Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बनासकांठा के किसान खुद बना रहे हैं आलू को सोना, पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज
- बिहार के शिक्षण संस्थानों में जींस-टीशर्ट और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
- रांची में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, पांच गिरफ्तार
- झारखंड के 19 लाख किसानों के खातों में करीब 300 करोड़ रुपये ट्रांसफर
- जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक में उच्च शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी समेत दो गिरफ्तार
- रांची के पिठौरिया में कृष्णा होटल के मैनेजर की हत्या, ग्रामीणों ने किया बवाल
- विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल
- अरगोड़ा अंचल के राजस्व-कर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड में तीन गिरफ्तार
Author: News Maati
सुशोभित बच्चों में जानवरों के लिए सहज ही एक लगाव होता है। बच्चे किसी ख़रगोश को देखते हैं तो ये नहीं सोचते कि इसका क़त्ल करना है। वो उसको बाँहों में समेट लेते हैं। बकरी के किसी बच्चे को वो दुलारते हैं। गाय के बछड़े को लाड़ करते हैं। बच्चों को लगता है कि जानवरों की दुनिया लगभग उनके जैसी है। बच्चे जानवरों से, ख़ासकर पालतू जानवरों से बहुत जल्द दोस्ती कर बैठते हैं, उनसे दिल लगा लेते हैं। दोनों की ‘ज़ात’ एक जैसी होती है! तब इन्हीं बच्चों की आँखों के सामने, उनके रोने-बिलखने को नज़र-अंदाज़ करके, घर में…
अनंतनाग। पापा बस एक बार आ जाओ, फिर मिशन पे चले जाना। सात-वर्षीय कबीर ने यह वॉयस मैसेज अपने पिता कर्नल मनप्रीत सिंह के नंबर पर हाल में भेजा है। वह मासूम इस कठोर सच्चाई से अनजान है कि उसके पिता अब कभी वापस नहीं आएंगे। अपने पिता के नंबर पर ऐसे कई संदेश वह अपनी मम्मी की नजरों से बचने के लिए फुसफुसाकर भी भेजता है। वह कई बार वीडियो कॉल करने की भी कोशिश करता है। कर्नल सिंह का वीरता भरा अंतिम अभियान पिछले वर्ष 13 सितंबर को था, जब उन्होंने अन्य सैनिकों के साथ गडूल गांव के…
नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में नौकरियों पर जोर रहने की उम्मीद है। इसके लिए प्रॉडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना का विस्तार ऐसे सेक्टर्स में किया जा सकता है जिनमें लोगों को ज्यादा रोजगार मिलता है। इनमें फर्नीचर, खिलौने, फुटवियर और टेक्सटाइल्स शामिल हैं। टेक्सटाइल्स में और ज्यादा सेगमेंट्स को इस योजना में शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही बजट में एमएसएमई सेक्टर, महिलाओं की आय का स्तर बढ़ाने और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने पर जोर रह सकता है। इनमें से कई मुद्दे सरकार के 100 दिन के एजेंडे का भी हिस्सा हैं। इसके…
रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुवा थाना क्षेत्र स्थित कोल्हान जंगल में में सोमवार की सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक महिला समेत चार नक्सली मार वहीं सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की है, जिसमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल हैं. जबकि मारे गये नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक सबजोनल कमांडर के अलावा एक महिला नक्सली भी शामिल है. घटना की पुष्टि एसपी आशुतोष शेखर ने किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में चार नक्सली मारे…
नई दिल्ली। भारत ने स्विट्जरलैंड में आयोजित यूक्रेन शांति सम्मेलन में जारी संयुक्त वक्तव्य और संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षकर करने से इनकार कर दिया तथा यूक्रेन के संबंध में कूटनीति और संवाद के जरिए संघर्ष का समाधान तलाशने की अपनी पुरानी नीति को कायम रखा है। सम्मेलन के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में संयुक्त राष्ट्र चार्टर का हवाला देते हुए युक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता पर जोर दिया गया था। इसमें रूस से सभी क्षेत्रों से सेना को वापस बुलाने की मांग शामिल थी। जिसका करीब 80 देशों ने समर्थन किया। भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका सहित ग्लोबल साउथ के 12 देशों…
जमशेदपुर। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। सीएम ने सबसे बड़ी घोषणा की कि झारखंड के हर उपभोक्ता को अब 200 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। पहले 125 यूनिट बिजली फ्री मिलती थी। सीएम ने यह भी घोषणा की कि सितंबर माह तक राज्य में 40 हजार शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। राज्य में सिपाही और आबकारी विभाग में भी खाली पड़े पदों पर बहाली की जायेगी। सीएम ने कहा कि अबुआ अवास योजना के तहत तीन कमरेवाला मकान के साथ शौचालय…
कोडरमा। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में रविवार को किलकारी गूंज उठी। दरअसल, उत्तर प्रदेश के पितांबरपुर से कोडरमा तक जनरल कोच में पति और सास के साथ यात्रा कर रही गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। कोच में मौजूद महिला यात्रियों ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। यात्रियों ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर इसकी जानकारी दी। रेलवे कंट्रोल ने इसकी सूचना कोडरमा स्टेशन को दी। ट्रेन के सुबह आठ बजे कोडरमा स्टेशन पहुंचने पर रेलवे के डॉक्टर और रेलवे सुरक्षा बल की महिला आरक्षी ने महिला को कोच से सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद रेलवे के चिकित्सक ने जांच…
पटना। भीषण गर्मी झेल रहे बिहार के लोगों को अभी और चार दिन उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी,क्योंकि मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में मॉनसून के प्रवेश करने की आधिकारिक घोषणा 20 जून को की है।अगले दो-तीन दिनों तक दक्षिण बिहार के लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना होगा लेकिन उत्तर बिहार में गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून को मॉनसून उत्तर-पूर्वी भाग से बिहार में प्रवेश करेगा। इसके एक दिन पहले यानी 19 जून की शाम से बादल छाये रहने की संभावना है। 20 जून से बिहार के अधिकतर…
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के रियासी में रेलवे के लिए दुनिया के सबसे ऊंचे पुल को बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। इसके निरीक्षण के लिए पहुंचे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुल का जायजा लिया। दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर आज ट्रायल ट्रेन चलाई गई। उत्तरी रेलवे इस पुल पर ट्रेन सेवाएं शुरू करने की तैयारी में हैं। यह पुल संगलदान को रामवन जिले से जोड़ता है। रेलवे के एक इंजीनियर दीपक कुमार ने बताया की पुल पर ट्रेन सर्विस बहुत जल्दी शुरू हो जाएंगी। कुमार ने कहा कि आज हम बहुत खुश हैं कि हम सफल रहे।…
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 जून को नालंदा आगमन को लेकर जोरशोर से तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। वह नालन्दा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर गया एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को एसएसपी आशीष भारती ने गया एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की और सुरक्षा को लेकर कई बिंदुओं पर जरूरी दिशा निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक 19 जून को पीएम बनारस एयरपोर्ट से सुबह 8:30 बजे गया के लिए रवाना…