Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
- रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
- भाजपा कल मनाएगी 47वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ता लगाएंगे घरों पर पार्टी का झंडा
- रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, एमजीसीपीएल पर रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने चलाई थी गोली
- रांची की 3.89 लाख महिलाओं के खातों में 97.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर
Author: News Maati
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले ‘जेन-जी’ की कोशिशों को सराहा है। उन्होंने कहा कि हर बार जब मैं युवाओं की लगन और वैज्ञानिकों के समर्पण को देखता हूं, तो मन उत्साह से भर जाता है। रविवार को प्रसारित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा, “कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने मेरा ध्यान खींचा। ये वीडियो इसरो की एक अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता का था। इस वीडियो में हमारे देश के युवा और खासकर हमारे ‘जेन-जी’ मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों…
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल मचा दी है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और विश्वासघात जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर संख्या 0124/2025 के तहत कुल नौ आरोपी बनाए गए हैं, जिनमें छह व्यक्ति और तीन कंपनियां शामिल हैं। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 3 अक्टूबर 2025 की शिकायत पर आधारित है, जिसमें पीएमएलए की धारा 66(2) के तहत अनुसूचित अपराध दर्ज करने का निर्देश दिया…
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स, बीएलओ सुपरवाइजर्स और अन्य चुनावी अधिकारियों के लिए सैलरी और मानदेय में बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने घोषणा की है कि बीएलओ की सैलरी अब दोगुनी कर दी गई है, जबकि बीएलओ सुपरवाइजर्स की सैलरी और इंसेंटिव में भी बढ़ोतरी की गई है। यह फैसला चुनाव प्रणाली को मजबूत करने और फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की मेहनत को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, इलेक्टोरल रोल लोकतंत्र की नींव हैं और इन्हें तैयार करने के पीछे एक बड़ी मशीनरी काम करती है। इसमें…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में कहा कि हेमंत सरकार के छह साल को झारखंड की बर्बादी का साल बताया। उन्होंने कहा कि यह अबुआ सरकार नहीं बल्कि ठगों की सरकार है जिसने युवाओं, महिलाओं, किसानों, आदिवासी, पिछड़े, दलित, बुजुर्ग, दिव्यांग, स्कूली बच्चे सभी को ठगा है। 1932 खतियान आधारित नीति लाने की पहली ही गारंटी फ्लाप हो गयी। झारखंडवासियों से नीति लागू करने के वादों के साथ चुनावी मैदान में उतरी…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रदेश भाजपा की ओर से शनिवार को जारी किए गए आरोप पत्र को खारिज करते हुए कहा है कि झारखंड की जनता आरोपों पर नहीं, हेमंत सरकार के कार्यों पर भरोसा करती है। झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा का आरोप पत्र में राजनीतिक हताशा दिख रही है। 19 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा गरीब, आदिवासी और युवाओं के लिए ठोस कार्य नहीं कर सकी और अब विकास को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। पांडेय ने कहा कि भाजपा का…
रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को टीएमसी द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। संजय सेठ ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अच्छे से पता है कि उन्होंने राज्य की जनता के लिए कुछ नहीं किया है। इन्होंने सिर्फ सस्ती राजनीति की है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। दुर्भाग्य की बात है कि सीएम ममता बनर्जी को अब आम लोगों पर नहीं, बल्कि घुसपैठियों पर भरोसा है। इन्हें लगता है कि अगर घुसपैठिये…
पटना। भोजपुरी सिर्फ बिहार में बोले जाने वाली भाषा नहीं है, बल्कि अब यह दुनियाभर में बोले जाने वाली भाषा है। मॉरीशस में हिंदी से ज्यादा भोजपुरी बोलने वाले लोग मिलेंगे। भोजपुरी बोलने वाले लोग दुनिया में फैले हुए हैं। उक्त बातें सारण जिले के अमनौर में आयोजित अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के 28वां राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने के प्रयास से कई भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है। अब भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में जोड़ने का काम…
रांची। झारखंड दौरे पर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि जब तक हर राज्य विकसित नहीं होगा तब तक देश विकसित नहीं हो सकता है। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शनिवार को आयोजित विचार गोष्ठीो में भाग लेने पहुंचे सुरेश प्रभु झारखंड के व्यवसायियों की समस्याओं से अवगत हुए। संगोष्ठी का विषय झारखंड ऐट द रेट ऑफ 25 विकसित भारत 2047 था। कार्यक्रम में उन्होंने झारखंड के विकास के लिए व्यवसायियों की सोच को ज्ञापन के जरिए केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष से मिलने की सलाह दी, जिसमें उन्होंने खुद शामिल रहने का आश्वासन…
पटना। बिहार में सुशासन और कानून का राज स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, प्रशासन ने इन दिनों पीला पंजा मुहिम को तेज कर दिया है। ये कार्रवाई उन भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों के लिए किसी कहर से कम नहीं है, जिन्होंने सरकारी जमीनों और सड़कों पर अवैध कब्जा कर रखा था। प्रशासनिक सख्ती का आलम ये है कि राजधानी पटना से लेकर पूर्णिया, गया, आरा, मुजफ्फरपुर और नालंदा जैसे दूर-दराज के जिलों तक बुलडोजर लगातार गरज रहे हैं। इसे आमलोग सम्राट एक्शन का नाम दे रहे हैं। प्रशासन का साफ संदेश है कि बिहार की सड़कों…
जमशेदपुर। शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र सिद्धू कानू मैदान के पास स्थित एक आवासीय इलाके में शनिवार को 13 वर्षीय नवनीत कुमार ने अपने घर में फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। वह संत जेवियर्स स्कूल के कक्षा 4 का छात्र था। जानकारी के अनुसार, नवनीत शनिवार दोपहर लगभग एक बजे स्कूल से घर लौटा था और रोज की तरह सीधे अपने कमरे में चला गया। उस समय परिजन अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे और उसकी छोटी बहन बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद बहन कमरे में गई तो देखा कि नवनीत रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ…