमाम माक पोल के बावजूद वोट रद भी हुए। गुरुवार को झारखंड विधानसभा में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव में आशा के अनुरूप झामुमो के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम सबसे अधिक 30 वोट लाकर विजयी हुए। मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा तथा भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी में था। इसमें परिमल कांग्रेस प्रत्याशी पर भारी पड़े। उन्होंने 28 वैध मत लाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को बुरी तरह पछाड़ दिया। दूसरी तरफ, प्रणव को 20 वोट मिले।

    भाजपा विधायकों के दो वोट रद होने के बाद भी परिमल को 28 वोट मिले तो इसका मतलब साफ है कि वह गठबंधन के छह विधायकों को अपने पाले में लाने में सफल रहे। इस नतीजे का असर सत्तारूढ़ गठबंधन की सेहत पर भी पड़ सकता है। राज्यसभा चुनाव का यह नतीजा क्रास वोटिंग से संभव हुआ। तमाम वादे के अनुरूप सत्तारूढ़ गठबंधन अपने विधायकों को समेटने में विफल रहा। सारे प्रशिक्षण, निर्देश, सुझाव और अपील के साथ-साथ दावे धरे के धरे रह गए। सत्ताधारी महागठबंधन (झामुमो और कांग्रेस) के पास संख्या बल होने के बावजूद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रणनीतिक किलेबंदी परिमल नाथवानी को रोकने में नाकाम रही।

    कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने स्पष्ट रूप से कहा कि राजद और भाकपा माले ने गठबंधन के साथ विश्वासघात किया। राजद के चार तथा भाकपा माले के दो विधायकों के वोट विपक्षी खेमे के प्रत्याशी को मिल गए। हालांकि राजद और भाकपा माले ने कांग्रेस के इस आरोप को सिरे से नकारते हुए कांग्रेस विधायकों द्वारा ही क्रास वोटिंग करने का आरोप लगाया। इससे पहले, सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोई अनुपस्थित नहीं रहा।

    हालांकि मतगणना के दौरान तीन मत अमान्य घोषित कर दिए गए। इनमें दो एनडीए के विधायकों तथा एक कांग्रेस विधायक का वोट था। एनडीए विधायकों के रद दो वोट परिमल को पड़े थे। बैद्यनाथ राम झारखंड से राज्यसभा सदस्य के लिए चुने जाने वाले पहले दलित हैं। अभी तक यहां से कोई दलित चुनकर नहीं गया था। साथ ही राज्य गठन के बाद पलामू प्रमंडल से पहली बार कोई राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुआ है। झारखंड सरकार में कई टर्म मंत्री रहे बैद्यनाथ राम पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।

    नथवाणी तीसरी बार झारखंड से पहुंचे राज्यसभा : भाजपा समर्थित परिमल नथवाणी तीसरी बार झारखंड से राज्यसभा पहुंचे हैं। इससे पहले वह लगातार दो टर्म झारखंड से राज्यसभा सदस्य रहे। पहली बार वह झारखंड से 10 अप्रैल 2008 से नौ अप्रैल 2014 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।

    वह लगातार दूसरी बार झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए। दूसरे टर्म में उनका कार्यकाल 10 अप्रैल से 2014 से नौ अप्रैल 2020 तक रहा। वर्तमान में परिमल आंध्रप्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल 21 जून को पूरा हो रहा है। भाजपा के अधिसंख्य नेता राज्यसभा चुनाव में आवश्यक आंकड़ा नहीं होने के बाद भी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन के सवाल पर ‘अंतरात्मा की आवाज’ की दुहाई देते रहे।

    भाजपा हार्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देने के सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा लगाए गए आरोप पर कहती रही कि सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज पर परिमल नथवाणी को वोट देंगे। दूसरी तरफ, सत्तारूढ़ गठबंधन नथवाणी की जीत के बाद हार्स ट्रेडिंग की अपनी आशंका को सही बताया।

    कांग्रेस के दिग्गज सिपहसालार भी फेल : कांग्रेस के दिग्गज सिपहसालार भले ही अपने प्रत्याशी प्रणव झा को सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रत्याशी घोषित कराने में सफल तो रहे, लेकिन अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने में फेल हो गए।

    कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी बेला प्रसाद, पर्यवेक्षक अजय शर्मा, सांसद डा. सैय्यद नासिर आदि द्वारा कई दिनों से झारखंड में मोर्चा संभालने के बाद भी उनकी रणनीति बुरी तरह फेल हो गई। बीएन चाणक्या होटल में विधायकों को रखे जाने तथा सीएम आवास में डिनर की पॉलिसी भी काम नहीं आई।

    विधानसभा में लगे जय श्रीराम के नारे
    नथवाणी की जीत के साथ ही झारखंड विधानसभा में जय श्री राम के नारे भी लगे। एनडीए के नेताओं ने इसे बड़ी जीत बताई। दूसरी तरफ, कांग्रेस में मायूसी छा गई। कांग्रेस के नेताओं को समझ में नहीं आ रहा था कि यह क्या हुआ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    14वीं जेपीएससी परीक्षा होगी रद, ईडी करेगी टीडीपीएल के लेनदेन की जांच

    August 9, 2026

    राहुल गांधी में हिम्मत है तो रांची आकर सीएम आवास के बाहर धरना दें, मुख्यमंत्री से मांगें इस्तीफा : संजय सेठ

    August 9, 2026

    तीसरे दौर की वार्ता से पहले छात्र बोले- लिखित और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो कल करेंगे विधानसभा का घेराव

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,422

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Jharkhand

    14वीं जेपीएससी परीक्षा होगी रद, ईडी करेगी टीडीपीएल के लेनदेन की जांच

    By News MaatiAugust 9, 202618

    रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) परीक्षा में गड़बड़ी…

    लालू के लाल बोले- दिल थाम कर बैठिए, मल्लिका शेरावत के साथ आया तेज प्रताप यादव का नया वीडियो

    August 9, 2026

    बिहार में परीक्षा सुधार और नई टेक्नोलॉजी के लिए बनेगी कमेटी, सम्राट का पेपर लीक रोकने के लिए बड़ा कदम

    August 9, 2026

    राहुल गांधी में हिम्मत है तो रांची आकर सीएम आवास के बाहर धरना दें, मुख्यमंत्री से मांगें इस्तीफा : संजय सेठ

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    14वीं जेपीएससी परीक्षा होगी रद, ईडी करेगी टीडीपीएल के लेनदेन की जांच

    August 9, 2026

    लालू के लाल बोले- दिल थाम कर बैठिए, मल्लिका शेरावत के साथ आया तेज प्रताप यादव का नया वीडियो

    August 9, 2026

    बिहार में परीक्षा सुधार और नई टेक्नोलॉजी के लिए बनेगी कमेटी, सम्राट का पेपर लीक रोकने के लिए बड़ा कदम

    August 9, 2026

    राहुल गांधी में हिम्मत है तो रांची आकर सीएम आवास के बाहर धरना दें, मुख्यमंत्री से मांगें इस्तीफा : संजय सेठ

    August 9, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.