Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, SIS ग्रुप के थे संस्थापक
- हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी
- अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश
- प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान की 24वीं किस्त करेंगे जारी
- हजारीबाग में एके इंटरनेशनल होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा सुरक्षा गार्ड
- हाथी-घोड़ा लाएंगे लेकिन गदहा लेकर भी नहीं आये,, बिहार में कांग्रेस को Gen Z के ग्रेजुएट वोटरों ने भी नकारा
- अनंत सिंह की डबल मुश्किलें बढ़ सकती हैं, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जानें क्या है मामला
- रांची में दूध सेंटर पर खड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Author: News Maati
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख सहयोगी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री तथा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का समर्थन किया। नायडू ने इस अवसर पर क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय हितों का संतुलन बनाकर चलने की जरूरत बताई। राजग संसदीय दल की बैठक में सहयोगी दल जनता दल-सेक्यूलर के नेता एच डी कुमारस्वामी, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार, हम (एस) के प्रमुख जीतन राम मांझी…
चेन्नई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को खारिज नहीं करती है और वह वीवीपैट (वोटर्स वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) में सुधार के पक्ष में है। उन्होंने कहा, “कृपया घोषणापत्र पढ़ें, हम यही कह रहे हैं कि वीवीपीएटी पर्ची, हमारे पढ़ने के लिए, लगभग 4-5 सेकंड तक प्रर्दिशत होती है और फिर पर्ची बॉक्स के अंदर गिर जाती है। हमने घोषणापत्र में कहा है कि एक और सुधार होना चाहिए।” वीवीपीएटी बक्से में पर्ची के स्वत? गिरने के बजाय, मतदाता को उसे प्राप्त करने, उसे देखने और फिर उसे…
नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि अगर अगला लोकसभा चुनाव पांच साल बाद होता है तो वह खुद को चुनावी मैदान में नहीं देखते, क्योंकि उनका मानना है कि हर किसी को युवाओं के लिए जगह छोड़नी चाहिए। केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर थरूर ने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को 16,077 मतों के अंतर से हराकर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। यह पूछे जाने पर कि क्या यह चुनाव उनकी चुनावी राजनीति का अंतिम चुनाव है? थरूर ने कहा कि चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि निश्चित…
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे इस गठबंधन में सही मायने में भारत की भावना, आत्मा और उसकी जड़ों का प्रतिबिंब है। राजग को एक स्वाभाविक गठबंधन करार देते हुए मोदी ने कहा कि वह अपनी अगली सरकार के सभी फैसलों में सर्वसम्मति सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राजग सत्ता प्राप्त करने का या सरकार चलाने का कुछ दलों का जमावड़ा नहीं है बल्कि यह राष्ट्र प्रथम के प्रति समर्पित एक समूह है। अपने संबोधन में…
रांची : अफगानिस्तान, पेशावर और पंजाब के अलावा अन्य स्थानों के लाजवाब व्यंजनों का मजा होटल रैडिशन ब्लू में चल रहे नार्थ इंडियन फ्रंटियर फूड प्रमोशन में उठाया जा सकता है। इन जायकेदार व्यंजनों में जी ललचानेवाले चाट से लेकर विभिन्न तरह के कबाब और अन्य आइटम शामिल है। फूड प्रमोशन सात जून से 16 जून तक चलेगा। होटल के अनुसार, इस आयोजन का मकसद अफगानिस्तान, पेशावर और पंजाब के ऑथेंटिक और पारंपरिक व्यंजनों को ग्राहकों को परोसना है। इन व्यंजनों का मजा होटल के लॉबी के वाटरफ्रंट रेस्टोरेंट में शाम सात बजे से लिया जा सकता है।
रांची। लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें बीते लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गई। साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की मौजूदगी में हुई इस बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निर्वाचन कार्य से जुड़े जिलास्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान…
रांची। जामताड़ा में झामुमो की जीत पर ठुमके लगाने वाले कुंडहित थाना प्रभारी सुरेश दुबे के वायरल वीडियो मामले में जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी ने नाला एसडीपीओ मनोज कुमार को जांच का आदेश दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को मनोज कुमार महतो ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता का मामला है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कहा जा सकता है। जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना प्रभारी सुरेश दुबे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जो पांच जून का बताया जा रहा है। दुमका संसदीय क्षेत्र के झामुमो उम्मीदवार…
खूंटी। जरियागढ़ थाना क्षेत्र के व्यवसायियों से लगातार लेवी की मांग करने वाले प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आॅफ इंडिया के तीन सक्रिय उग्रवादियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उग्रवादियों के पास से पीएलएफआई के पर्चे, संगठन के विस्तार से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति, दो बाइक और पांच मोबाइल बरामद किये गये हैं। तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के कुछ उग्रवादी व्यवसायियों से लेवी वसूलने के लिए जरियागढ़ आने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने कैंची मोड़…
रांची। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही झारखंड सरकार की महत्वकाक्षी योजना ‘आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम जुलाई से शुरू हो रही है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मुख्य सचिव और सभी विभागीय सचिवों को निर्देश दिया है कि इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लें। बहुत जल्द अभियान को शुरू करने की लिए अहम बैठक होगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सचिवालय स्तर पर हलचलें तेज हो गयी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत 12 अक्टूबर से शुरू की थी। अब तक कुल तीन चरण का अभियान चलाया जा चुका…
रामगढ़। पतरातू थाना क्षेत्र में तालातांड स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात बाइक पर सवार दो अपराधियों ने कई राउंड की फायरिंग। वे पेट्रोल पंप संचालक शमशेर का नाम ले रहे थे। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अपराधियों ने पंप के मालिक शमशेर को खोजते हुए वहां पहुंचे और जब शमशेर नहीं मिले तो उन्होंने पांच राउंड गोलियां चलाईं। गोली चलाने के बाद अपराधियों ने वहां से एक व्यक्ति से बाइक छीनी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग से वहां अफरा तफरी का माहौल बन…