Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आयोध्या के संतो ने Kejriwal की निकाली हेकड़ी
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नीरज कुमार बोले-चंपत राय हों या मंपत राय, अपराध करेंगे तो जेल जाएंगे
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा पद
- रामगढ़-बोकारो मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
- आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
- झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
- 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
Author: News Maati
काठमांडू । नेपाल के नए नोट पर अपनी ही सरकार की आलोचना करने वाले नेपाली राष्ट्रपति के आर्थिक सलाहकार चिरंजीबी नेपाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नेपाल सरकार के 100 रुपये के विवादित नोट छापने के फैसले की आलोचना की थी। नेपाल केंद्रीय बैंक के पूर्व गवर्नर रहे चिरंजीबी ने नए भारत के क्षेत्रों को दिखाने वाले नक्शे को नोट पर प्रकाशित करने को अनुचित कदम बताया था। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाली नेपाल कैबिनेट ने 100 रुपए के नए नोट छापने का फैसला किया था, जिस पर भारत के लिपुलेख,…
नई दिल्ली/रांची। सुप्रीम कोर्ट ने भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई करते हुए ईडी को नोटिस जारी किया है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने एजेंसी को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 17 मई मुकर्रर की है। सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। दूसरी तरफ रांची स्थित…
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बोर्ड ने आज 12वीं के बाद 10वीं के नतीजों की घोषणा भी कर दी है। जिन छात्रों ने इस साल सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं दी हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। सीबीएसई दसवीं कक्षा के परिणाम: कुल मिलाकर 93.60 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है. इस साल 94.75 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं।बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने आज 12वीं के बाद 10वीं के नतीजों की घोषणा भी कर दी है। दोनों…
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सोमवार की सुबह गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पहुंचे और हाजिरी लगाई। इस दौरान प्रधानमंत्री केसरिया रंग की पगड़ी बांधे नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने कड़ी सुरक्षा के बीच पटना स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका। प्रधानमंत्री मोदी ने हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका और लंगर में सेवा की। इस दौरान गुरुघर की मर्यादा के अनुकूल प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। प्रबंधक कमेटी की ओर से पहले से ही उनके आगमन को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई…
नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यदि लोग 25 मई को आम आदमी पार्टी (आप) को चुनते हैं, तो उन्हें दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा। केजरीवाल ने यहां एक रोड शो के दौरान कहा, ‘‘मुझे 20 दिन बाद वापस जेल जाना है। यदि आप झाड़ू (‘आप’ का चुनाव चिह्न) को चुनते हैं, तो मुझे वापस जेल नहीं जाना पड़ेगा।’’ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ केजरीवाल ने पार्टी के नयी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार सोमनाथ भारती के समर्थन में मोती नगर में एक रोड शो किया। उन्होंने पश्चिमी दिल्ली से पार्टी के…
पटना: बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हेलीकॉप्टर की जांच को एक ‘नियमित प्रक्रिया’ बताया है। उन्होंने रविवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा के हेलीकॉप्टर की भी तलाशी ली गई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने साथ ही उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि खरगे के हेलीकॉप्टर की जांच विपक्ष को निशाना बनाने का एक तरीका था।
रांची: देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए झारखंड की चार लोकसभा सीट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच सोमवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी और पलामू लोकसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से जारी है और यह शाम पांच बजे तक चलेगा। महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स में उत्साह दिख रहा है। सुबह 9 बजे तक 11.78% मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा सिंहभूम में12.67% वोट डाले गए हैं। चारों सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राजभवन में एक महिला कर्मचारी की दर्ज कराई गई छेड़छाड़ की शिकायत ने सियासी हड़कंप मचा दिया है। राज्यपाल ने ममता बनर्जी सरकार पर फंसाने का आरोप लगाया है। मामला तूल पकड़ता जा रहा है और पुलिस इधर मामले में जांच जुट गई है। पुलिस ने राजभवन के 6 और कर्मचारियों को हरे स्ट्रीट पुलिस थाने में तलब किया है। 2 मई को महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उसने अपनी शिकायत में कहा कि 24 अप्रैल के बाद यह…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक याचिका परग सुनवाई करेगा जिसमें कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी द्वारा की गई उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है।न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ सोरेन की याचिका पर सुनवाई करेगी जिसमें उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका खारिज किए जाने के तीन मई के आदेश को चुनौती दी है। सोरेन ने गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका पर अदालत द्वारा फैसला दिए जाने तक लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत भी मांगी थी।…
कोडरमा। लोकसभा चुनाव में वृद्ध मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग के माध्यम से वोट दिए जाने का प्रावधान है। 19 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा प्रदान किया गया। रविवार को 19 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से होम वोटिंग कराया गया। होम वोटिंग के माध्यम से वृद्ध व दिव्यांग मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किये। मतदान करने में वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं ने चेहरे में खुशी दिखी। 103 वर्ष की वृद्ध महिला मतदाता…