Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी
- अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश
- प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान की 24वीं किस्त करेंगे जारी
- हजारीबाग में एके इंटरनेशनल होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा सुरक्षा गार्ड
- हाथी-घोड़ा लाएंगे लेकिन गदहा लेकर भी नहीं आये,, बिहार में कांग्रेस को Gen Z के ग्रेजुएट वोटरों ने भी नकारा
- अनंत सिंह की डबल मुश्किलें बढ़ सकती हैं, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जानें क्या है मामला
- रांची में दूध सेंटर पर खड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
- खूंटी के अभिषेक को टाइम्स आॅफ इंटरप्रीनर्स मैगजीन में मिली जगह
Author: News Maati
इंदौर। इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (आईआईटी) ने रविवार को जेईई एडवांस्ड 2024 के नतीजे घोषित कर दिए है। इंदौर के वेद लाहोटी ने टॉप किया है। उन्होंने कुल 360 में से 355 अंक हासिल किए हैं। जेईई एडवांस्ड 2024 के टॉपर वेद लोहाटी मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी तैयारी कोटा में रहकर पूरी की। वेद की मां का नाम जया लाहोटी है जो हाउस वाइफ हैं। उनके पिता योगेश लाहोटी प्राइवेट फर्म में कंस्ट्रक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान वेद ने परीक्षा…
मुंबई। दीपिका पादुकोण ने ट्रेलर रिलीज होने से ठीक पहले फिल्म कल्कि 2898 एडी का नया पोस्टर रिलीज किया है। इंस्टाग्राम पर रिलीज किये गए नए पोस्टर में दीपिका पादुकोण इंटेंस लुक में आसमान की तरफ ध्यान से देखती नजर आ रही हैं। पोस्टर में दीपिका पादुकोण भूरे रंग के कॉस्ट्यूम में नजर आ रही हैं, जबकि बैकग्राउंड किसी बेहद दिलचस्प शहर की तरह दिख रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा है कि उम्मीद की शुरूआत कल #कल्कि2898 एडी ट्रेलर के साथ होगी। फैंस ने उनके पोस्ट पर ट्रेलर की तारीफ कर तुरंत रिस्पॉन्स दिया है। इस…
नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी अमित कत्याल की चिकित्सा स्थिति के आकलन के लिए एक चिकित्सा बोर्ड के गठन का निर्देश दिया है। कत्याल ने भारतीय रेलवे में कथित भूमि के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत का अनुरोध किया है। उच्च न्यायालय ने कहा कि जेल से प्राप्त रिपोर्ट में हालांकि किसी “अंतर्निहित चिकित्सा स्थिति” का संकेत नहीं दिया गया है, तथापि आरोपी की हाल ही में बैरिएट्रिक सर्जरी हुई है, इसलिए एम्स निदेशक को तत्काल कम से कम…
रांची: आम जनता हेल्पलाइन की ओर से अंजुमन इस्लामिया हॉल मेन रोड, रांची में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के हुफ्फाज, कुर्रा, उलेमा और मुफ्तीयान ए कराम को सम्मानित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता आम जनता हेल्पलाइन के अध्यक्ष एजाज गद्दी ने की और संचालन इमारत शरिया रांची के उप काज़ी शरीयत मुफ्ती अबु दाऊद कासमी ने किया। जिसकी शुरुआत झारखंड के कारी ए कुरान कारी सोहेब अहमद के तिलावत ए कुरान पाक से हुआ। नात पाक मौलाना मोकर्रम मदनी ने पढ़ा। जबकि हाजी फिरोज जिलानी ने आम जनता हेल्पलाइन के…
सुशोभित नीतीश कुमार एक पहेली हैं। लेकिन केवल उन्हीं के लिए जो एक विचारधारा पर आजीवन अडिग रहते हों। घोर अवसरवादिता के चश्मे से दुनिया देखने वालों को तो वे एकदम सीधे-सरल लगेंगे और तुरंत समझ आएँगे। उन्होंने इतनी बार अपनी निष्ठाएँ बदली हैं कि वे स्वयं ही गिनती भूल चुके होंगे। फिलहाल वे एनडीए के पार्टनर हैं और सत्ताधीश के पैर छूने का यत्न करके उन्होंने ‘भक्तिवत्सल जीवों’ के हृदयों को भिगो दिया है। नीतीश ने न केवल समर्थन, बल्कि सम्मान भी देकर सत्ताधीश के समर्थकों का दिल जीत लिया। वो ‘बेचारे’ नहीं जानते कि नीतीश पैर छूते-छूते टाँग…
रांची : मॉर्निंग वाकर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को महाराणा प्रताप की जयंती उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर मनायी। इस दौरान उनकी वीरता, शौर्य, त्याग, पराकर्म और अटूट प्रण पर चर्चा की गयी और लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा ली। महाराणा प्रताप का जन्म 1540 में हुआ था। उनकी जयंती विक्रम संवत के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया जो इस वर्ष 9 जून को है, हर वर्ष मनाई जाती है। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष नेमिचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश जैन, सचिव सुनील माथुर, अमरजीत गिरधर, प्रदीप राजगढ़िया, अरुण बुधिया, ललित पचीसिया, जय प्रकाश अग्रवाल, प्रेम मित्तल, ओपी लाल,…
नयी दिल्ली: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि मुनक नहर से राष्ट्रीय राजधानी के लिए 1,050 क्यूसेक पानी छोड़ा जाए, अन्यथा अगले एक-दो दिन में दिल्ली में बड़ा संकट पैदा हो सकता है। पत्र में उन्होंने कहा कि दिल्ली में सात जलशोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) यमुना से जल की आपूर्ति पर निर्भर हैं और कच्चे पानी की कमी के कारण हमारे जलशोधन संयंत्र अपनी अधिकतम क्षमता पर काम करने में असमर्थ हैं।
हैदराबाद: मीडिया जगत की जानी मानी हस्ती एवं रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का रविवार को हैदराबाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया। रामोजी फिल्म सिटी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे किरण ने चिता को मुखाग्नि दी। खबरों और मनोरंजन की दुनिया में व्यापक बदलाव लाने वाले रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का शनिवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। रामोजी राव के अंतिम संस्कार में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू समेत कई नेता शामिल हुए। रामोजी राव ने समाचार…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी के रविवार शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है और राष्ट्रपति भवन के आसपास के क्षेत्र में सड़कों के बंद किए जाने के संबंध में परामर्श जारी किया है। परामर्श के अनुसार, संसद मार्ग (परिवहन भवन और टी-पॉइंट रफी अहमद किदवई मार्ग के बीच), नॉर्थ एवेन्यू रोड, साउथ एवेन्यू रोड, कुशक रोड, राजाजी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग पर दोपहर दो बजे से रात 11 बजे के बीच यातायात की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी लेकिन…
नई दिल्ली। भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं। देश में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ करोड़ों किसान उठा रहे हैं। देश के किसानों को लंबे समय से पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त का इंतजार है। किसानों के लिए अब खुशखबरी है।…