Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- गरीबी घटाने में जुटी मोदी सरकार, अराजकता फैलाने में लगी कांग्रेस: त्रिवेदी
- पिठौरिया में हथियार के बल पर घर में लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार
- आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड के पूर्व गृह सचिव एनएन पांडेय पर कसा शिकंजा, लोकायुक्त ने मंत्रिमंडल सचिव को भेजा समन
- झारखंड के गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म, आरोपी सिपाही अरेस्ट और थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी नपे
- राहुल गांधी को जीवन भर नकली PM बनाए रखें, INDI गठबंधन के जन-महाभियोग पर BJP का तंज
- रामपुर जेल से रिहा होने से पहले ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार
- दीपावली और छठ पर रेलवे चलाएगा सात जोड़ी विशेष ट्रेनें, जानें रूट
- रांची में कुख्यात राहुल दुबे गैंग के छह अपराधी गिरफ्तार
Author: News Maati
• झारखंड को 400 मेगावाट कम मिल रही बिजली रांची। झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कड़ी धूप मानो आसमान से आग बरसा रही है। ऐसे में बिजली भी रूलाने में की कसर नहीं छोड़ रही। इस भीषण गर्मी में बिजली घंटों गुल हो रही है। ऐसे में गर्मी के साथ-साथ बिजली भी आम लोगों को रुला रही है। पावर कट के कारण पूरे झारखंड में बिजली-पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। शहरी इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली गायब रह रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में 5 से 8 घंटे तक बिजली गायब रह रही…
पटना, एजेंसियां। बिहार के बेगुसराय में आम-लीची के लिए जमकर ईट-पत्थर चले। विवादित जमीन पर इन पेड़ों के लगे होने से विवाद हुआ और दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग भी हुई। घटना में 10 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना का वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें गोली चलने की आवाज साफ तौर पर सुनाई दे रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और 5 लोगों को हिरासत में लिया। घटना बेगूसराय में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव में…
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्रिटेन से 100 टन सोने की घर वापसी कराई है। यह सोना आरबीआई (RBI) के भंडारण में जमा कराया गया है। भारत आगामी कुछ महीनों में ब्रिटेन से और सोना वापस लाने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, 1991 में चंद्रशेखर सरकार द्वारा भुगतान संतुलन संकट से निपटने के लिए इस कीमती धातु को गिरवी रखना पड़ा था। 400 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान के पास 46.91 टन सोना गिरवी रखा गया था। इस दौरान देश की बहुत किरकिरी हुई थी। भारत ने 1991 के बाद…
कन्याकुमारी। सांतवें चरण की वोटिंग से पहले पीएम मोदी कन्याकुमारी में ध्यान लगा रहे हैं। पीएम मोदी कन्याकुमारी में स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर 45 घंटे का ध्यान लगा रहे है। अगले 35 घंटे तक पीएम मौन रहेंगे। 75 दिनों की लंबी चुनावी प्रक्रिया के बाद कल शाम जब प्रचार का शोर थमा तो प्रधानमंत्री ध्यान लगाने के लिए कन्याकुमारी पहुंच गए। पीएम मोदी कल देर शाम से विवेकानंद रॉक मेमोरियल में मेडिटेशन कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण के तहत शनिवार 1 जून को 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर…
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह द्वारा की गई टिप्पणी को ‘‘हास्यास्पद’’ बताया। केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि सक्रिय राजनीति छोड़ने के बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री ने देश की जनता को गुमराह करने की अपनी आदत नहीं छोड़ी है। आर पी सिंह के अनुसार, मनमोहन सिंह द्वारा लगाए गए आरोप न केवल निराधार हैं, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में काम करने वाले व्यक्ति के लिए भी अनुचित हैं। उन्होंने भारत की बढ़ी हुई वैश्विक प्रतिष्ठा पर प्रकाश डाला, इसकी तुलना मनमोहन सिंह के…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने होटवार जेल पहुंचे। यहां दोनों लगभग आधे घंटे तक साथ रहे। बंद कमरे में दोनों की बात हुई। कयास लगाये जा रहे हैं कि यह मुलाकात कल यानी 1 जून को होनेवाले मतदान को लेकर हुई है। संताल की तीन सीटों पर मतदान के साथ ही 4 जून को मतगणना भी होनी है। इसी पर चर्चा करने के लिए चंपई सोरेन होटवार जेल पहुंचे थे। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि चंपई सोरेन के साथ और कौन-कौन था। बता दें कि हेमंत सोरेन को सुप्रीम…
मुंबई: घरेलू बाजारों में पिछले पांच सत्र की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 550.22 अंक चढ़कर 74,435.82 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 147.15 अंक की बढ़त के साथ 22,635.80 अंक पर रहा।
बेंगलुरू। यौन उत्पीड़न समेत कई मामलों के आरोपी निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना गिरफ्तार हो चुका है। बीती रात भारत पहुंचते ही उसे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल वो एसआईटी की हिरासत में हैं। थोड़ी देर में उसकी मेडिकल जांच कराई जायेगी। इसके बाद जेडीएस के निलंबित इस नेता को कोर्ट में पेश किया जाएगा।बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे गिरफ्तार करने के बाद रेवन्ना को बेंगलुरु सीआईडी कार्यालय लाया गया। बता दें कि उनके घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के मामले दर्ज किये गये हैं। उन्हें…
न्यूयॉर्क । अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के बीच एक ऐतिहासिक फैसले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है। गुरुवार को 12 जूरी ने फैसला सुनाया। ट्रंप को एक पोर्न स्टार को चोरी छुपे पैसे देने के मामले में दोषी ठहराया गया। पोर्न स्टार ने आरोप लगाया था कि उनके बीच यौन संबंध थे। हालांकि, अमेरिकी कानून उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने या निर्वाचित होने से नहीं रोकता। उनके खिलाफ लंबित चार आपराधिक मामलों में से यह पहला मामला है, जिसका फैसला आया है और अन्य मामलों में देरी…
रांची। झारखंड में भीषण गर्मी की मार से बेहाल लोगों को मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। दो दिन पहले ही देश में मॉनसून आ गया है और अब झारखंड में भी मॉनसून के प्रवेश और प्री मॉनसून बारिश की शुरूआत जल्द ही हो जाएगी। फिलहाल एक-दो दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। लेकिन कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का भी अनुमान भी है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून केरल में प्रवेश कर पूर्वोतर भारत की ओर बढ़ा है, लेकिन झारखंड में मॉनसून के 15…