Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- खूंटी के अभिषेक को टाइम्स आॅफ इंटरप्रीनर्स मैगजीन में मिली जगह
- झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन का दीपावली मेला शुरू
- शहनवाज हुसैन की बहू अफशां अकरम खान पटना पहुंचीं, भाजपा-कांग्रेस नेता बने समधी
- सिंधिया राजपरिवार के संपत्ति बंटवारा विवाद मामले की सुनवाई टली, अब 04 नवंबर दर्ज होंगे प्रतिमा देवी के बयान
- सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी ने बुलाया युवाओं का मॉक पार्लियामेंट, लोकतंत्र बनाम अराजकता विषय पर होगी चर्चा
- चुटुपालू-चरही घाटी में सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश, 239 करोड़ से बनेगी पांच किमी सड़क
- रांची में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 5 लाख की ठगी, थाने में शिकायत
- झारखंड में कर चोरी रोकने और राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए सरकार लेगी एआई की मदद
Author: News Maati
नई दिल्ली। भारत ने स्विट्जरलैंड में आयोजित यूक्रेन शांति सम्मेलन में जारी संयुक्त वक्तव्य और संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षकर करने से इनकार कर दिया तथा यूक्रेन के संबंध में कूटनीति और संवाद के जरिए संघर्ष का समाधान तलाशने की अपनी पुरानी नीति को कायम रखा है। सम्मेलन के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में संयुक्त राष्ट्र चार्टर का हवाला देते हुए युक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता पर जोर दिया गया था। इसमें रूस से सभी क्षेत्रों से सेना को वापस बुलाने की मांग शामिल थी। जिसका करीब 80 देशों ने समर्थन किया। भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका सहित ग्लोबल साउथ के 12 देशों…
जमशेदपुर। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। सीएम ने सबसे बड़ी घोषणा की कि झारखंड के हर उपभोक्ता को अब 200 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। पहले 125 यूनिट बिजली फ्री मिलती थी। सीएम ने यह भी घोषणा की कि सितंबर माह तक राज्य में 40 हजार शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। राज्य में सिपाही और आबकारी विभाग में भी खाली पड़े पदों पर बहाली की जायेगी। सीएम ने कहा कि अबुआ अवास योजना के तहत तीन कमरेवाला मकान के साथ शौचालय…
कोडरमा। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में रविवार को किलकारी गूंज उठी। दरअसल, उत्तर प्रदेश के पितांबरपुर से कोडरमा तक जनरल कोच में पति और सास के साथ यात्रा कर रही गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। कोच में मौजूद महिला यात्रियों ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। यात्रियों ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर इसकी जानकारी दी। रेलवे कंट्रोल ने इसकी सूचना कोडरमा स्टेशन को दी। ट्रेन के सुबह आठ बजे कोडरमा स्टेशन पहुंचने पर रेलवे के डॉक्टर और रेलवे सुरक्षा बल की महिला आरक्षी ने महिला को कोच से सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद रेलवे के चिकित्सक ने जांच…
पटना। भीषण गर्मी झेल रहे बिहार के लोगों को अभी और चार दिन उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी,क्योंकि मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में मॉनसून के प्रवेश करने की आधिकारिक घोषणा 20 जून को की है।अगले दो-तीन दिनों तक दक्षिण बिहार के लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना होगा लेकिन उत्तर बिहार में गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून को मॉनसून उत्तर-पूर्वी भाग से बिहार में प्रवेश करेगा। इसके एक दिन पहले यानी 19 जून की शाम से बादल छाये रहने की संभावना है। 20 जून से बिहार के अधिकतर…
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के रियासी में रेलवे के लिए दुनिया के सबसे ऊंचे पुल को बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। इसके निरीक्षण के लिए पहुंचे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुल का जायजा लिया। दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर आज ट्रायल ट्रेन चलाई गई। उत्तरी रेलवे इस पुल पर ट्रेन सेवाएं शुरू करने की तैयारी में हैं। यह पुल संगलदान को रामवन जिले से जोड़ता है। रेलवे के एक इंजीनियर दीपक कुमार ने बताया की पुल पर ट्रेन सर्विस बहुत जल्दी शुरू हो जाएंगी। कुमार ने कहा कि आज हम बहुत खुश हैं कि हम सफल रहे।…
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 जून को नालंदा आगमन को लेकर जोरशोर से तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। वह नालन्दा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर गया एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को एसएसपी आशीष भारती ने गया एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की और सुरक्षा को लेकर कई बिंदुओं पर जरूरी दिशा निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक 19 जून को पीएम बनारस एयरपोर्ट से सुबह 8:30 बजे गया के लिए रवाना…
पटना। बिहार के 9 जिलों में सोमवार को भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। वहीं पटना सहित तीन जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर बिहार के एक या दो स्थानों पर गरज व चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रास्ते गर्म पछुआ हवा का सूबे में प्रवाह जारी है। पटना सहित सूबे के आधे से अधिक जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पटना सहित प्रदेश के 17 शहर भीषण गर्मी और लू…
रांची। भाजपा रांची महानगर और ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में रांची के चिरोंदी स्थित आशिर्वाद बैंक्वेट हॉल मेंनवनियुक्त रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का अभिनंदन कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया। अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा रांची महानगर जिला के अध्यक्ष वरूण साहू ने किया। अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कार्यकतार्ओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकतार्ओं के जी तोड़ मेहनत एवं जनता का मोदी पर अटूट विश्वास से यह जीत सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा की हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना यह सिर्फ…
रांची। 19वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के पार्थ सिंह ने रविवार को 100 मीटर दौड़ में नेशनल मीट रिकॉर्ड के बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारतीय एथलेटिक्स संघ एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 17 जून तक प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में किया गया है। पार्थ सिंह ने 100 मीटर दौड़ को 10.68 सेकेंड में पूरा किया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग का नेशनल रिकॉर्ड 10.63 सेकेंड अंशु रजक का है, जो 2023 में बना था। बालिका जेवलिन थ्रो में जामताड़ा की सविता मुर्मू ने 41.09 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। इस…
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, जर्मनी और अमेरिका की वायु सेनाओं के साथ एयर फोर्स बेस, अलास्का में हवाई युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास रेड फ्लैग में हिस्सा लिया है। यह अभ्यास का दूसरा संस्करण था, जिसे अमेरिकी वायु सेना वर्ष में चार बार आयोजित करती है। चुनौतीपूर्ण मौसम और लगभग शून्य से नीचे के तापमान के बावजूद भारतीय वायु सेना ने पूरे अभ्यास के दौरान 100 से अधिक उड़ानें भरकर सभी निर्धारित मिशन पूरे किए। भारत लौटने से पहले यह टुकड़ी को 24 जून को ग्रीस और मिस्र की वायु सेना के साथ अभ्यास में भाग…