Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कैबिनेट का फैसला : खनिज सेस पर झारखंड विशेष विधानसभा सत्र 25-26 नवंबर को, कांके में 284 करोड़ की मेडिको सिटी को मंजूरी
- रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली
- रांची में 2 दिनों तक स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग ने जारी किया आॅरेंज अलर्ट
- बिहार में केसरिया पार्षद दंपती के पांच ठिकानों पर रेड, 3.56 करोड़ की काली कमाई और जमीन के 54 दस्तावेज मिले
- बिहार के गांवों में पशुओं की देखभाल कर रहीं 8992 डॉक्टर दीदियां
- अभिषेक-सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड
- जेपीएससी मेधा घोटाला: सीआईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, पूर्व अध्यक्ष समेत 12 पर चलेगा मुकदमा
- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत देशभर में भाजपा कल निकालेगी पदयात्रा
Author: News Maati
सिडनी : जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच इस सप्ताह की राष्ट्रपति बहस के समापन के कुछ ही मिनटों के भीतर, कई लोगों के लिए यह स्पष्ट हो गया कि 81 वर्षीय बाइडेन नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाएंगे। 90 मिनट की बहस के दौरान स्पष्ट रूप से संवाद करने में उनकी असमर्थता के कारण पूरे अमेरिकी राजनीतिक हलकों, विशेष रूप से डेमोक्रेट के बीच, उनकी कड़ी आलोचना हुई। ओबामा प्रशासन के पूर्व अधिकारी और सीएनएन विश्लेषक वैन जोन्स ने बाइडेन के बारे में कहा: देश और जनता में विश्वास बहाल…
नयी दिल्ली: जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सदस्य संजय झा को शनिवार को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक में पार्टी ने बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की अपनी सालों पुरानी मांग भी दोहराई। जद(यू) नेता नीरज कुमार ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकिारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कार्यकारिणी में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए। पहला, राजनीतिक और दूसरा संगठनात्मक। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) जी ने राज्यसभा में पार्टी के संसदीय दल…
मुंबई: पत्नी कैटरीना कैफ के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद करने की अफवाहों के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता विक्की कौशल ने कहा है कि वह समय आने पर दुनिया के साथ यह खुशखबरी साझा करेंगे। फिल्म उद्योग में अटकलें लगाई जा रही हैं कि दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे कौशल और कैफ जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। कौशल (36) से शुक्रवार की शाम उनकी आने वाली फिल्म ‘‘बैड न्यूज’’ के ‘ट्रेलर लांचिंग’ के मौके पर इस अफवाह के बारे सवाल पूछा गया। अभिनेता ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जब खुशखबरी होगी तब…
नयी दिल्ली: भारत ऊर्जा सुरक्षा में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। इसका पता इस बात से चलता है कि कोयला आयात में वार्षिक वृद्धि पिछले एक दशक में वित्त वर्ष 2023-24 तक घटकर 2.49 प्रतिशत रह गई है। कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2004-05 से 2013-14 तक कोयला आयात की संचयी वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) 21.48 प्रतिशत रही। हालांकि, 2014-15 से 2023-24 तक कोयला आयात की सीएजीआर केवल 2.49 प्रतिशत रही है।
नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लद्दाख में श्योक नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण टी-72 टैंक के डूब जाने से पांच सैनिकों की मौत होने पर शनिवार को गहरा दुख व्यक्त किया। खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लद्दाख में टी-72 टैंक को नदी पार कराते समय एक जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) सहित भारतीय सेना के पांच बहादुरों की मौत होने की घटना से बहुत दुखी हूं।’’
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अमरनाथ यात्रा आरंभ होने पर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन कर शिवभक्तों में असीम ऊर्जा का संचार होता है। अधिकारियों ने बताया कि 52 दिन की वार्षिक अमरनाथ यात्रा शनिवार तड़के शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बालटाल और नुनवान स्थित दो आधार शिविरों से दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पवित्र अमरनाथ यात्रा आरंभ होने पर सभी तीर्थयात्रियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा बर्फानी के दर्शन और वंदन से…
नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एनसीईटी, संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट और यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। इससे पहले, अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए इन परीक्षाओं को स्थगित या रद्द कर दिया गया था। जून की यूजीसी-नेट परीक्षा पहले 18 जून को आयोजित की गई थी, लेकिन अगले ही दिन रद्द कर दी गई थी। एनटीए ने शुक्रवार रात जारी एक अधिसूचना में घोषणा की कि एनसीईटी 2024 का आयोजन अब 10 जुलाई को किया जाएगा। इसी प्रकार, संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट 25-27 जुलाई को जबकि यूजीसी-नेट जून 2024 चक्र की परीक्षा…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में आने की चर्चा के बीच प्रदेश में सियासत गर्म हो गयी है। इस बीच, जदयू की सांसद लवली आनंद ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात उन्होंने सुनी नहीं है, लेकिन वे राजनीति में आते हैं तो स्वागत योग्य बात है। उन्होंने कहा कि पॉलिटिशियन का बच्चा पॉलिटिक्स नहीं करेगा तो क्या खेतीबाड़ी करेगा। इस बयान को राजद ने किसानों का अपमान बताया है। जदयू की सांसद लवली आनंद ने कहा कि डॉक्टर का बच्चा डॉक्टर होता है, वकील का बच्चा…
लद्दाख। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंकों के साथ अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस दौरान सेना के 5 जवानों की मौत हो गई। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लद्दाख में टैंक को नदी पार कराया जा रहा था। यह रूटीन एक्सरसाइज थी। इस बीच अचानक नदी में सैलाब आ गया और सेना के 5 जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में कुछ जवानों के घायल होने की भी सूचना है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक सेना के जवान टैंकों के साथ अभ्यास कर रहे थे। दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पर…
रांची। झारखंड में 21 से 50 वर्ष उम्र तक की गरीब एवं जरुरतमंद महिलाओं को राज्य सरकार प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। यह सहायता मुख्यमंत्री माई कुई (बहन-बेटी) स्वावलंबन योजना के तहत दी जाएगी और इस पर सरकार के खजाने से प्रतिवर्ष 5,500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम आयोजित कैबिनेट की बैठक में दो दर्जन से भी ज्यादा कल्याणकारी और लोकलुभावन योजनाओं पर मुहर लगी। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि मुख्यमंत्री माई कुई (बहन-बेटी) स्वावलंबन योजना की लाभार्थियों को चिन्हित करने के लिए राज्य में कैंप लगाकर जल्द…