Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कैबिनेट का फैसला : खनिज सेस पर झारखंड विशेष विधानसभा सत्र 25-26 नवंबर को, कांके में 284 करोड़ की मेडिको सिटी को मंजूरी
- रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली
- रांची में 2 दिनों तक स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग ने जारी किया आॅरेंज अलर्ट
- बिहार में केसरिया पार्षद दंपती के पांच ठिकानों पर रेड, 3.56 करोड़ की काली कमाई और जमीन के 54 दस्तावेज मिले
- बिहार के गांवों में पशुओं की देखभाल कर रहीं 8992 डॉक्टर दीदियां
- अभिषेक-सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड
- जेपीएससी मेधा घोटाला: सीआईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, पूर्व अध्यक्ष समेत 12 पर चलेगा मुकदमा
- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत देशभर में भाजपा कल निकालेगी पदयात्रा
Author: News Maati
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज के दिन आपको किन चीजों पर अधिक ध्यान देना होगा। मेष: आपके काम में प्रगति होगी। कारोबार को लेकर नयी योजनाएं बना सकते हैं। यश कीर्ति के साथ धन लाभ में वृद्धि होगी। वृषभ : नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत जातकों को मनचाही सफलतामिलने से खुशी प्राप्त हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। मिथुन: भाग्य का साथ मिलने से अचानक किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कर्क: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रत्येक कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे जिससे उत्साह और स्फूर्ति…
लखनऊ। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) मनोज कुमार सिंह ने रविवार को दुर्गा शंकर मिश्रा के स्थान पर उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव (सीएस) का पदभार ग्रहण किया। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह ने शाम को निवर्तमान सीएस दुर्गा शंकर मिश्रा से कार्यभार ग्रहण किया। शुरूआत में यह अनुमान लगाया जा रहा था कि श्री मिश्रा को चौथी बार सेवा विस्तार मिलेगा और श्री सिंह आईआईडीसी का प्रभार संभालते रहेंगे। जब योगी आदित्यनाथ 2017 में मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने ऐसे नौकरशाहों की पहचान की जिनके पास न केवल अनुभव और दक्षता थी बल्कि ईमानदारी, दृढ़ता और मजबूत…
पटना। बिहार को विशेष राज्य देने की मांग एक फिर से जोर पकड़ने लगी है। पहले जेडीयू और अब एनडीए की सहयोगी और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) ने भी जदयू के सुर में सुर मिलाए हैं। लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवना ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग प्रेशर पॉलिटिक्स नहीं है। ये डिमांड तो बिहार का हर सियासी दल की रही है। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग हम लोगों की हमेशा से रही है। बिहार में कौन सा ऐसा दल है जो विशेष राज्य…
नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 2,89,699.42 करोड़ रुपये का उछाल दर्ज हुआ। शेयर बाजार में जोरदार तेजी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,822.83 अंक या 2.36 प्रतिशत चढ़ गया। बीएसई सेंसेक्स जून में 7.14 प्रतिशत चढ़ा है। यह इसकी सबसे अच्छी मासिक वृद्धि है। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स ने पहली बार 79,000 अंक के स्तर को पार किया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय…
गिरिडीह। बिहार के बाद अब झारखंड के गिरिडीह जिले के अरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल शनिवार की रात भरभराकर गिर गया। यह पुल 5.5 करोड़ की लागत से देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर भेलवाघाटी सड़क के डुमरीटोला और कारीपहरी गांव के बीच बन रहा था। इसका निर्माण ओम नम: शिवाय कंस्ट्रक्शन एजेंसी करा रहा था लेकिन यह मॉनसून की पहली बारिश भी झेल नहीं सका और धराशायी हो गया। बताया जाता है कि गिरिडीह और जमुई को जोड़ने वाला फतेहपुर से भेलवाघाटी पुल पांच साल बाद भी पूरा बन तो नहीं पाया लेकिन इससे पहले ही मानसून की बारिश में…
महिला मरीज को बंधक बनाने के मामले में रांची जेनेटिक अस्पताल के डायरेक्टर सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज
रांची। राजधानी के जेनेटिक अस्पताल में मरीज को बंधक बनाकर रखने के मामले में अस्पताल के डायरेक्टर मनोज अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने, बंधक बनाने, गाली-गलौच करने, जातिसूचक गाली देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। खूंटी निवासी मंगलू सिंह की शिकायत पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मंगलू की पत्नी सुनीता कुमारी को खूंटी सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया। रांची पहुंचने के बाद एक अज्ञात आॅटो वाला रिम्स में सही इलाज नहीं होने का हवाला देते हुए पत्नी को जेनेटिक अस्पताल ले…
रांची। झारखंड के प्रसिद्ध बेतला नेशनल पार्क में पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) के निर्देश पर पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसके साथ बेतला नेशनल पार्क की सुरक्षा-व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। बरसात के कारण एक जुलाई से तीन महीने के लिए हर साल पलामू टाइगर रिजर्व में नो एंट्री लगा दी जाती है।अब 30 सितंबर तक बेतला नेशनल पार्क का भ्रमण पर्यटक नहीं कर सकेंगे। पार्क में उनके प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। एक अक्टूबर से बेतला नेशनल…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में आज मनाये जा रहे हूल दिवस की चर्चा की और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में संथाल जनजाति के भाइयों सिद्धो-कान्हू के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा, “आज 30 जून का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे आदिवासी भाई-बहन इस दिन को ‘हूल दिवस’ के रूप में मनाते हैं। यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के अदम्य साहस से जुड़ा है, जिन्होंने विदेशी शासकों के अत्याचारों का डटकर विरोध किया था। वीर सिद्धो-कान्हू ने हजारों संथाल साथियों को एकजुट किया और अंग्रेजों से पूरी ताकत से मुकाबला…
रांची : रांची में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को होटल रॉयल रेजिडेंसी से दस सेक्स वर्कर समेत 12 को शिकंजे में लिया है। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जैसे ही इसके बारे में सूचना मिल रही है त्वरित कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर सिटी डीएसपी केवी रमण ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर होटल रॉयल रेजिडेंसी में कार्रवाई की गयी। पकड़ी गयीं…
समय की मांग है कि देशवासी संस्कृत को सम्मान दें, उसे अपने दैनिक जीवन से भी जोड़ें: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्राचीन भारतीय ज्ञान और विज्ञान की प्रगति में संस्कृत की बड़ी भूमिका को रेखांकित करते हुए रविवार को कहा कि आज समय की मांग है कि देशवासी संस्कृत को सम्मान भी दें और उसे अपने दैनिक जीवन से भी जोड़ें। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आकाशवाणी’ के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 111वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए यह बात कही और बताया कि पचास साल पहले आज (30 जून) के ही दिन आकाशवाणी के संस्कृत बुलेटिन के प्रसारण की शुरुआत हुई थी। मोदी ने लोकसभा चुनावों के कारण तीन माह के…