Author: News Maati

रांची। राज्य सरकार के सभी सरकारी सेवकों (ग्रुप डी को छोड़कर) को अपनी चल-अचल संपत्तियों का विवरण देना होगा। कार्मिक विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि सरकारी सेवकों को एचआरएमएस पोर्टल के जरिए 15 जुलाई तक संपत्तियों का विवरण जमा करना अनिवार्य है। पांच साल की परफॉरमेंस रिपोर्ट भी जमा करनी होगी। राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को वर्ष 2019-20, 2020-21, 2021-22, एवं 2022-23 का परफॉरमेंस स्वमूल्यांकन प्रतिवेदन जमा करना होगा। इसमें प्रतिवेदक पदाधिकारियों के स्तर से आॅनलाइन रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून रखी गयी है जबकि समीक्षी पदाधिकारियों के स्तर से आॅनलाइन मूल्यांकन की…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से शनिवार को फेडरेशन आॅफ झारखंड चैंबर्स आॅफ कॉमर्स तथा सोना-चांदी व्यवसायी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रांची में हो रही लूट, छिनैती एवं डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं से अवगत कराते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए समुचित कदम उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक को अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। उन्हें घटित आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर उसमें संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार…

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने बढ़ते अपराधी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या हाल होगा। राजधानी रांची में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अपराधियों में प्रशासन का भय खत्म हो गया है । उन्होंने कहा कि बिरसा चौक में ज्वेलर्स दुकान में कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा करीब डेढ करोड रुपए की आभूषण लूट ली और ज्वेलर्स दुकान के संचालक रामनाथ वर्मा और उनके बेटे ओम वर्मा को गोली मारकर घायल कर दिया। सेठ शनिवार को दिल्ली से रांची पहुंचने पर…

Read More

नयी दिल्ली। राज्यसभा सदस्य संजय झा को शनिवार को जदयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक में पार्टी ने बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की अपनी सालों पुरानी मांग भी दोहराई। जदयू नेता नीरज कुमार ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकिारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकारिणी में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए। पहला, राजनीतिक और दूसरा संगठनात्मक। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) ने राज्यसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता संजय झा…

Read More

मुंबई। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ये बॉलीवुड से है प्रसिद्ध जोड़ी हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है और प्रशंसक कैटरीना-विक्की की निजी जिंदगी के बारे में जानने में रुचि रखते हैं। पिछले कुछ दिनों से कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट होने की चर्चाए जोरों पर हैं। कैटरीना की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। नेटिजन्स कह रहे थे कि एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर अपनी तस्वीरों में अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। इसके चलते कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की चर्चा भी शुरू हो गई। ऐसी भी चर्चाएं चल रही थीं कि विक्की और कैटरीना खुशखबरी देने वाले…

Read More

रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में हुई लूटकांड मामले में शनिवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले जगन्नाथपुर थाना के दो सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार और शैलेंद्र सिंह सहित सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें वायरलेस पुलिसकर्मी भी शामिल है। इसके अलावा बाकी जमादार और सिपाही स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में अपराधियों ने एक करोड़ 40 लाख रुपये के जेवरात और तीन लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए थे। इस…

Read More

रांची। रांची के डीपी ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना को लेकर सोना चांदी व्यवसायी समिति के बैनर तले शहर के व्यवसायियों ने शनिवार को विरोध मार्च निकाला। साथ ही घटना के विरोध में शहर के सभी ज्वेलरी दुकानें बंद रखी । सभी व्यवसायी अपर बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के पास जुटे और विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर शहर भर में मार्च किया। व्यवसायियों ने घटना का विरोध किया और रांची पुलिस को दो दिनों के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया। सोना चांदी व्यावसायी समिति के रवि कुमार सिंकु ने कहा कि शहर में दो बड़ी लूट…

Read More

चतरा। झारखंड के श्रम, नियोजन-प्रशिक्षण एवं उद्योग मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने शनिवार को चतरा सदर प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार बेहद संवेदनशील है। गरीबों के लिए सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगा। मंत्री ने कहा कि कैबिनेट से 200 यूनिट बिजली फ्री देने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। यह देशभर में ऐतिहासिक निर्णय है। हमारी…

Read More

रांची। जेल से बाहर निकलने के बाद शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके स्थित आवास पर जेएमएम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ कोई भी खड़ा ना हो पाये, इसकी जुगत भिड़ाई जा रही है। इसी का परिणाम है कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि जानकारी मिल रही है कि राज्य में जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने की योजना बनायी जा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार को चुनौती है कि चुनाव की घोषणा जल्द से जल्द करें। राज्य से भाजपा का सफाया कर दिया जायेगा।…

Read More

पटना।जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड की शनिवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से सांगठनिक और राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए गए और इनको सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। पार्टी ने फैसला किया है कि वह एनडीए में ही रहेगी। बैठक के बाद पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय…

Read More