Author: News Maati

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार के बाद लालू यादव के परिवार में विद्रोह हो गया। ये विवाद तब खुलकर सामने आया जब लालू यादव को किडनी दान करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव और उनके सलाहकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीति के साथ-साथ परिवार से भी नाता तोड़ने का एलान कर दिया। उनके दुर्व्यवहार के दावों के बाद, अब तेजस्वी की तीन और बहनों का राबड़ी आवास छोड़ना परिवार में अंदरूनी कलह सतह पर आती दिख रही है। आरजेडी की हार के बाद, रोहिणी आचार्य ने सीधे तौर पर तेजस्वी यादव और…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को वृन्दावन योजना में वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि दलित, आदिवासी वीरांगनाओं और पिछड़े समुदायों के असंख्य वीरों को इतिहास के पन्नों में उचित स्थान नहीं मिला। इन नायकों को न सिर्फ पढ़ाया जाना चाहिए था बल्कि उनको पूजा भी जाना चाहिए था। महाराजा बिजली पासी, महाराजा सतान पासी, महाराजा लाखन पासी, महाराजा सुहेलदेव, महाराजा छेटा पासी और महाराजा दालदेव, राजा गंगा बख्श रावत, झलकारीबाई, अवंतीबाई और महावीरी देवी, ये वह नाम हैं जो सोने के अक्षरों में…

Read More

पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपना दर्द बयां किया है। अपने पिता को किडनी दान करके जीवनदान देने वाली रोहिणी ने, बिना किसी का नाम लिए, अपने भाई तेजस्वी यादव के कुछ करीबी लोगों पर मानसिक पीड़ा पहुँचाने का आरोप लगाया है। “कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गयीं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया… मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया,…

Read More

पटना। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को राजनीति छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने परिवार से दूरी बनाने की भी घोषणा की। फैसले के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कोई परिवार नहीं होने की बात दोहराई। साथ ही उन्होंने संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पार्टी की इस हालत पर सवाल करने को कहा। रोहिणी आचार्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “मेरा कोई परिवार नहीं है। इसके बारे में सभी सवाल संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए। उन लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है। उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है। पूरी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात में थे। इस दौरान उन्होंने सूरत में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत बिहार में मिली जीत की खुशी से की। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐतिहासिक विजय हुई है। उन्होंने गुजरात में रहने वाले बिहार के लोगों के साथ यह खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि गुजरात में रहने वाले मेरे बिहारी भाइयों का हक बनता है और मेरी स्वाभाविक जिम्मेदारी बनती है कि आप लोगों के बीच आकर इस विजयोत्सव के कुछ पल का मैं भी हिस्सा बनूं। यह कहीं न कहीं…

Read More

रांची। झारखंड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8 हजार 7 सौ 99 करोड़ रुपए की 1087 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कई मंत्री और वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज अलग झारखंड राज्य गठन का 25 वर्ष पूरा हो चुका है और अब अगले 25 वर्षों के विकास के लिए कार्य योजना बनाने की जरूरत है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने खूंटी के उलिहातु स्थित बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स में…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत एयरपोर्ट पर बिहार के रहने वाले लोगों को संबोधित करते हुए कहा बिहार का ऐतिहासिक विजय हुई हो और अगर हम सूरत से आगे जा रहे हों और बिहार के लोगों से मिले बिना जाएं, तो लगता है यात्रा अधूरी रह गई है। इसलिए गुजरात में रहने वाले और खासकर सूरत में रहने वाले मेरे बिहारी भाइयों का हक बनता है और इसलिए मेरी स्वाभाविक जिम्मेदारी भी बनती है कि आप लोगों के बीच आकर के इस विजयोत्सव के कुछ पल का मैं भी हिस्सा बनूं। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से…

Read More

पटना। बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया सोमवार की शाम से विधिवत आरंभ होगी। सोमवार को राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार पुन: राजभवन जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। राज्य कैबिनेट की बैठक वर्तमान विधानसभा को भंग किए जाने का निर्णय लिया जाएगा। इसके पूर्व सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया जाएगा। कैबिनेट की बैठक खत्म होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार तथा पार्टी के महज 25 सीटों पर सिमट जाने के बाद लालू परिवार की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को किडनी दान करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार से नाता तोड़ने के साथ राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया है। रोहिणी ने तेजस्वी यादव के करीबी सहयोगियों (संजय यादव) पर पार्टी के पतन का कारण बनने का आरोप लगाया है। उनके इस कदम ने राजद में खलबली मचा दी है। रोहणी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मैं राजनीति…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार ने लालू प्रसाद यादव के परिवार में बड़ी फूट डाल दी है। चुनाव से पहले बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने की खबरों के बाद, अब चुनावी नतीजे आने के बाद लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार दोनों से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया। रोहिणी आचार्य ने अपनी विस्फोटक पोस्ट में दो नाम लिए, जिनमें एक नाम संजय यादव का है, जिन पर तेज प्रताप पहले ही मोर्चा खोल चुके हैं। दूसरा नाम रमीज का है, जिसने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।…

Read More