Author: News Maati

लोहरदगा । भाकपा माओवादी दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर उर्फ राजन असुर उर्फ राजा उर्फ राजन खेरवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरकार की ओर से राजा के खिलाफ एक लाख का ईनाम घोषित किया गया है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी कट्टा एवं गोली बरामद किया गया। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राजा हेमंत असुर चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला बांझीटोली से होकर कुडू थाना क्षेत्र के ग्राम चुल्हापानी की ओर भाकपा माओवादी संगठन के विस्तार के लिए अवैध हथियार के साथ जा रहा…

Read More

रांची। झारखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राजधानी रांची समेत सभी 24 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार को रांची में न्यूनतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 11.1 डिग्री से घटकर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं जमशेदपुर में तापमान 13.5 से गिरकर 11.6 डिग्री, डालटेनगंज में 10.2 से घटकर 8.2 डिग्री, बोकारो में 13.8 से घटकर 9.1 डिग्री और चाईबासा में 13.8 से कम होकर 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर पछुआ हवाएं चलने से ठंड और…

Read More

मुंबई । लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों ने आज धमाकेदार वापसी की। सेंसेक्स ने 1,022 अंकों की छलांग लगाकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 26,200 के पार पहुंच गया। यह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में पिछले 5 महीनों की सबसे बड़ी तेजी है। अमेरिका में अगले महीने ब्याज दरें घटने की संभावना और विदेशी निवेशकों की वापसी के संकेतों से बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 1,022.50 अंक या 1.21% की बड़ी छलांग लगाकर 85,609.51 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 320.50 अंक या 1.24% की तेजी के साथ 26,205.30 के…

Read More

वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्ति की कवायद तेज होती नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28 सूत्रीय समझौते को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ चर्चा के लिए अपने खास दूत को मास्को भेजा है। दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी पीस प्लान पर चर्चा के मूड में नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “इस पीस प्लान पर फैसला करने की उम्मीद में, मैंने अपने स्पेशल दूत स्टीव विटकॉफ को मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से मिलने का आदेश दिया है। दूसरी…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए भीषण कार बम धमाके के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के धौज क्षेत्र का रहने वाला सोयब अहमद इस केस में सातवां गिरफ्तार आरोपी है। एनआईए के अनुसार, सोयब ने मुख्य आरोपी आतंकवादी उमर उन नबी को धमाके से ठीक पहले सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराया था और उसे लॉजिस्टिक सपोर्ट भी दिया था। एनआईए की जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, केस नंबर आरसी-21/2025/एनआईए/डीएलआई में पहले ही छह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें आतंकी…

Read More

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर के ध्वजारोहण के बाद गृह मंत्री का पदभार संभाला। चार्ज लेने के बाद उन्होंने डीजीपी और अन्य पदाधिकारियों के साथ राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा अपराधियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन की स्थापना हुई है और अब इसे और सशक्त बनाने के लिए कई अहम निर्देश जारी किए गए हैं। सम्राट चौधरी…

Read More

रांची। रांची पुलिस ने नगड़ी थाना क्षेत्र से अपहृत युवक को सकुशल बरामद करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार (बीआर 01 एफए 8738) और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में नारायण कुमार, सोनू कुमार विश्वकर्मा, सुमित कुमार और हर्ष कुमार शामिल हैं। सभी बिहार के आरा के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर की रात नगड़ी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन के भाई सुमित सोनी का अपहरण कर लिया गया…

Read More

पटना। राज्य में नए सिरे से बनी नीतीश कुमार की सरकार ने एक साथ कई नई घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं में अगले पांच वर्ष में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने के लिए राज्य में उद्योगों का जाल बिछाने के साथ अन्य कई घोषणाएं शामिल हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों समेत 10 एजेंडे पर मुहर लगी। बैठक के बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बिहार में 25 नई चीनी मिल खोली जाएंगी। पहले से 9 चीनी मिल बंद पडी हैं, उन्हें भी चालू किया जाएगा।…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन की अवहेलना से जुड़े केस में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। इस मामले में जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की बेंच ने 4 दिसंबर 2024 को उन्हें दी गई अंतरिम राहत को समाप्त करते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट को ट्रायल की प्रक्रिया बढ़ाने का निर्देश दिया है। ईडी की ओर से सीजेएम कोर्ट में हेमंत सोरेन के खिलाफ 19 फरवरी 2024 को शिकायतवाद दर्ज कराया गया था। एजेंसी का कहना है कि रांची के बड़गाईं अंचल से संबंधित जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन को पहली…

Read More

पटना। बिहार को कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार बिहार ने राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना करेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जानकारी दी कि सरकार नई तकनीकों का समावेश कर नवाचार के माध्यम से राज्य के विकास को संकल्पित है। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से परिवर्तनकारी तकनीक के रूप में स्थापित हो रही है। लिहाजा…

Read More