Author: News Maati

कश्मीर में आतंकवाद जड़ से समाप्त करेगी सरकार, उच्च स्तरीय बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने किया बड़ा एलाननयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक दौर में है तथा आतंकवाद बड़ी संगठित आतंकी हिंसाओं से अब छद्म लड़ाई तक सिमट गया है लेकिन सरकार इसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित हैं। श्री शाह ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों के मद्देनजर रविवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केन्द्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति तथा आगामी…

Read More

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एक ‘‘ब्लैक बॉक्स’’ है, जिसकी जांच करने की किसी को अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर ‘‘गंभीर चिंता’’ जताई जा रही है। कांग्रेस के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी एक बार फिर से ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हुए आगामी सभी चुनाव मतपत्रों के जरिये कराने की मांग की।

Read More

नयी दिल्ली:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 20 जून को उद्योग मंडलों के साथ बजट पूर्व विचार-विमर्श करेंगी। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2024-25 का बजट जुलाई के दूसरे पखवाड़े में संसद में पेश किए जाने की संभावना है। वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का आर्थिक एजेंडा तय किया जाएगा। वित्त मंत्री मुद्रास्फीति को नुकसान पहुंचाए बिना वृद्धि को गति देने के उपायों पर विचार करेंगी और साथ ही गठबंधन सरकार की मजबूरियों को पूरा करने के लिए संसाधन तलाशेंगी।

Read More

ऋषिकेश:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती अपनी मां गायत्री देवी का कुशलक्षेम जानने पहुंचे। एम्स-ऋषिकेश के सूत्रों ने बताया कि गायत्री देवी को अस्पताल में आंख के उपचार के लिए भर्ती किया गया था।

Read More

नयी दिल्ली:  प्रख्यात लेखक विक्रम सेठ ने पवित्र हिंदू स्तुति “हनुमान चालीसा” का अंग्रेजी अनुवाद किया है। एक दशक से अधिक समय में यह उनकी पहली नई रचना है। प्रकाशक ‘स्पीकिंग टाइगर’ ने रविवार को यह घोषणा की। इस पुस्तक के द्विभाषी संस्करण में देवनागरी और रोमन लिपि में मूल छंदों के साथ-साथ अंग्रेजी अनुवाद भी है। इसका विमोचन इस महीने के अंत में किया जाना है। इस किताब के प्रकाशकों ने एक बयान में कहा, ‘विक्रम सेठ एक कवि होने के साथ-साथ एक उपन्यासकार भी हैं। उन्होंने बेहतरीन तुकबंदी और छंद वाले अंग्रेजी अनुवाद में कुछ साल बिताये हैं,…

Read More

जम्मू। आॅनलाइन हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग सेवाओं का इंतजार कर रहे तीर्थयात्रियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने बालटाल और पहलगाम यात्रा मार्गों के लिए सुविधा शुरू कर दी है। बाबा अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा 29 जून से शुरू हो रही है और 19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। आधिकारिक विवरण के अनुसार बालटाल मार्ग के लिए नीलग्रथ-पंजतरणी-नीलग्रथ पर हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान की जा रही है और पहलगाम मार्ग के लिए यह पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम मार्ग पर उपलब्ध होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हेलीकॉप्टर सेवा की आॅनलाइन बुकिंग की जा सकती है। बुकिंग पहले…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रविवार को सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में लाभुकों के बीच 54 करोड़ 42 लाख 46 हजार 498 रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया। साथ ही 7000.759 लाख रुपये की 22 योजनाओं का उद्घाटन और 16709.805 लाख रुपये की लागत वाली 160 योजनाओं की आधारशिला रखी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद ग्राम मतकमबेड़ा गांव को आदर्श गांव बनाएंगे। हमारे युवा वर्ग घर, समाज और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आज मैं यहां के युवा वर्ग से अपील करता हूं कि वे नशा पान से दूर…

Read More

नयी दिल्ली:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में हाल में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर रविवार को क्षेत्र के सुरक्षा हालात की समीक्षा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। शाह ने 29 जून से शुरू होने जा रही वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और आने वाले दिनों में सुरक्षाबल वहां आतंकवाद रोधी अभियान तेज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार चलाया जाएगा। शाह ने यहां नॉर्थ ब्लॉक में…

Read More

रांची। पुलिस ने रविवार को अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित होटल मौर्या और स्पा सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लड़कियों में एक बिहार के हाजीपुर जबकि दूसरी बंगाल की रहने वाली है। सभी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। हालांकि, कुछ लोग भागने में सफल रहे। एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृव में यह छापेमारी की गई। अरगोड़ा चौक के पास सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने अरगोड़ा चौक के पास…

Read More

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 85,582.21 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। शेयर बाजार के सकारात्मक रुख के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) सबसे अधिक लाभ में रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 299.41 अंक या 0.39 प्रतिशत के लाभ में रहा। 13 जून को सेंसेक्स 77,145.46 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं…

Read More