Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कैबिनेट का फैसला : खनिज सेस पर झारखंड विशेष विधानसभा सत्र 25-26 नवंबर को, कांके में 284 करोड़ की मेडिको सिटी को मंजूरी
- रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली
- रांची में 2 दिनों तक स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग ने जारी किया आॅरेंज अलर्ट
- बिहार में केसरिया पार्षद दंपती के पांच ठिकानों पर रेड, 3.56 करोड़ की काली कमाई और जमीन के 54 दस्तावेज मिले
- बिहार के गांवों में पशुओं की देखभाल कर रहीं 8992 डॉक्टर दीदियां
- अभिषेक-सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड
- जेपीएससी मेधा घोटाला: सीआईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, पूर्व अध्यक्ष समेत 12 पर चलेगा मुकदमा
- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत देशभर में भाजपा कल निकालेगी पदयात्रा
Author: News Maati
पटना : राजद नेता तेजस्वी यादव ने सांसद तथा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि देश में विकासोन्मुखी राजनीति की प्रखर, प्रबल और प्रगतिशील समाजवादी आवाज़, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके सफल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं। गौरतलब है कि अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव आपस में अच्छे मित्र भी हैं।
नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अपनी गिरफ्तारी को सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने अधीनस्थ अदालत के 26 जून के उस आदेश को भी चुनौती दी, जिसके तहत उन्हें सीबीआई की तीन दिन की हिरासत में भेजा गया।
मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि दो हजार रुपये के 97.87 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। चलन से हटाए गए 7,581 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी लोगों के पास हैं। आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा, ‘‘इस प्रकार 28 जून 2024 तक 2000 रुपये के 97.87 प्रतिशत बैंक नोट बैंकों में वापस आ गए हैं।’’ सात अक्टूबर 2023 तक 2000 रुपये के बैंक नोट को जमा करने और/या बदलने की…
नयी दिल्ली: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इक्न्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार द्वारा जांच एजेंसियों का ‘‘दुरुपयोग किए जाने’’ के विरोध में सोमवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के सामने प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं और उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, ‘‘जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी घटक दलों के सांसदों ने प्रदर्शन किया है।’’…
नई दिल्ली। नए थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को कहा कि भारतीय सेना को ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी युद्धक प्रणालियों से लैस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक समीकरण और दुनिया में जारी लड़ाइयों के मद्देनजर हमें न केवल इस दिशा में अग्रसर रहने की जरूरत है बल्कि सैनिकों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करके युद्ध पद्धति और रणनीतियों को बेहतर करने की भी आवश्यकता है। जनरल द्विवेदी ने बताया कि आज भारतीय थल सेना आधुनिकीकरण के पथ पर अग्रसर है। इस दिशा में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए भारत हमेशा तैयार है। इसके लिए ज्यादा से…
नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट (यूजी) 2024 का नया रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी एनटीए की वेबसाइट पर दिये गये लिंक (https://exams.nta.ac.in/NEET/) पर रिजल्ट देख सकते हैं।परीक्षा परिणाम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोपों की सुनवाई के दौरान एनटीए ने 13 जून 2024 को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि वह नीट (यूजी) में 1,563 छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स रद्द कर देगी। इसके बाद शीर्ष अदालत ने आदेश दिया था कि जिन छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द किये गये हैं उनके पास दोबारा परीक्षा देने या अपने मूल प्राप्तांक से संतोष करने…
नयी दिल्ली: भारत के विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन जून में तेज गति से बढ़ा है। अनुकूल मांग परिस्थितियों के बीच नए ठेके मिलने जारी रहे और इसके परिणामस्वरूप रोजगार में रिकॉर्ड वृद्धि हुई। सोमवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। मौसमी रूप से समायोजित ‘एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक’ (पीएमआई) जून में बढ़कर 58.3 हो गया जो मई में 57.5 था।
नई दिल्ली। तीन नये आपराधिक कानून आज से देशभर में लागू हो गया, जिससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आएंगे और औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो जाएगा। भारतीय न्याय संहिताए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ब्रिटिश काल के क्रमशरू भारतीय दंड संहिताए दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लेंगे। नये कानूनों से आधुनिक न्याय प्रणाली स्थापित होगी जिसमें ष्जीरो एफआईआरष्ए पुलिस में आॅनलाइन शिकायत दर्ज कराना, एसएमएस के जरिये समन भेजने जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम और सभी जघन्य अपराधों के वारदात स्थल की अनिवार्य वीडियोग्राफी जैसे प्रावधान शामिल होंगे। आधिकारिक…
नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही के सोमवार को पुन: आरंभ होने पर, नीट प्रश्नपत्र लीक, अग्निपथ योजना और महंगाई जैसे मुद्दों पर जोरदार बहस होने की संभावना है। विपक्ष प्रश्नपत्र लीक मामले के अलावा बेरोजगारी का मुद्दा भी उठा सकता है। अगर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बनी तो सोमवार को भी संसद के दोनों सदनों में हंगामा देखने को मिल सकता है। राज्यसभा में हंगामे के बीच ही सभापति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू करा दी है लेकिन लोकसभा में इसे शुरू नहीं किया जा सका है। लोकसभा में विपक्ष नीट परीक्षा…
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार की ‘मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना’ के तहत आवेदन एक जुलाई यानी सोमवार से शुरू होंगे। इस योजना के लिए पात्र महिलाएं 15 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं। वित्त मंत्री अजित पवार द्वारा पेश किए बजट में इस योजना की घोषणा की गई है, जिसमें 21 से 60 वर्ष तक की महिलाएं 1,500 रुपये हर महीने प्राप्त कर सकती हैं। शासनादेश के मुताबिक, 16 जुलाई को आवेदकों की सूची प्रकाशित की जाएगी, जिस पर सुझाव-आपत्ति के बाद अंतिम सूची 1 अगस्त को आएगी। इसके बाद 14 अगस्त को पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये बैंक अकाउंट…