Author: News Maati

नई दिल्ली । केरल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन और नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को चुनावी मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 मार्च को नितिन नबीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के…

Read More

नई दिल्ली । एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि ईरान, अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है। वहीं, ईरान ने अपनी तरफ से इन सभी दावों को खारिज कर दिया। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए कहा कि हम किसी तरह के सीजफायर या किसी बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं। ईरानी विदेश मंत्री के इस बयान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान इन हमलों को खत्म करने के लिए समझौता करने को तैयार नहीं है। वैश्विक मुद्दों पर अक्सर एकतरफा दावा करने वाले ट्रंप…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय नौसेना के ‘मिशन बेस्ड डिप्लॉयमेंट’ के तहत दुनिया के छह अलग-अलग इलाकों में वॉरशिप की तैनाती की गई है। साल 2017 के बाद से यह तैनाती लगातार जारी है। ‘मिशन बेस्ड डिप्लॉयमेंट’ के तहत ओमान और अदन की खाड़ी के पास भी दो बड़े अभियान चल रहे हैं- ओमान की खाड़ी के पास ‘ऑपरेशन संकल्प’ और अदन की खाड़ी में ‘एंटी-पायरेसी ऑपरेशन’। वेस्ट एशिया में जारी जंग के चलते इस इलाके में तैनात नौसेना के वॉरशिप भारतीय फ्लैगशिप को सुरक्षित एस्कॉर्ट भी कर रहे हैं। एलपीजी कैरियर शिवालिक और नंदा देवी के बाद तीसरा इंडियन फ्लैग…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग ने बड़ा फेरबदल किया है। आयोग ने पीयूष पांडे को हटाते हुए सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। इसके अलावा, सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आश्वासन दिया था कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हिंसा-मुक्त और शांतिपूर्ण होंगे। इसके अगले ही दिन पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जिनमें पश्चिम बंगाल के डीजीपी और कोलकाता पुलिस…

Read More

छपरा । बिहार पुलिस शराब के अवैध धंधे को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच, सारण जिले के मशरक और पानापुर थाना क्षेत्र की सीमा पर रविवार की देर रात शराब माफिया और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक शराब माफिया गोली लगने से घायल हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शराब व्यापारियों के खिलाफ पुलिस और मद्य निषेध विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब का बड़ा कारोबारी पानापुर थाना इलाके…

Read More

मुंबई। हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ, जिसकी मेजबानी कॉनन ओ’ब्रायन ने की। इस साल, फिल्म ‘सिनर्स’ को 16 अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया, जबकि ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला। हालांकि बाजी ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ मार रही है। बेस्ट साउंड की कैटेगरी में फिल्म में ‘एफ-1’ को विजेता घोषित किया गया है। जिसमें इंजनों और टायरों की दमदार आवाज ने जूरी का दिल जीता। इस कैटेगरी में ‘फ्रैंकस्टीन’, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’, ‘सिनर्स’ और ‘सिरात’ को भी नॉमिनेट किया गया था। वहीं बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का खिताब…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत ने रविवार को राजधानी रांची के करमटोली चौक के समीप जोहारग्राम मेड इन झारखंड शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस शोरूम में पुरुष, महिला और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के ट्राइबल परिधान उपलब्ध कराए गए हैं। शोरूम में आदिवासी साड़ियां, टी-शर्ट, बंडी सहित कई पारंपरिक आदिवासी परिधान और अन्य वस्त्र बिक्री के लिए रखे गए हैं। इसका उद्देश्य राज्य की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और पहनावे को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी कला और संस्कृति के साथ-साथ आदिवासी पहनावा, ज्वेलरी, व्यंजन और अन्य पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य…

Read More

जमशेदपुर। शहर में रविवार की सुबह एक प्रेरणादायक पहल के साथ बच्चों की ऊर्जा और जागरूकता का अनोखा संगम देखने को मिला। प्रोजेक्ट मासूम के तहत आयोजित मिनी माइल्स मैराथन में लगभग 180 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बीच बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें व्यक्तिगत तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करना था। कार्यक्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सुरभि भटनागर भी उपस्थित रहीं। दोनों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए इस पहल की सराहना की और कहा…

Read More

चतरा। एयर एंबुलेंस हादसा के 21 दिनों के बाद जंगल में विमान का इंजन मिला है। महुआ चुनने के क्रम में ग्रामीणों को क्षतिग्रस्त विमान का इंजन दिखा उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सिमरिया थाना क्षेत्र के करमटांड जंगल में 23 फरवरी को हुए एयर एंबुलेंस हादसे से जुड़ा एक अहम सुराग 21 दिन बाद सामने आया है। रविवार को महुआ चुनने गए ग्रामीणों को जंगल में विमान का इंजन दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिमरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इंजन को अपने कब्जे…

Read More

सिंहरांची,। क्षत्रिय गौरव एकता मंच की ओर से रविवार को पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में क्षत्रिय गौरव एकता समागम महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज से झारखंड में कई लोग आईएएस और आईपीएस बने हैं, लेकिन सबसे अधिक जमीन भी क्षत्रिय समाज की ही छीनी गई है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने समाज में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज बेटियों को घर से बाहर पढ़ने या रहने के लिए कई बार सोचना पड़ता है। इसलिए समुदाय की बेटियों के लिए रांची में…

Read More