Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
- आयुष्मान सारथी लॉन्च: व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
- सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
- बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
- तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
- ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
- झारखंड में SIR के लिए कल से घर-घर जाएंगे BLO
- काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित
Author: News Maati
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल के मरंगपोंगा और कोलभंगा इलाके में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से सीआरपीएफ की कोबरा 209 बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक घायल हो गए। धमाके के तुरंत बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कोबरा बटालियन के हवलदार विक्रम यादव को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि उनके पेट में गोली लगी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबल खुफिया सूचना के आधार पर जराइकेला थाना…
नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायलके हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत के बाद दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। वहीं चीन और उत्तर कोरिया ने भी नाराजगी जाहिर की है। इजरायली मीडिया टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई इंसानी नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी नियमों का उल्लंघन करती है। पुतिन ने ईरानी समकक्ष मसूद पेजेशकियन को लिखे एक नोट में कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ…
मदुरै। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मदुरै में विकास कार्यों का उद्घाटन और आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन तमिलनाडु के विकास के सफर में एक गौरवपूर्ण अध्याय का प्रतीक है। हमने 4400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी हैं, उनका उद्घाटन किया है और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं संपर्क व्यवस्था में बदलाव लाएंगी, अर्थव्यवस्था को गति देंगी, रोजगार सृजित करेंगी और लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाएंगी। किसानों के लिए बाजारों तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़कें, पर्यटकों और…
रांची। अभाकाम के प्रदेश कार्यालय में वार्ड – 25 की नव निर्वाचित पार्षद के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। महिला समाज कल्याण व कला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती सुषमा राज को माला पहना कर पुष्पगुच्छ प्रदान किये गए। मौक़े पर श्रीमती राज ने वार्ड – 25 के वाशिंदों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि लोग अपनी समस्याओं को लेकर उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। अभिनंदन समारोह में उमा सिन्हा, प्रीति सिन्हा, स्मिता, रेणुबाला धर, सत्या सिन्हा समेत कई सदस्य मौज़ूद थे।
नई दिल्ली। इजरायल के साथ युद्ध के बीच ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई की मौत को लेकर कहा कि ईरान में अब शांति आएगी। हालांकि, शुरुआत में ईरानी मीडिया ने पीएम नेतन्याहू के दावे को खारिज किया था, लेकिन बाद में उन्होंने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “आज हमने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में शामिल कई बड़े नेताओं को मार गिराया है और हम इस सरकार की कई जगहों को टारगेट करते रहेंगे। हमने उस जगह को…
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन । ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद, अमेरिका के भीतर एक नया राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। शनिवार रात वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर और दर्जनों अन्य शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। वे राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान पर किए गए हमलों को “अवैध और असंवैधानिक” बता रहे हैं। अमेरिका में ‘एंटी-वार’ प्रदर्शनों की लहर : प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कांग्रेस की अनुमति के बिना ईरान पर हमला करके अमेरिकी संविधान का उल्लंघन किया है। “ईरान पर युद्ध रोको” और “हमे एक और अंतहीन युद्ध…
तेहरान ।अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर इसकी घोषणा की है। इसके पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अधिकारियों ने भी खामेनेई की मौत का दावा किया था। रविवार सुबह ईरान के सरकारी मीडिया ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। ईरान के सरकारी टीवी ने कहा कि सुप्रीम लीडर खामेनेई शहीद हो गए हैं। ईरान के मौलवी राज वाले सिस्टम ने चार दशक से ज्यादा समय तक देश पर राज किया है। ऐसे में खामेनेई…
रांची। राजधानी रांची के नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर मिली शानदार जीत से उत्साहित रोशनी खलखो ने शनिवार को ओटीसी ग्राउंड, पिस्कामोड़ से भव्य विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान बाईक रैली और आतिशबाजी के बीच समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और जोरदगार स्वागत किया। जुलूस में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और पूर्व खिजरी विधायक रामकुमार पाहन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। वहीं मौके पर रोशनी खलखो ने कहा कि यह मेरी नहीं, रांची की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि…
कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। इस प्रक्रिया में करीब 63 लाख 66 हजार अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट नाम हटा दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि ड्राफ्ट सूची में दर्ज सात करोड़ 66 लाख मतदाताओं की संख्या अब सात करोड़ चार लाख रह गई है। अग्रवाल ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले चरण में ड्राफ्ट सूची से तीन लाख 75 हजार मतदाता हटाए गए, जबकि एक लाख 82 हजार…
पटना। बिहार के बांका जिले के मछली शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें ताजी और जिंदा मछली खरीदने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं होगा। सुधा बूथ की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘फ्रेश कैच कियोस्क’ खोले जाएंगे। मत्स्य निदेशालय ने योजना को हरी झंडी दे दी है। जिले को फिलहाल दो कियोस्क खोलने का लक्ष्य मिला है। बांका नगर परिषद के अलावा नगर पंचायत बौंसी, अमरपुर और कटोरिया में जमीन की तलाश की जा रही है। कियोस्क ऐसी जगहों पर खोले जाएंगे, जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा हो। मत्स्य विभाग के पदाधिकारी के अनुसार, फ्रेश कैच कियोस्क…