Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जेपीएससी विवाद, सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग
- कुजू के मंगरदाहा में750 टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में मचा हड़कंपकुजू
- जो सीखेगा वो जीतेगा, जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस; IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में युवाओं को PM मोदी का संदेश
- मप्र में देवास के तेल कारोबारी अशोक जैन की 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क
- यूपीआई पर ग्राहकों और छोटे व्यापारियों के लिए कोई शुल्क नहीं
- आपके मन में कुछ और चल रहा होगा, मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, IIT दिल्ली के छात्रों से बोले पीएम मोदी
- JPSC-JSSC Protest : सरकार और छात्रों के बीच दूसरे दौर की वार्ता बेनतीजा, आंदोलन 15वें दिन भी जारी
- जेपीएससी-जेएसएससी की कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों से मिले डॉ. अभिषेक सिंह, बढ़ाया हौसला
Author: News Maati
नयी दिल्ली, एजेंसियां : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) के पूर्व प्रमुख नीरज कुमार ने इस शक्तिशाली क्रिकेट बोर्ड में अपने कार्यकाल के दौरान सुपरस्टार विराट कोहली की काम के प्रति ईमानदारी को ‘अतुलनीय’ पाया। दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त नीरज ने 2015 से 2018 के बीच बीसीसीआई के साथ काम किया। बीसीसीआई एसीयू में उनकी भूमिका के लिए उन्हें क्रिकेटरों के साथ नियमित रूप से बातचीत करने की आवश्यकता थी और उन्होंने उनमें से अधिकांश को अच्छा और मिलनसार पाया। नीरज ने कहा, ‘‘उनमें से बहुत सारे (अच्छे) थे। किसी को भी उन पर गर्व…
आशुतोष दुबे कास्टिंग फ़िल्म की समग्र डिज़ाइन में बहुत महत्त्वपूर्ण तत्व है। ख़ास तौर पर उस फ़िल्म के लिए जो सितारों के लिए नहीं, कहानी के लिए बनाई गई हो। तब पात्र के अनुकूल कलाकारों की खोज होती है, यह नहीं कि स्टार मिल गए अब इनकी छवि के मुताबिक छप्पन फार्मूलों से खचाखच कहानी गढ़ ली जाए। कास्टिंग के लिहाज से फ़िल्मों में ‘साहिब बीबी और ग़ुलाम’ मुझे परफेक्ट लगती है। वहीदा छोटी बहू नहीं हो सकती थीं, भले वह यह भूमिका चाहती रही हों। छोटी बहू तो मीना कुमारी ही हो सकती थीं। दिप दिप करती उनकी वह…
नयी दिल्ली: राज्यसभा चुनाव में हाल ही में निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और पांच अन्य नेताओं ने शनिवार को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली।राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सभी को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले अन्य लोगों में अशोकराव शंकरराव चव्हाण (महाराष्ट्र), चुन्नीलाल गरासिया (राजस्थान), अनिल कुमार यादव मंडाडी (तेलंगाना), सुष्मिता देव और मोहम्मद नदीमुल हक (दोनों पश्चिम बंगाल) शामिल हैं। धनखड़ के कार्यालय ने शपथ-ग्रहण की तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति, जगदीप धनखड़ ने आज संसद भवन…
रांची : आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सभी 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रभारियों के नामों की घोषणा की है। राजमहल लोकसभा क्षेत्र से अकील अख्तर एवं चतुरानन्द पाण्डे, दुमका से जोनाथन टुडू, अजय सिंह एवं तरूण गुप्ता, गोड्डा से ब्रजमोहन कुमार एवं खालिद खलील, चतरा से पारस सिंह एवं अशोक गहलोत, कोडरमा से अर्जुन बैठा, संतोष सहाय एवं अजीत वर्णवाल, गिरिडीह से लम्बोदर महतो एवं नजरूल हसन हाशमी, धनबाद से उमाकांत रजक, रांची से हसन अंसारी एवं राजेंद्र मेहता, जमशेदपुर से रामचंद्र सहिस, स्वपन सिंहदेव एवं बनबिहारी महतो, सिंहभूम से दामू बानरा,…
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि तिहाड़ जेल में छह महीने रहने के दौरान उन्होंने दृढ़ता और साहस से काम लिया और उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से भी कहा था कि वे ‘‘आंसू न बहाएं’’। राज्यसभा सदस्य सिंह को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत दे दी थी। लगभग छह महीने तक तिहाड़ जेल में बंद रहने के बाद वह बुधवार को तिहाड़ जेल से बाहर आए थे। उन्होंने एक साक्षात्कार में तिहाड़ में बिताये अपने दिनों को याद किया। दिल्ली…
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की ताकत से लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने में मदद मिलेगी। भाजपा के झारखंड प्रभारी बाजपेयी ने कहा कि राज्य (झारखंड) में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता सभी 14 लोकसभा सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए अगले तीन दिनों में तैयार हो जाएंगे।उन्होंने कहा कि जहां तक चुनाव की तैयारी का सवाल है तो भाजपा किसी भी पहलू में पीछे नहीं है और प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई…
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने अपने जेल में बंद पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में रविवार को एक सामूहिक उपवास का आयोजन किया है। यह उपवास सुबह 11 बजे शुरू होगा जिसमें सभी AAP मंत्री, विधायक और पार्षद शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश भर के 25 राज्यों की राजधानियों में इस सामूहिक उपवास में शामिल होने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा, कनाडा, यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, आयरलैंड और नॉर्वे जैसे देशों में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग भी इस उपवास में शामिल होंगे। आप नेता गोपाल राय ने उपवास…
मुंबई : केरल स्टोरी में अपने जबरदस्त प्रदर्शन और सनफ्लावर सीजन 2 में अपनी कॉमेडी के लिए सुर्खियां बटोरने के बाद अदा शर्मा अब अपनी साड़ी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अदा शर्मा अपने अनोखे स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। स्नीकर्स के साथ सिंपल पीच और ऑरेंज साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जब साड़ी की तारीफ की गई, तब उन्होंने लोगों को बताया कि यह उनकी नानी की साड़ी है। उन्होंने साड़ी की कीमत भी साझा की, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। अदा कहती हैं, ‘साड़ी मेरी नानी की है। इसलिए मेरे लिए यह अनमोल…
रांची : प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी और एचईसी नागरिक परिषद के अध्यक्ष कैलाश यादव ने एचईसी प्रबंधन को आगाह किया है कि वो अविलंब सप्लाई कर्मियों को प्लांट के अंदर जाने का आदेश जारी कर श्रम कानून का पालन करे। यादव ने कहा कि एचईसी कर्मियों को 22 महीना का बकाया वेतन एक साथ निर्गत करे। मासिक वेतन नियमित करने का ऑर्डर निकाले अन्यथा श्रम कानून के उलंघन करने के खिलाफ एचईसी प्रबंधन के सर्वोच्च पदाधिकारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यादव ने कहा कि वर्षो से मजदूरों के साथ शोषण हो रहा है। भाजपा के तमाम सांसद…
अलप्पुझा(केरल): केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने शनिवार के कहा कि वाम मोर्चा भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को केरल में जड़े जमाने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि उनका गठबंधन सुनिश्चित करेगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक भी सीट पर जीत न मिले। विजयन ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वामपंथी संघ परिवार द्वारा देश और उसके लोगों के लिए पेश की गई चुनौतियों से निपट लेंगे और उन्हें सत्ता से बाहर करने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम…