Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
- झारखंड में SIR के लिए कल से घर-घर जाएंगे BLO
- काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित
Author: News Maati
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते, वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। दिवंगत वीर सोरेन बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, बाबूलाल सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना किया कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिजनों को इस असहनीय…
पटना। राजधानी पटनावासियों के लिए यह गर्व का क्षण है कि पटना मेट्रो रेल का भूतनाथ स्टेशन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक का ट्रायल रन सफलतापूर्वक गुरुवार को पूरा कर लिया गया। यह उपलब्धि शहर में आधुनिक एवं सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) के अनुसार भूतनाथ से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो रेल का परिचालन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ तक ही मेट्रो का परिचालन किया जा रहा है। यह ट्रायल रन एलिवेटेड कॉरिडोर पर निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप…
जोधपुर। जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार को भारतीय वायु सेना का अब तक का सबसे बड़ा अभ्यास ‘वायु शक्ति’ होगा। देश की राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु पहली बार स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरेंगी। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस शौर्य प्रदर्शन के साक्षी बनेंगे। राष्ट्रपति निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी को प्रचंड हेलीकॉप्टर में सह-पायलट के तौर पर उड़ान भरकर सीमावर्ती एयरस्पेस का मुआयना करेंगी। यह उनके करियर में एक नया अध्याय होगा, क्योंकि इससे पहले वे सुखोई-30 एमकेआई (8 अप्रैल 2023)…
टोक्यो । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों के साथ जापानी ट्रेन में 501 किमी/घंटे की रफ्तार से यात्रा की। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जापान में ट्रेन के सफर का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया। सीएम योगी ने वीडियो में ट्रेन के ऑनबोर्ड स्पीड का डिस्प्ले बोर्ड दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने ट्रेन की 501 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पार करते समय तस्वीर भी लीं। हाई स्पीड ट्रेन के सफर का अनुभव अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर सीएम योगी ने कहा, “आप देख सकते हैं कि मैं 501 किमी प्रति…
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में हर साल लाखों लोगों का जीवन बचाने के लिए सरकार सुरक्षा कारणों की गहनता से पड़ताल कर रही है और इसमें रोड इंजीनियरिंग, आटोमोबाइल इंजीनियरिंग, सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करते हुए शिक्षा तथा जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गडकरी ने गुरुवार को यहां हैबिटेट सेंटर में सीआईआई के तत्वावधान में आयोजित ‘नेशनल कन्क्लेव ऑफ रोड सेफ्टी’ विषय पर अपने विचार पेश करते हुए गुरुवार को कहा कि देश में हर साल लाखों लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज दिनभर उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद सपाट स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद से ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो गई। दिन के पहले सत्र में तेजड़िये हावी होते रहे, वहीं दूसरे सत्र में मंदड़ियों ने अपना जोर बना दिया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी ने 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ आज के कारोबार का अंत किया। आज दिनभर के कारोबार के दौरान…
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुरुवार को हवाई यात्रा के टिकट रिफंड और कैंसिल करने से जुड़े नियमों में व्यापक बदलाव किया है। इसके तहत यात्री अब कुछ शर्तों के अधीन बुकिंग के 48 घंटों के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के हवाई टिकट रद्द या बदल सकते हैं। नए नियमों के मुताबिक अब टिकट बुक करने के 48 घंटे के भीतर कैंसिल या बदलाव करने पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा, यानी टिकट का पूरा अमाउंट रिफंड किया जाएगा। यह फैसला यात्रियों की बढ़ती शिकायतों और हाल ही में इंडिगो की उड़ानों में हुई दिक्कतों के बाद लिया…
अररिया । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि हम एक-एक घुसपैठिए को भारत की भूमि से चुन-चुन कर बाहर कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई चुनावी वादा नहीं है, यह केंद्र की मोदी सरकार का संकल्प है। अब यह सिर्फ वादा नहीं है, हम जल्द ही ऐसा करने जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के अररिया में बॉर्डर आउट पोस्ट ‘लेटी’ व ‘इंदरवा’ के उद्घाटन और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के विभिन्न कार्यों के ई-लोकार्पण, ई-शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा सड़क योजना के तहत 556 किलोमीटर…
नई दिल्ली । एनसीईआरटी की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़े आपत्तिजनक उल्लेखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने इसे न्यायपालिका को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश करार दिया और बाजार से किताब को वापस लेने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच की बात कही है और इससे एक दिन पहले ही किताब के खास चैप्टर पर आपत्ति जताई थी। कोर्ट ने कहा था कि अदालत को बदनाम नहीं करने…
तेल अवीव । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच आज आयरन डोम पर बात बन सकती है। अगर दोनों देशों के बीच आयरन डोम को लेकर मुहर लग गई, देश की सुरक्षा में एक बड़ा कदम होगा। दरअसल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत ने अपने स्वदेशी हथियारों की ताकत दिखाकर दुश्मनों के हर हमले को नाकाम कर दिया। यहां तक कि पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू गुरुवार को किंग डेविड होटल में एक बड़ी द्विपक्षीय मीटिंग…