Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अमेरिका ने ईरान की धरती से ढूंढ निकाला अपना पायलट, सेना ने खतरनाक ऑपरेशन को दिया अंजाम
- तेहरान में भीषण हमले का दावा : ट्रंप बोले-ईरान के कई शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए
- ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी : हमले हुए तो तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खुल जाएंगे
- होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर
- बिहार में जीविका दीदियों को जल्द मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त
- मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष
- डालटनगंज-गढ़वा रोड से मुंबई के लिए साप्ताहिक ट्रेन सात अप्रैल से चलेगी
- रांची में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी अनिवार्य : उपायुक्त
Author: News Maati
रांची। राज्य में 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की भी छात्रवृत्ति की राशि बढ़ेगी। सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के इस प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागीय मंत्री के रूप में पहले ही इस प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। कैबिनेट को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, नौवीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की मासिक छात्रवृत्ति 150 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये की जाएगी। इस तरह, इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में तीन गुना वृद्धि होगी। इसी तरह, 11वीं और…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्यों से साधुओं एवं साध्वियों सहित लाखों श्रद्धालुओं ने कोलकाता के प्रतिष्ठित ह्यब्रिगेड परेड ग्राउंडह्ण में आयोजित विशाल भगवद गीता पाठ समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजकों ने यह जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि भगवा वस्त्र पहने भिक्षुओं ने कार्यक्रम स्थल पर गीता की प्रतियों से एक स्वर में श्लोक पढ़ा। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व प्रमुख सुकांत मजूमदार, पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी और विधायक अग्निमित्र पॉल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इसी के साथ स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज तथा…
हजारीबाग। केरेडारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को सूचना मिली थी कि केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम बुंडू मे अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। 06 दिसंबर की शाम पुलिस टीम ने बुंडू पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बुंडू से कोले…
जमशेदपुर। टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) ऋतुराज सिन्हा का रविवार को अचानक निधन हो गया। करीब 55 वर्षीय सिन्हा अपने आवास पर थे, तभी खून की उल्टी होने से उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की पुष्टि टाटा स्टील प्रबंधन ने की है। इस दुखद घटना से टाटा स्टील परिवार और पूरे कॉरपोरेट जगत में शोक की लहर है। मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी ऋतुराज सिन्हा को उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के कारण टाटा स्टील सहित कई…
रांची। गोवा के अरपोरा स्थित रोमियो ब्रेसलैंड नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगभग 12 बजे लगी भीषण आग में झारखंड के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव के दो सगे भाई प्रदीप महतो 25 वर्ष और उसका छोटा भाई विनोद महतो 22 वर्ष तथा गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा 22 वर्ष शामिल हैं। इस हादसे में अब तक कुल 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में फतेहपुर के प्रदीप महतो (24 ) और उसके छोटे भाई विनोद महतो (22 ), पिता धनेश्वर महतो, तथा…
पटना। बिहार में न्यायिक व्यवस्था को गति देने के लिए 100 फास्ट ट्रैक न्यायालयों का गठन किया जाएगा। राज्य के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को इसकी घोषणा की। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इन अदालतों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, न्यायालयों का बोझ कम करना और संवेदनशील मामलों पर तेजी से सुनवाई सुनिश्चित करना है। वर्तमान में राज्य में 18 लाख से अधिक मामले लंबित हैं, जिन्हें देखते हुए यह कदम अत्यंत जरूरी है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पटना में 08 फास्ट ट्रैक अदालतें प्रस्तावित हैं, जबकि गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा…
पटना। बिहार में आबकारी विभाग ने गोपालगंज से 50 लाख रुपए मूल्य की 4,006 लीटर भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) की एक बड़ी खेप जब्त की है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब सड़े हुए आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी। अपराध में इस्तेमाल किए गए ट्रक को जब्त कर लिया गया है और एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बलथरी चेकपोस्ट पर विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गई। आबकारी अधीक्षक अमृतेश कुमार झा को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से बिहार में…
धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह क्षेत्र में बंद कोयला खदान से पिछले पांच दिनों से जारी जहरीली गैस का रिसाव थम नहीं रहा है। स्थिति यह है कि प्रभावित इलाके की लगभग 25 हजार आबादी लगातार दहशत में जी रही है। प्रशासन और बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) प्रबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस घनी आबादी वाले क्षेत्र को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और पूरे इलाके को खाली कराने की है। राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला, नया धौड़ा, ऑफिसर कॉलोनी और पांच नंबर बस्ती में गैस का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मुख्य सड़क तक तीव्र गंध…
पणजी। गोवा में अरपोरा के नाइट क्लब में शनिवार दरमियानी रात भीषण आग लग गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आज गोवा में हम सभी के लिए बहुत दुखद दिन है। मैं बहुत दुखी हूं और इस असहनीय नुकसान की घड़ी में सभी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने इस घटना के लिए जिम्मेदार…
देवघर/रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को देवघर के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से गुमला जिला भाजपा कार्यालय का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित किया और तुष्टिकरण, करप्शन और परिवारवाद की राजनीति को लेकर इंडी गठबंधन पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो अपनी विचारधारा पर अडिग रही है। नड्डा ने भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा…