Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

    June 30, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार

    June 30, 2026

    ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे’, रामपुर में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर वार

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय
    • भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार
    • ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे’, रामपुर में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर वार
    • केतन हत्याकांड : सिया गोयल के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस
    • जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: मोदी
    • करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद जमशेदपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने सिटी एसपी की कार का शीशा तोड़ा
    • नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
    • आयुष्मान सारथी लॉन्च:  व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे’, रामपुर में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर वार
    Blog

    ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे’, रामपुर में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर वार

    News MaatiBy News MaatiJune 30, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामपुर । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के मुद्दे पर जारी सियासी घमासान के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। रामपुर में 690 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो लोग कभी रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे और ‘जय श्रीराम’ के नारों का विरोध करते थे, वही आज आस्था की दुहाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर के शाहबाद में करीब 690 करोड़ रुपए की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का उल्लेख करने के साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर राजनीतिक, सांस्कृतिक और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर तीखे प्रहार किए। अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर जारी राजनीतिक विवाद का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज वही लोग भगवान राम की भक्ति और आस्था की बात कर रहे हैं, जिन्होंने पहले रामभक्तों पर लाठियां और गोलियां चलवाई थीं।उन्होंने कहा, “2017 से पहले जब रामभक्त ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ का नारा लगाते थे, तब उन पर गोलियां चलाई जाती थीं। ‘जय श्रीराम’ बोलने वालों पर लाठियां बरसाई जाती थीं। आज वही लोग आस्था की दुहाई दे रहे हैं। यह जनता की ताकत है कि उन्हें अपना रुख बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा।”मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे, लेकिन आज अयोध्या जाने की होड़ लगी हुई है। प्रभु श्रीराम सबके हैं और जनता सब कुछ देख रही है।समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश पहचान के संकट से जूझ रहा था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी भय में जीते थे, किसान परेशान थे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सीमित थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी भर्तियां निकलते ही ‘चाचा-भतीजे की जोड़ी’ वसूली में जुट जाती थी और धांधली के कारण कई भर्तियों पर अदालत को रोक लगानी पड़ती थी। उस दौर में विकास केवल ‘एक सैफई परिवार और रामपुर के एक परिवार’ तक सीमित था, जबकि गरीब, दलित और आम जनता उपेक्षित रही। आज प्रदेश में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, बेहतर कानून-व्यवस्था और तेज विकास के कारण हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।रामपुर की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह जिला अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पैचवर्क, वायलिन निर्माण और मेंथा उत्पादन के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। रामपुर कभी जमीन कब्जाने और अन्याय की राजनीति के लिए चर्चा में रहता था, लेकिन अब यहां विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। गरीबों और दलितों की जमीनों पर कब्जे की संस्कृति समाप्त हुई है और सरकार बिना भेदभाव सभी तक विकास का लाभ पहुंचा रही है।कांवड़ यात्रा, धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले त्योहारों और यात्राओं में बाधाएं खड़ी की जाती थीं, जबकि आज कांवड़ यात्रा से लेकर दीपावली, रामनवमी, जन्माष्टमी और अन्य पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश अब देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विकास, विरासत तथा सुशासन का नया मॉडल बनकर उभरा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

    June 30, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार

    June 30, 2026

    केतन हत्याकांड : सिया गोयल के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,071

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025970

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026809
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

    By News MaatiJune 30, 20263

    रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के…

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार

    June 30, 2026

    ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे’, रामपुर में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर वार

    June 30, 2026

    केतन हत्याकांड : सिया गोयल के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस

    June 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

    June 30, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार

    June 30, 2026

    ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे’, रामपुर में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर वार

    June 30, 2026

    केतन हत्याकांड : सिया गोयल के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस

    June 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.