Author: News Maati

जमशेदपुर। झारखंड के सभी बांग्ला भाषियों को संगठित करने के उद्देश्य से संस्था बंग बंधु की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन प्रेक्षागृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा व महासचिव उत्तम गुहा के अध्यक्षता संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पेट्रोन के रूप में रबीन्द्रनाथ दास (बहरागोड़ा) और चित्तो रंजन दास (पोटका) को मनोनीत किया गया। साथ ही एडवाइजर सुबोध गोराई, अध्यक्ष प्रकाश मुखर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष एस.के. माइति (बहरागोड़ा), देबजीत सरकार, तोतन दत्ता, महासचिव बाबूलाल चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष सौरव चटर्जी और सह-कोषाध्यक्ष प्रणब बराट…

Read More

नयी दिल्ली। संचार साथी ऐप को लेकर विपक्ष की चिंताओं के बीच संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक और वैकल्पिक है और किसी भी तरह अनिवार्य नहीं है। इस ऐप को निजता के लिए खतरा बताये जाने को अफवाह करार हुए श्री सिंधिया ने कहा कि यह स्वैच्छिक ऐप है और इसका इस्तेमाल उपयोगकर्ता की इच्छा पर निर्भर है। उपयोगकर्ता चाहे तो अपने मोबाइल पर इसे सक्रिय करे या न करे और वह आसानी से इसे डिलीट भी कर सकता है। श्री सिंधिया ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट…

Read More

रांची। राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार को एसएसपी राकेश रंजन ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने थाने के मुंशी परशुराम को भी निलंबित कर दिया है। रांची आईजी मनोज कौशिक ने थानेदार और मुंशी के सस्पेंड होने की पुष्टि की है। 29 नवंबर को रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज रोड नंबर 5 में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई थी। दरअसल, नितेश पांडेय नामक युवक जो रेलवे में कार्यरत था उसकी शनिवार को ही शादी थी, लेकिन इससे पहले ही किशोरगंज से रोड नंबर 05 स्थित नितेश पांडेय…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक हैरान करने वाली खबर आयी , जहां चोरों ने जज को निशाना बनाया ओर भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर ली। जज खूंटी जिले में पदस्थापित हैं। वहीं चोरी के कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 2.88 लाख रुपये की बड़ी राशि डिजिटल माध्यम से निकाल ली गई। इस संबंध में जज ने जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, जज धुर्वा के सेक्टर-2 बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात अपराधी ने बड़ी चतुराई से उनका मोबाइल फोन चुरा लिया। जब तक जज…

Read More

पटना। भाजपा के नेता और गया सदर के विधायक प्रेम कुमार को मंगलवार को बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष निर्वाचन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को आसन तक पहुंचाया। इससे पहले प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने उनके सर्वसम्मति से निर्वाचित होने की घोषणा की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वसम्मति से प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार लंबे समय से इस विधानसभा के सदस्य हैं। वे काफी अनुभवी हैं। इस…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह झारखंड के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के तहत बड़ी कार्रवाई की है। उनके रांची, मुंबई और सूरत के कुल 15 ठिकानों पर सुबह छह बजे से ईडी की टीमों ने एक साथ दबिश दी है। नरेश केजरीवाल कई प्रमुख राजनेताओं के वित्तीय मामलों को संभालते रहे हैं। विदेशों में अवैध रूप से धन निवेश और नियमों के उल्लंघन से जुड़े आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। ईडी की टीम रांची में चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित केजरीवाल के कार्यालय के अलावा…

Read More

रांची । राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठियो बस्ती में सोमवार देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अरसद अंसारी (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी तौसीफ अंसारी ने अरसद के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस शुरू हुई थी जो धीरे-धीरे मारपीट और फिर गोलीबारी में बदल गई। गोली लगते ही अरसद जमीन पर गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत…

Read More

पटना। विधानसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद बिहार कांग्रेस एक बार फिर स्वतंत्र राह पर चलने की तैयारी में है। 15 वर्षों के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर एकला चलो की रणनीति पर गंभीर मंथन शुरू हो गया है।सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जहां नेताओं ने स्वतंत्र पहचान पर बल दिया, वहीं संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश स्तर पर सघन दौरों का निर्णय भी लिया गया। दिल्ली में पार्टी की बिहार में पराजय के बाद पटना में प्रदेश नेतृत्व के स्तर पर…

Read More

पटना। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार सदन पहुंचे विधायकों का रंग-ढंग भी अनोखा दिखा। टेकारी से राजद विधायक अजय दांगी खुद ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे। हालांकि, ऑटो का पास न होने के कारण उन्हें विधानमंडल की बाहरी गेट पर ही रोक दिया। विधायक अजय दांगी ने बताया कि उन्होंने लंबे समय तक ऑटो चलाया है, इसलिए वह ऑटो से ही पहले दिन सदन आए हैं। पहले दिन हवाई चप्पल पहनकर सदन आए। उन्होंने कहा कि वह जमीन से जुड़े साधारण कार्यकर्ता है, जिन्हें पार्टी ने टिकट देकर विधायक बनाया। हवाई चप्पल में बहुत सहज महूसस होता है,…

Read More

नागपुर । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित नांदेड से एक प्रेम कहानी सामने आई है। जिसे देखकर लोगों की न सिर्फ आंखों में आंसू आ गए बल्कि वे फफक-फफक रो पड़े। नांदेड में गुरुवार को जूना गंज की गलियों में एक सक्षम नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जब युवक की हत्या का पता चला तो परिवार में चीख पुकार मच गई। युवक कुछ दिन पहले से जेल से छूटकर आया था। युवक के अंतिम संस्कार से पहले उससे बेपनाह मोहब्बत करने वाली एक लड़की मौके पर पहुंची। लड़की ने…

Read More