Author: News Maati

चतरा। पुलिस ने कुख्यात अपराधी लालू साव को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देसी पिस्टल, पांच राउंड कारतूस, 2.700 किलो अफीम और एक बिना नंबर की बाइक जब्त किया है। जब्त अफीम लूटा हुआ है। लालू साव सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी है। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 181/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन ने मंगलवार को बताया कि चतरा के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी लालू बहन के घर कठौतिया…

Read More

रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में केजी से ऊपर की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय से संचालित किए जाने के आदेश में संशोधन किया है। अब सभी विद्यालयों में केजी से कक्षा आठ तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक तथा कक्षा नौ से ऊपर की कक्षाएं सुबह सात बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक संचालित की जायेंगी। यह आदेश मंगलवार को तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस पर विभागीय सचिव का अनुमोदन प्राप्त है। इस संबंध में…

Read More

गुवाहाटी : असम के गुवाहाटी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से लाखों रुपये कैश बरामद किए गए हैं। इंजीनियर के घर पर राज्य की विजिलेंस एवं एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी की है। छापेमारी में टीम को इंजीनियर के घर से बड़ी संख्या में नोटों के बंडल मिले हैं। हेंगराबाड़ी स्थित पीएचई के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से 79 लाख से ज्यादा कैश मिले हैं। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर का नाम जयंत गोस्वामी है। एंटी करप्शन टीम ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयंत गोस्वामी के घर से कुल 79,87,500 रुपए बरामद किए हैं। टीम ने इन पैसों को जब्त कर लिया है। पीएचईडी की…

Read More

कोलकाता:  कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जय सेनगुप्ता की एकल पीठ ने मंगलवार को पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय की उस याचिका को अपनी सूची से बाहर कर दिया, जिसमें उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने को चुनौती दी गई थी। उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गंगोपाध्याय ने सोमवार को तमलुक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने के दौरान कुछ लोगों के विरोध प्रदर्शन की कथित घटना के सिलसिले में उनके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया था।

Read More

नयी दिल्ली:  देश की एकमात्र सूचीबद्ध सोने की खोज व खनन करने वाली कंपनी डेक्कन गोल्ड माइंस लिमिटेड (डीजीएमएल) ने अफ्रीका के मोजाम्बिक में पांच लिथियम ब्लॉक में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल कर ली है। यह डीजीएमएल को ऑल्टो लिगोन्हा पेगमाटाइट बेल्ट के भीतर रखता है, जो विश्व स्तर पर लिथियम-सीज़ियम-टैंटलम (एलसीटी) पेगमाटाइट्स के समृद्ध भंडार के लिए जाना जाता है। यह लिथियम, टैंटलम और बेरिलियम की खनन के लिए महत्वपूर्ण है।

Read More

नयी दिल्ली: दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल का पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत घटकर 2,072 करोड़ रुपये पर रहा। भारती एयरटेल ने मंगलवार को जनवरी-मार्च, 2024 तिमाही के इस वित्तीय नतीजे की शेयर बाजार को सूचना दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 3,005.6 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा, “हमारे समेकित प्रदर्शन पर मुख्य रूप से नाइजीरियाई मुद्रा नायरा के अवमूल्यन से असर पड़ा है। हमने इस तिमाही में 78 लाख स्मार्टफोन ग्राहक जोड़े और 209 रुपये का एआरपीयू (औसत…

Read More

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि आप सुप्रीमो केजरीवाल इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे। सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक ‘‘निंदनीय घटना’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘कल मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं। जब वह ड्राइंग रूम में उनसे मिलने का इंतजार कर रही थीं, तो विभव कुमार ने उनके साथ दुर्व्यवहार…

Read More

नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि वह अपने तीसरे कार्यकाल में भी नई ऊर्जा व शक्ति के साथ अपने संसदीय क्षेत्र के चौतरफा विकास और जनता-जनार्दन के कल्याण में जुटे रहेंगे। उन्होंने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार वाराणसी से जीत हासिल की थी। नामांकन दाखिल करने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘काशी के मेरे परिजनों का हृदय से आभार! वाराणसी से लगातार तीसरी बार नामांकन कर बेहद उत्साहित हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीते 10 वर्षों में आप…

Read More

रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ईडी के समन पर मंगलवार को एयरपोर्ट रोड स्थित एजेंसी के जोनल आॅफिस में हाजिर हुए। ईडी ने उनके पीएस संजीव कुमार लाल, घरेलू सहायक जहांगीर आलम और अन्य करीबियों के ठिकानों पर 6-7 मई को की गई छापेमारी में 35.23 करोड़ रुपए बरामद किए थे। अब इसी मामले में मंत्री आलमगीर से पूछताछ शुरू हो रही है। आलमगीर आलम झारखंड सरकार के कैबिनेट में नंबर दो हैसियत वाले मंत्री हैं। वह झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं। ईडी ने आलमगीर आलम पीएस संजीव कुमार लाल एवं घरेलू…

Read More

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से तीसरी बार मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके प्रस्तावक गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ मौजूद रहे। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके प्रस्तावक गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ मौजूद रहे। इसके अलावा नामांकन स्थल पर गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज को उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एस.…

Read More