Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- गरीबी घटाने में जुटी मोदी सरकार, अराजकता फैलाने में लगी कांग्रेस: त्रिवेदी
- पिठौरिया में हथियार के बल पर घर में लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार
- आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड के पूर्व गृह सचिव एनएन पांडेय पर कसा शिकंजा, लोकायुक्त ने मंत्रिमंडल सचिव को भेजा समन
- झारखंड के गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म, आरोपी सिपाही अरेस्ट और थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी नपे
- राहुल गांधी को जीवन भर नकली PM बनाए रखें, INDI गठबंधन के जन-महाभियोग पर BJP का तंज
- रामपुर जेल से रिहा होने से पहले ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार
- दीपावली और छठ पर रेलवे चलाएगा सात जोड़ी विशेष ट्रेनें, जानें रूट
- रांची में कुख्यात राहुल दुबे गैंग के छह अपराधी गिरफ्तार
Author: News Maati
मुंबई। एक्टर अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की चर्चा के बीच एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा कि इस धरती पर सबसे बड़ा खजाना वो लोग हैं, जो हमें प्यार करते हैं, सपोर्ट करते हैं। उन्हें न तो खरीदा जा सकता है और न ही रिप्लेस किया जा सकता है और हम सबके पास ऐसे बहुत कम लोग हैं। सूत्र के मुताबिक, अर्जुन की बॉडी लैंग्वेज और अभी वह जिस तरह से हैं, उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि वह दोनों अलग हो चुके हैं। वे इतने लंबे समय से डेटिंग…
पुणे । पोर्शे कार हादसा मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी की मां और बिल्डर की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। ये जानकारी पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने दी है। मामला आरोपी के ब्लड सैंपल को बदलने से जुड़ा है। ससून अस्पताल में आरोपी के ब्लड सैंपल को किसी महिला के ब्लड सैंपल के साथ बदलने की बात सामने आई थी. मामले की जांच कर रही कमेटी को पता लगा था कि आरोपी के ब्लड सैंपल को किसी महिला के ब्लड सैंपल से बदला गया था। जानकारी के मुताबिक ब्लड सैंपल बदलने के लिए आरोपी के परिवार ने…
मुंबई। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी 29 से 31 मई तक हुई। फ्रÞांस में हुई इस क्रूज पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें बॉलीवुड सेलेब्स को अपन-अपने अंदाज में पार्टी को एन्जॉय करते देखा जा सकता है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में पहुंचीं एक्ट्रेस सारा अली खान समय निकालकर घूमने निकल गईं। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे दोस्तों के साथ कान्स के ट्रेवी फाउंटेन के सामने पोज दे रही हैं। सारा को इस तस्वीर में कैजुअल लुक…
नई दिल्ली। गौतम अडानी अब एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। उन्होंनें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक शुक्रवार को अडानी की नेटवर्थ में 5.45 अरब डॉलर की तेजी आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 111 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें और एशिया में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें और एशिया में दूसरे नंबर पर हैं। अडानी शुक्रवार को सबसे ज्यादा…
कन्याकुमारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्याकुमारी तट के पास स्थित विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में अपने ध्यान के दूसरे दिन शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य (हिन्दू शास्त्र के अनुसार सूर्य को जल अर्पित) दिया। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो और फोटो साझा की है जिसमें प्रधानमंत्री भगवा चोला पहने भगवान सूर्य की प्रार्थना कर रहे हैं। वह भगवान सूर्य को जल अर्पित करते समय मंत्र पढ़ते नजर आ रहे हैं। फोटो में वह हाथ में रुद्राक्ष की माला और माथे पर तिलक लगाए दिख रहे हैं।भाजपा द्वारा एक्स पर पोस्ट की गई अलग-अलग तस्वीरों में प्रधानमंत्री को…
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। साथ ही ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लगभग 10.9 लाख मतदान अधिकारी 1.09 लाख मतदान केन्द्रों पर 10.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं का स्वागत करेंगे। 10.06 करोड़…
रांची। जगरनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदनी चौक के समीप दो अपराधियों ने एक महिला से सोने की चेन, बैग, मोबाईल और सोनी की अंगूठी छिनकर फरार हो गये। घटना शुक्रवार की है। इस संबंध में पीडित महिला अपराजिता चौधरी ने थाने में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया है। दर्ज एफआइआर के अनुसार महिला डाकघर से वापस हटिया संडे बाजार स्थित घर जा रही थी। इसी दौरान दो अपराधी वहां पहुंचे। एक अपराधी डॉक्टर का पता पूछने के बहाने महिला के समीप आया और उसके मुंह पर पानी का छींटा मारा। इससे महिला को चक्कर आने लगा। इसी…
पटना। बिहार में गर्मी से लगातार तीसरे दिन हाहाकार मचा रहा। शुक्रवार को लू ने 40 लोगों की जान ले ली। इनमें सबसे अधिक 15 लोगों की मौत औरंगाबाद जिले में हुई है। नालंदा और कैमूर में छह-छह तो रोहतास में पांच लोगों की जान चली गई। इससे पहले बुधवार को आठ तो गुरुवार को 59 लोगों की मौत लू लगने से हो गई थी। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में तैनात 10 कर्मचारियों की गर्मी से मौत होने की पुष्टि की है। बताया जाता है कि कैमूर में लू और गर्मी से 24 घंटों में छह…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कप्तान योगी आदित्यनाथ ने महज 61 दिन दोहरा शतक लगाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने 61 दिन के भीतर 204 चुनावी कार्यक्रम किए। 27 मार्च को मथुरा से प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए भाजपा से मिले चुनावी दायित्व का आगाज करने वाले योगी आदित्यनाथ ने 169 जनसभा, 15 प्रबुद्ध सम्मेलन और 13 रोड शो कर राजग प्रत्याशियों के लिए पसीना बहाया। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने राज्य की वाराणसी संसदीय सीट से सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा लखनऊ से सांसद-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में भी शामिल हुए। मतदाताओं ने मोदी…
रांची। जिले में पदस्थापित इंस्पेक्टरों के 31 बॉडीगार्ड को लाइन क्लोज करने का निर्देश जारी किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने यह आदेश जारी किया है। सभी बॉडीगार्ड को पुलिस लाइन में योगदान देने को कहा गया है। अब नए सिरे से उनका पदस्थापन विभिन्न स्थानों में किया जाएगा। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी बॉडीगार्ड 24 घंटे के भीतर पुलिस लाइन में योगदान देना सुनिश्चित करें। आदेश जारी होने के बाद कई थानों में पदस्थापित बॉडीगार्ड ने पुलिस लाइन में अपना योगदान भी दे दिया है। बताया जा रहा है कि रांची के एक्सट्रीम…