Author: News Maati

नीमच । मध्य प्रदेश के नीमच जिले के कुचरोद गांव के युवा कलाकार राहुल कुमार लोहार ने अपनी रचनात्मकता और अनोखी कलात्मक सोच से एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक खास पेंटिंग बनाई है, लेकिन इस कलाकृति की सबसे खास बात यह है कि इसे आम रंगों से नहीं, बल्कि चाय से बनाया गया है। चाय से बनी यह पेंटिंग सिर्फ प्रधानमंत्री के शुरुआती जीवन की कलात्मक झलक ही नहीं है, बल्कि यह पिछले 12 वर्षों में उनके कार्यकाल के दौरान की कुछ प्रमुख उपलब्धियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को भी दिखाती…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के नेताओं को अदालत से बड़ा झटका लगा है। अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने पार्टी नेता देवशरण भगत और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया। दोनों नेताओं ने निचली अदालत द्वारा उनकी डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने के आदेश को चुनौती दी थी, लेकिन अदालत ने उन्हें कोई राहत देने से इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और उपलब्ध अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद रिवीजन याचिका को निरस्त कर दिया।…

Read More

रांची। चर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की विशेष अदालत ने बुधवार को तीन आरोपितों की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने लेखा शाखा के एसएसआई अशोक भंडारी, गृह रक्षक सतीश कुमार और काजल मंडल को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत अर्जी नामंजूर कर दी। इससे पूर्व अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।उल्लेखनीय है कि यह मामला बोकारो ट्रेजरी से लगभग 11 करोड़ रुपये की कथित अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब बोकारो पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय की लेखा…

Read More

रांची। राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मेडिकल सीट अलॉटमेंट और नामांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच अब तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की टीम बुधवार को रिम्स पहुंची और डीन कार्यालय समेत विभिन्न विभागों में उपलब्ध दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच शुरू की। जांच एजेंसी नामांकन प्रक्रिया और टेंडर से जुड़े मामलों में हुई संभावित गड़बड़ियों की पड़ताल कर रही है। सीआईडी अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पिछले शैक्षणिक सत्र में हुए दाखिलों से संबंधित शिकायतों के आधार पर की जा रही है। जांच के दौरान प्रवेश प्रक्रिया…

Read More

पटना। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सह निदेशक (निरूपण इकाई) पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईओयू थाना कांड संख्या-12/26 दर्ज कर विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद बुधवार को उनके छह ठिकानों पर एक साथ छापामारी की गई। आय से करीब चार लाख अधिक संपत्त‍ि : जांच एजेंसी के अनुसार सत्यापन के दौरान पवन कुमार के खिलाफ प्रथम दृष्टया 3 करोड़ 89 लाख 79 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले…

Read More

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी कथित मुठभेड़ प्रकरण के बाद पुलिस मुख्यालय ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है।प्राथमिकी में आरोपित जगदीशपुर डीएसपी राजेश कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय क्लोज कर दिया गया है। उनकी जगह पंकज कुमार मिश्रा को नए डीएसपी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। इसे लेकर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के स्तर से आदेश जारी हुआ है ‌। पंकज मिश्रा वर्तमान में मद्यनिषेध सह राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में कार्यरत थे। अगले आदेश तक जगदीशपुर एसडीपीओ की जिम्मेवारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि भरत…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राष्ट्र की समृद्धि को लेकर संस्कृत सुभाषित शेयर किया। प्रधानमंत्री ने लिखा, “सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से राष्ट्र की समृद्धि अक्षुण्ण रहती है। यही भावना समाज को नई ऊर्जा देती है और विकास के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है।” पीएम ने संस्कृत श्लोक ‘यत्रोत्साहसमारम्भो यत्रालस्यविहीनता। नयविक्रमसंयोगस्तत्र श्रीरचला ध्रुवम्॥’ शेयर किया, जिसका हिंदी अर्थ है कि जहां परिश्रम राष्ट्रभक्ति के प्रखर उत्साह से प्रेरित होता है, जहां आलस्य से पूर्णत: रहित होकर निरंतर कर्तव्य किए जाते हैं और जहां विनम्रता साहस के साथ…

Read More

मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह डॉलर में मजबूती होना था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,46,529 रुपए के मुकाबले 1,528 रुपए या 1.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,45,000 रुपए पर खुला। सुबह 9:48 पर यह 2,279 रुपए या 1.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,44,250 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने का न्यूनतम स्तर 1,44,250 रुपए और उच्चतम स्तर 1,45,000 रुपए है। चांदी में भी कमजोरी देखी जा रही है। चांदी का 3 जुलाई 2026 का…

Read More

रांची। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व प्रशासनिक अनदेखी के बीच बीआईटी मोड़ स्थित निर्मल महतो चौक के समीप जर्जर सड़क की स्थानीय लोगों चंदा जुटाकर मरम्मत करावा दी। वर्षों से गड्ढों व जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने आखिरकार खुद ही पहल कर पीसीसी ढलाई कर सड़क को दुरुस्त कराया। बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति बदतर हो जाती है। खासकर स्कूल जाने वाली छात्राओं को कीचड़ व जलजमाव के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क पर बने गड्ढों में वाहनों के गुजरने से उछलने वाले कीचड़ से बच्चों के कपड़े और जूते गंदे हो जाते हैं।…

Read More

जिया (रांची)। रोहतास जिले के डेहरी में इन दिनों उत्सव का माहौल है। वजह है टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप की शादी। भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी गेंदबाजी से पहचान बना चुके आकाशदीप अब जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनकी शादी डेहरी के मानिकपुर निवासी अक्षिता राज से होने जा रही है। शादी से एक दिन पहले होने वाली दुल्हन अक्षिता राज की तस्वीर सामने आने के बाद लोगों में उत्साह और बढ़ गया है। परिवार और रिश्तेदार विवाह समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों में भी इस विवाह को लेकर काफी…

Read More