Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, SIS ग्रुप के थे संस्थापक
- हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी
- अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश
- प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान की 24वीं किस्त करेंगे जारी
- हजारीबाग में एके इंटरनेशनल होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा सुरक्षा गार्ड
- हाथी-घोड़ा लाएंगे लेकिन गदहा लेकर भी नहीं आये,, बिहार में कांग्रेस को Gen Z के ग्रेजुएट वोटरों ने भी नकारा
- अनंत सिंह की डबल मुश्किलें बढ़ सकती हैं, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जानें क्या है मामला
- रांची में दूध सेंटर पर खड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Author: News Maati
नई दिल्ली। नीट-यूजी 2024 के नतीजों को लेकर चल रहे विवाद के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 1,500 से ज्यादा उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस मार्क्स का पुर्नमूल्यांकन करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति एक हफ्ते के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। यह कदम बढ़े हुए अंकों के व्यापक आरोपों के बाद उठाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप 67 उम्मीदवारों ने शीर्ष रैंक साझा की, जिनमें एक ही परीक्षा केंद्र के छह उम्मीदवार शामिल थे। एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह ने नीट परीक्षा विवाद पर शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए…
जबलपुर। भोजपुरी गानों से भारतीय जनता पार्टी को घेरने वाले गाने से चर्चा में आईं गायिका नेहा सिंह राठौर को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से झटका लगा है। हाई कोर्ट ने नेहा सिंह के खिलाफ दर्ज उस आपराधिक मामले को रद्द करने से मना कर दिया, जिसमें सीधी में घटी घटना पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को बदनाम करने का उन पर आरोप लगा है। दरअसल, नेहा सिंह राठौर ने आरएसएस के बारे में ट्वीट किया था। उसमें नेहा राठौर ने एक वायरल वीडियो लगाया, जिसमें दिखाया गया था कि मध्य प्रदेश के सीधी में एक आदिवासी मजदूर पर खाकी…
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को कल और परसों ( 09 और 10 जून) के लिए उड़ान निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर निषेधाज्ञा लागू की गई है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने इस आशय का आदेश शुक्रवार को जारी किया। मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए रविवार शाम 7:15 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। इस मौके पर मंत्रिपरिषद के कुछ सदस्यों को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। बताया गया है कि…
नयी दिल्ली: देश की 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून के आसपास शुरू होने की संभावना है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पहला सत्र जून के तीसरे सप्ताह में सदन के सदस्यों के रूप में नवनिर्वाचित उम्मीदवारों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू होगा। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद नये अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि अगले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे और इस तरह सत्र का औपचारिक उद्घाटन होगा। सत्र की…
नयी दिल्ली: कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शनिवार को आरंभ हो गई जिसमें लोकसभा चुनाव और इसमें पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित विस्तारित कार्य समिति की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कार्य समिति के अन्य सदस्य एवं वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इस बैठक में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन के लिए पार्टी नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है। कार्य समिति की बैठक…
कोच्चि: दुबई से कालीकट आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान को खराब मौसम के कारण शनिवार तड़के कोच्चि की ओर मोड़ दिया गया। हवाई सेवा के सूत्रों ने यह जानकारी दी। एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में 173 यात्री सवार थे। यह शुक्रवार देर रात कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। सूत्रों के मुताबिक, विमान आज सुबह करीब 9.30 बजे कोच्चि से कालीकट हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ।
हैदराबाद: मीडिया जगत की जानी मानी हस्ती एवं खबरों और मनोरंजन की दुनिया में व्यापक बदलाव लाने वाले रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का शनिवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामोजी राव के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और उन्हें भारतीय मीडिया में क्रांति लाने वाला दूरदर्शी व्यक्ति करार दिया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राव के समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। मोदी ने कहा कि अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के पड़ोस के सात देशों के नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। सूत्रों के अनुसार नेपाल, भूटान, बंगलादेश, श्रीलंका, मालदीव, सेशेल्स और मॉरीशस के नेताओं को रविवार शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के निमंत्रण पत्र भेजा गया है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे, बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे,…
अमरावती । चंद्रबाबू नायडू अगर फिलहाल किंगमेकर की स्थिति में हैं, तो इसके पीछे कहीं-न-कहीं उनके बेटे नारा लोकेश का बड़ा हाथ है। मंगलगिरी में उन्होंने 39 साल बाद टीडीपी का परचम तो लहराया ही, साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी की जीत को गढ़ने के लिए अहम रणनीति भी बनाई। पिछले साल जनवरी में उन्होंने युवा गालम पदयात्रा ( युवाओं की आवाज) शुरू की, जो चुनाव रिजल्ट के लिहाज से बेहद सफल रही। 400 दिन की इस यात्रा में उन्होंने युवाओं से संवाद बनाया। इस मौके का इस्तेमाल उन्होंने लोगों के मुद्दे जानने और उसके आधार पर अपनी पार्टी की…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए कैबिनेट में झारखंड से दो-तीन सांसदों को मौका मिल सकता है। राज्य में बीजेपी के आठ और सहयोगी दल आजसू पार्टी के एक सीट मिली है। एनडीए के अहम सहयोगी आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी को मौका मिल सकता है। बीजेपी के दो सांसदों को मौका मिल सकता है। इस तरह से राज्य में एनडीए के नौ में से पांच सांसद मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं, लेकिन इस फैसला तो पीएम मोदी और एनडीए नेतृत्व को ही लेना हैं। मोदी के पहले कार्यकाल में झारखंड के दो सांसदों सुदर्शन भगत और जयंत…