Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- खूंटी के अभिषेक को टाइम्स आॅफ इंटरप्रीनर्स मैगजीन में मिली जगह
- झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन का दीपावली मेला शुरू
- शहनवाज हुसैन की बहू अफशां अकरम खान पटना पहुंचीं, भाजपा-कांग्रेस नेता बने समधी
- सिंधिया राजपरिवार के संपत्ति बंटवारा विवाद मामले की सुनवाई टली, अब 04 नवंबर दर्ज होंगे प्रतिमा देवी के बयान
- सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी ने बुलाया युवाओं का मॉक पार्लियामेंट, लोकतंत्र बनाम अराजकता विषय पर होगी चर्चा
- चुटुपालू-चरही घाटी में सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश, 239 करोड़ से बनेगी पांच किमी सड़क
- रांची में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 5 लाख की ठगी, थाने में शिकायत
- झारखंड में कर चोरी रोकने और राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए सरकार लेगी एआई की मदद
Author: News Maati
नयी दिल्ली: अमूल ने नोएडा में एक महिला ग्राहक से आइसक्रीम का टब वापस करने का सोमवार को अनुरोध किया ताकि उसकी गहन जांच की जा सके। महिला ने दावा किया था कि उसे आइसक्रीम से कनखजूरा मिला है। कंपनी ने साथ ही कहा कि वह भारत और वैश्विक बाजारों में बेहतर गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। अमूल ब्रांड के तहत दुग्ध उत्पादों का विपणन करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने नोएडा में महिला ग्राहक को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त किया। नोएडा के खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस मामले की जांच शुरू…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य में विद्यालयों की गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दीं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने रविवार देर शाम आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार ने 22 अप्रैल से 15 जून तक सभी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां घोषित की हैं। वर्तमान में राज्य में भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दी है। आदेश के अनुसार स्कूल…
चाईबासा (झारखंड): झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार को तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत कम से कम चार माओवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ टोंटो और गोइलकेरा इलाके में हुई। मारे गये नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक सबजोनल कमांडर के अलावा एक महिला नक्सली भी शामिल है। सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में भी कामयाबी हासिल की है, जिसमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल है। एसपी आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की घटना की पुष्टि किया है.…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के निकट सोमवार को एक मालगाड़ी ने सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी, जिससे ट्रेन के कम से कम दो पिछले डिब्बे पटरी से उतर गए। उत्तर सीमांत रेलवे कटिहार डिवीजन के डिवीजनल रेलवे प्रबंधक ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे हुई इस दुर्घटना में कुछ लोगों के घायल होने की अपुष्ट खबरें हैं। अधिकारी ने बताया कि अगरतला से आ रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास रंगापानी के समीप एक मालगाड़ी से टकरा गई।
सरायकेला : झारखंड में अब हर परिवार को 125 की जगह 200 यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी। वहीं, फिर से अबुआ आवास के लिए आवेदन का कार्य प्रारंभ होगा। अबुआ आवास में तीन कमरा, एक किचन, एक बरामदा तथा एक शौचालय संलग्न रहेगा। रविवार को ये बातें मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहीं। वे सरायकेला के राजनगर प्रखंड के मातकमबेड़ा में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे। इस मौके पर 71 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन तथा 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में पूर्ण बहुमत से बनी गठबंधन सरकार को…
नयी दिल्ली: भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमानों ने अमेरिका के अलास्का में एफ-16 और एफ-15 लड़ाकू विमानों के साथ बहु-राष्ट्रीय सैन्य अभ्यास किया। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि ‘रेड फ्लैग’ अभ्यास में भाग लेने से भारतीय वायुसेना को अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ अंतर-संचालन क्षमता और बहुराष्ट्रीय वातावरण में अभियान संचालित करने का व्यापक अनुभव हासिल हुआ। भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने 4 से 14 जून तक अभ्यास में भाग लिया। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के अलावा, इस अभ्यास में सिंगापुर गणराज्य वायुसेना (आरएसएएफ), ब्रिटेन की रॉयल वायुसेना (आरएएफ), रॉयल नीदरलैंड वायुसेना (आरएनएलएएफ), जर्मन लूफ्टवाफे और अमेरिकी वायुसेना (यूएसएएफ)…
सुशोभित बच्चों में जानवरों के लिए सहज ही एक लगाव होता है। बच्चे किसी ख़रगोश को देखते हैं तो ये नहीं सोचते कि इसका क़त्ल करना है। वो उसको बाँहों में समेट लेते हैं। बकरी के किसी बच्चे को वो दुलारते हैं। गाय के बछड़े को लाड़ करते हैं। बच्चों को लगता है कि जानवरों की दुनिया लगभग उनके जैसी है। बच्चे जानवरों से, ख़ासकर पालतू जानवरों से बहुत जल्द दोस्ती कर बैठते हैं, उनसे दिल लगा लेते हैं। दोनों की ‘ज़ात’ एक जैसी होती है! तब इन्हीं बच्चों की आँखों के सामने, उनके रोने-बिलखने को नज़र-अंदाज़ करके, घर में…
अनंतनाग। पापा बस एक बार आ जाओ, फिर मिशन पे चले जाना। सात-वर्षीय कबीर ने यह वॉयस मैसेज अपने पिता कर्नल मनप्रीत सिंह के नंबर पर हाल में भेजा है। वह मासूम इस कठोर सच्चाई से अनजान है कि उसके पिता अब कभी वापस नहीं आएंगे। अपने पिता के नंबर पर ऐसे कई संदेश वह अपनी मम्मी की नजरों से बचने के लिए फुसफुसाकर भी भेजता है। वह कई बार वीडियो कॉल करने की भी कोशिश करता है। कर्नल सिंह का वीरता भरा अंतिम अभियान पिछले वर्ष 13 सितंबर को था, जब उन्होंने अन्य सैनिकों के साथ गडूल गांव के…
नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में नौकरियों पर जोर रहने की उम्मीद है। इसके लिए प्रॉडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना का विस्तार ऐसे सेक्टर्स में किया जा सकता है जिनमें लोगों को ज्यादा रोजगार मिलता है। इनमें फर्नीचर, खिलौने, फुटवियर और टेक्सटाइल्स शामिल हैं। टेक्सटाइल्स में और ज्यादा सेगमेंट्स को इस योजना में शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही बजट में एमएसएमई सेक्टर, महिलाओं की आय का स्तर बढ़ाने और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने पर जोर रह सकता है। इनमें से कई मुद्दे सरकार के 100 दिन के एजेंडे का भी हिस्सा हैं। इसके…
रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुवा थाना क्षेत्र स्थित कोल्हान जंगल में में सोमवार की सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक महिला समेत चार नक्सली मार वहीं सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की है, जिसमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल हैं. जबकि मारे गये नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक सबजोनल कमांडर के अलावा एक महिला नक्सली भी शामिल है. घटना की पुष्टि एसपी आशुतोष शेखर ने किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में चार नक्सली मारे…