Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जेपीएससी विवाद, सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग
- कुजू के मंगरदाहा में750 टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में मचा हड़कंपकुजू
- जो सीखेगा वो जीतेगा, जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस; IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में युवाओं को PM मोदी का संदेश
- मप्र में देवास के तेल कारोबारी अशोक जैन की 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क
- यूपीआई पर ग्राहकों और छोटे व्यापारियों के लिए कोई शुल्क नहीं
- आपके मन में कुछ और चल रहा होगा, मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, IIT दिल्ली के छात्रों से बोले पीएम मोदी
- JPSC-JSSC Protest : सरकार और छात्रों के बीच दूसरे दौर की वार्ता बेनतीजा, आंदोलन 15वें दिन भी जारी
- जेपीएससी-जेएसएससी की कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों से मिले डॉ. अभिषेक सिंह, बढ़ाया हौसला
Author: News Maati
रांची : कांके रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के सभागार में इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में पार्टी की वरिष्ठ नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह, राजद के सत्यानंद भोक्ता, कैलाश यादव तथा सुनील श्रीवास्तव शामिल हुए। बैठक में धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाले उलगुलान न्याय महारैली के आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर…
लंदन, एजेंसियां : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गाजा में जारी इजराइल-हमास संघर्ष को ‘‘मासूम बच्चों की खातिर मानवीय आधार पर रोके जाने’’ के अपने आह्वान को दोहराया है। विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने पूर्वी भूमध्य सागर में एक शाही नौसेना के पोत की तैनाती की घोषणा की और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाने वाली सहायता को बढ़ाने के मकसद से 97 लाख पाउंड देने की प्रतिबद्धता जताई। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ से जारी एक बयान में सुनक ने कहा, ‘‘ आज सात अक्टूबर के आतंकवादी हमले के छह महीने पूरे हो गए…
नई दिल्ली : चुनाव आते ही महिला नेताओं के खिलाफ अभद्र बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसा ही कुछ 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी देखने को मिल रहा है। जिसमें भाजपा की चर्चित उम्मीदवारों-हेमा मालिनी व कंगना रनौत और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को निशाना बनाया जा चुका है। कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने बृहस्पतिवार को हेमा मालिनी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करके अपनी पार्टी और नेताओं को मुश्किल में डाल दिया। जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग तुरंत उनके खिलाफ निर्वाचन आयोग पहुंच गया। पिछले महीने हरियाणा में एक रैली में की…
नयी दिल्ली: जाने-माने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावों को मान्य करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी दक्षिण और पूर्वी भारत में अपनी सीट एवं मत प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि करेगी। किशोर ने ‘पीटीआई’ के संपादकों के साथ बातचीत में यह भी कहा कि भाजपा के स्पष्ट प्रभुत्व के बावजूद, न तो पार्टी और न ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अजेय हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि विपक्ष के पास भाजपा के रथ को रोकने की तीन विभिन्न और यथार्थवादी संभावनाएं थीं, लेकिन आलस्य और गलत रणनीतियों के कारण उन्होंने अवसरों को गंवा दिया। किशोर ने कहा,…
नयी दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में एक साथ होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को विश्वास जताया कि राज्य के लोग उनकी पार्टी को समर्थन देंगे और सत्य की जीत होगी। प्रियंका ने कहा कि एक तरफ सत्ता के लिए धनबल और एजेंसियों के माध्यम से लोकतंत्र को खत्म करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजनीति है, जबकि दूसरी ओर सत्य, साहस और धैर्य से जनता के लिए अथक परिश्रम करने का कांग्रेस का संकल्प है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के…
नयी दिल्ली/रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने इस दावे के समर्थन में एक फ्रिज और स्मार्ट टीवी का बिल सबूतों में शामिल किया है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की 8.86 एकड़ जमीन अवैध तरीके से हासिल की थी। संघीय जांच एजेंसी ने रांची स्थित दो डीलर से ये रसीदें प्राप्त कीं और उन्हें पिछले महीने 48 वर्षीय झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता और चार अन्य के खिलाफ दायर अपने आरोप पत्र में शामिल किया। रांची में न्यायाधीश राजीव रंजन की विशेष पीएमएलए अदालत ने चार अप्रैल को आरोप-पत्र पर…
इस्लामाबाद, एजेंसियां : पाकिस्तान इस महीने के मध्य में परिपक्व वाले 10 साल के यूरोबॉन्ड के बदले एक अरब डॉलर का विदेशी ऋण चुकाने को तैयार है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बॉन्ड की बिक्री के माध्यम से जुटाया गया कर्ज सात अरब डॉलर से कम हो जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ को बताया कि वह किसी भी समय बॉन्ड चुकाने के लिए तैयार है और वित्त मंत्रालय से ऐसा करने के निर्देश मिलने का इंतजार कर रहा है। इस कदम से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यूरोबॉन्ड और सुकुक्स (इस्लामिक वित्त में उपयोग किए जाने…
रांची : मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को जुमार नदी के तट पर 43 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी गृह पहुंचे और वहां से अज्ञात शवों को निकालकर पैक किया। इसके बाद वे शवों को लेकर जुमार नदी के तट पर पहुंचे। यहां संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था की ओर से अब तक कुल 1723 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। मौके पर अंतिम अरदास परमजीत सिंह…
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करने को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने राजनीतिक पार्टी बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने को लेकर खरगे द्वारा भाजपा पर तंज कसे जाने के एक दिन बाद केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान में कहा कि अनुच्छेद…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली उच्च न्यायालय ने 48 साल पहले बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की हत्या की निष्पक्ष तरीके से फिर से जांच कराने की उनके पोते की याचिका 16 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की है। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की अध्यक्षता वाली पीठ ने वैभव मिश्र की अर्जी दोषियों की एक अपील के साथ सूचीबद्ध की। अपील में, हत्या के लिए दोषसिद्धि और आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने को चुनौती दी गई है। उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल 13 अक्टूबर को वैभव को दोषियों की अपील पर…