Author: News Maati

रांची : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन रविवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ भोगनाडीह पहुंचे। यहां उन्होंने वीर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू की स्मृति में बने स्मृति स्थल को नमन किया। उनके साथ पत्नी कल्पना सोरेन, सांसद विजय हांसदा तथा अन्य नेता भी थे। यहां, उन्होंने कहा कि वे तानाशाही ताकतों को चैन से नहीं रहने देंगे। हेमंत ने कहा- भोगनाडीह की वीर भूमि को शत-शत नमन। संथाल हूल विद्रोह की क्रांतिकारी भूमि को शत-शत नमन। सौगंध है वीर पुरखों के खून से सिंचित इस मिट्टी की, झारखण्ड के साथ षड्यंत्र करने वाली तानाशाही ताकतों को चैन से नहीं…

Read More

सुशोभित तुर्क-देश के विश्व-प्रसिद्ध फिल्मकार नूरी बिल्गे ज़ेलान की यह दूसरी फिल्म मैंने देखी है। पहली फिल्म ‘विंटर स्लीप’ थी, जो गए साल देखी। तीन-तीन घंटे लम्बी इन दोनों फिल्मों को देख चुकने के बाद मुझे यह ख़याल आया कि नूरी ने फिल्म के रूप में एक उपन्यास की विधा का समावेश करने में सफलता पा ली है। उपन्यास में ‘टेक्स्ट’ होता है, जबकि फिल्म एक ‘विज़ुअल-टेपेस्ट्री’ होती है। ये दो भिन्न अनुशासन हैं और एक-दूसरे के क्षेत्र में समय-समय पर अतिक्रमण करने के बावजूद एक-दूसरे से पृथक रहते हैं। लेकिन नूरी बिल्गे महान रूसी कथाकारों- तॉल्सतॉय, दोस्तोयेव्स्की, चेख़ोव- से…

Read More

मुंबई:  अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भारत के टी-20 विश्व कप जीतने पर अपने पति एवं भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के लिए सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखा और पूरी टीम को जीत की बधाई दी। कोहली ने टी-20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में 59 गेंद में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 76 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस फाइनल में सात रन से मिली जीत में ‘प्लेयर आफ द मैच’ रहे। उन्होंने भारत को दूसरा टी20 विश्व कप दिलाने में सूत्रधार की भूमिका निभाने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की भी घोषणा…

Read More

नयी दिल्ली:  तीन नये आपराधिक कानून सोमवार से देशभर में लागू हो जाएंगे, जिससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आएंगे और औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो जाएगा। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ब्रिटिश काल के क्रमश: भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लेंगे।

Read More

नयी दिल्ली:  दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार को अधिकारियों को चंद्रावल जल शोधन संयंत्र में स्थित पम्प हाउस की मरम्मत करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ऐसी समस्याएं फिर न हो। चंद्रावल जल संयंत्र भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गया था। आतिशी ने चंद्रावल जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण करने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अप्रत्याशित बारिश के कारण चंद्रावल जल शोधन संयंत्र के पम्प हाउस में पानी घुस जाने से मोटर को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा, ‘‘इस कारण मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में जल आपूर्ति बाधित हुई। जल…

Read More

ब्रिजटाउन:  भारत ने आईसीसी खिताब के लिये 11 साल का इंतजार खत्म करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर टी20 विश्व कप जीत लिया । पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में अधूरा रहा सपना आखिरकार वेस्टइंडीज में पूरा हुआ तो रोहित शर्मा की टीम के साथ टीवी के आगे नजरें गड़ाये बैठे भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की आंखें भी छलछला गई । इस आईसीसी खिताब के लिये 11 साल लंबा इंतजार जो था और जीत के नायक रहे विराट कोहली जिन्होंने जीत के साथ ही टी20 क्रिकेट को अलविदा भी कह दिया । भारत ने…

Read More

वाशिंगटन:  अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव के तहत अटलांटा में हुई बहस में खराब प्रदर्शन के बाद सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी और मुख्यधारा की अमेरिकी मीडिया में राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनावी दौड़ से हटने की मांग बढ़ रही है। बाइडन (81) और उनके प्रचार अभियान ने कहा कि वह हार नहीं मान रहे हैं और पांच नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सफलतापूर्वक मुकाबला करने के लिए कटिबद्ध हैं। प्रचार अभियान के नेतृत्व ने कहा, ‘‘बाइडन डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी हैं। प्रत्याशी नहीं बदला जा रहा है।’’ अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बाइडन ने डेमोक्रेटिक पार्टी…

Read More

रांची। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद लेन की रहने वाली एक युवती ने प्रेमी से फोन पर बात हुए चौथे तले से छलांग लगा कर रविवार को अपनी जान दे दी। घटना के बाद प्रेमी ने ही अपने प्रेमिका को अंजुमन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृत लड़की के परिजनों का कहना है की मृत आयशा उर्फ सना और जावेद का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण दोनों की शादी भी तय हुई थी, लेकिन लड़के के घर वालों ने दहेज का लालच था, जिस कारण शादी में अड़चन आई…

Read More

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में चर्चित श्रेया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि दुष्कर्म के बाद श्रेया की हत्या की गई थी। एक गेस्ट हाउस में दो सगे भाईयों ने रेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी गेस्ट हाउस संचालक हैं। दुष्कर्म के बाद गला दबाकर युवती की हत्या कर दी गई थी। शव को इंद्रपुरी बराज में फेंका : पुलिस की ओर जानकारी के अनुसार हत्या के बाद साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से…

Read More

रांची। असम के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि विधानसभा चुनाव झारखंड की दशा और दिशा तय करेगा। झारखंड निर्णायक मोड़ पर है। राज्य की जनता लूट, भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी से निजात चाहती है। जनता सुशासन और विकास के लिए समय का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में घोषणा पत्र समिति और आरोप पत्र समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है। हिमंत ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र जनता का संकल्प पत्र होगा। पार्टी जनसंपर्क और संवाद के माध्यम से सर्व समावेशी, सर्व स्पर्शी और…

Read More