Author: News Maati

धनबाद : जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के कांडेडीह स्थित एनएच में शुक्रवार अहले सुबह मवेशी लदे पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में पिकअप वैन के उपचालक और चार मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान अखिलेश यादव (23 वर्षीय) के रूप में हुई है और वह बक्सर (बिहार) का रहने वाला था। हादसे के बाद पिकअप वैन और कंटेनर का चालक घटनास्थल भाग निकला। बताया जा रहा है कि पशु तस्कर तेज रफ़्तार में गाड़ी लेकर भाग रहा था।ज्यादा स्पीड होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर कन्टेनर में जा…

Read More

बेंगलुरु, एजेंसियां : स्वयं को कर्नाटक का ‘भूमि पुत्र’ कहने वाले कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे के लिए राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव एक साल से भी कम समय के अंदर प्रतिष्ठा की एक और लड़ाई के रूप में सामने हैं। पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में कांग्रेस को कर्नाटक में केवल एक सीट पर सफलता मिली थी और इस लिहाज से खरगे के सामने बड़ा लक्ष्य है। एक राजनीतिक विश्लेषक के अनुसार यदि कांग्रेस खरगे के गृह राज्य में अच्छा प्रदर्शन करती है तो इससे न केवल पार्टी में बल्कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में भी उनका प्रभाव बढ़ेगा पिछले साल…

Read More

रांची : भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने गुरूवार को आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बारे में बताते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि एनडीए राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा। एक बार फिर देश की जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय किया है। विकसित झारखंड के लक्ष्य को जनता के सहयोग से हम सभी को मिलकर पूरा करना है। चुनाव…

Read More

नयी दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए झारंखड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के बीच सीटों का तालमेल हो गया है। भाजपा जहां राज्य की 13 सीट पर चुनाव लड़ेगी वहीं आजसू एक सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की जनता के हित में भाजपा एवं आजसू के पुराने एवं नैसर्गिक गठबंधन के तहत इस बार लोकसभा के चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के प्रत्याशी तथा एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी…

Read More

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रक्षा राजनाथ सिंह द्वारा ‘अग्निपथ’ योजना के बारे में दिए गए बयान को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सरकार ने लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के बाद अब चुनाव के चलते इस योजना में खामियां स्वीकारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इसके लिए युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को एक टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम में ‘अग्निपथ’ योजना का बचाव करते हुए कहा कि युवाओं की भर्ती से जोखिम लेने की भावना बढ़ेगी और प्रौद्योगिकी-कुशल सशस्त्र बल तैयार होंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि…

Read More

रांची : झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं सीता सोरेन ने गुरूवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इससे पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से सीता सोरेन का स्वागत किया। प्रेसवार्ता में सीता सोरेन ने कहा कि राज्य के विकास को लेकर दुर्गा सोरेन का सपना आज भी अधूरा है और उसे हर हाल में पूरा करना है। उन्होंने कहा कि 14 साल मैंने पार्टी और परिवार में दर्द झेला। मेरे परिवार को अलग-थलग कर दिया गया। मेरी बातों की लगातार अनदेखी की गई। मुझे कभी सम्मान नहीं मिला और मैं लगातार संघर्ष…

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की हिरासत बृहस्पतिवार को एक अप्रैल तक बढ़ा दी। दिल्ली सीएम की रिमांड मांगने के दौरान ईडी ने बताया कि एक मोबाइल फोन (अरविंद केजरीवाल की पत्नी) में डेटा निकाला गया है और फिलहाल उसका विश्लेषण किया जा रहा है। हालांकि, अन्य चार डिजिटल डिवाइस से मिला डेटा (सीएम केजरीवाल से जुड़ा) सीज कर दिया गया है, जो कि 21 मार्च, 2024 को दिल्ली सीएम के परिसर से तलाशी के दौरान पाया गया था। यह डेटा निकाला जाना बाकी…

Read More

रांची : रांची लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रहे पूर्व भाजपा नेता रामटहल चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि वह रांची सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। नई दिल्ली में गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस के मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। रामटहल चौधरी ने वर्ष 2019 में भाजपा का टिकट न मिलने के बाद पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव…

Read More

कोलकाता, एजेंसियां : कोल इंडिया लि. की तापीय बिजलीघरों को कोयला आपूर्ति 61 करोड़ टन के लक्ष्य को पार कर गई है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 27 मार्च तक 61.01 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह बिजली क्षेत्र को अबतक की सबसे अधिक कोयला आपूर्ति है।’’ उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कोल इंडिया की कोयले की आपूर्ति पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.93 करोड़ टन अधिक है। कंपनी के बयान के अनुसार, कोयला आधारित संयंत्रों में वर्तमान औसत दैनिक आपूर्ति 17.6 लाख टन है। यह बिजली क्षेत्र…

Read More

कुआलालंपुर, एजेंसियां : विदेश मंत्री एस जयशंकर की मलेशिया यात्रा और देश के शीर्ष नेताओं के साथ उनकी मुलाकात उन्नत द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर प्रदान करने वाली थी। बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान में यह बात कही गयी। जयशंकर सिंगापुर, फिलीपीन और मलेशिया की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में 27 और 28 मार्च को कुआलालंपुर में थे। भारत के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर बिन इब्राहिम से मुलाकात की और भारत-मलेशिया उन्नत रणनीतिक साझेदारी के तहत द्विपक्षीय संबंधों को और गहन करने में उनके समर्थन के…

Read More