Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आयोध्या के संतो ने Kejriwal की निकाली हेकड़ी
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नीरज कुमार बोले-चंपत राय हों या मंपत राय, अपराध करेंगे तो जेल जाएंगे
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा पद
- रामगढ़-बोकारो मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
- आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
- झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
- 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
Author: News Maati
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी में रैली करेंगे। इस दौरान मोदी की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर हथियाबंद जवान तैनात रहेंगे। इसके लिए दो हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी। इसमें 50 इंस्पेक्टर, 280 एसआई और एएसआई, 1146 लाठी बल, 50 यातायात पुलिसकर्मी, दो बीडीएस की टीम, दो हिट टीम, तीन डॉग स्कवाईड सहित इको की आधा दर्जन टीमें तैनात रहेंगी। आसपास के जिलों और ट्रेनिंग सेंटर से भी पुलिस बल बुलाया गया है। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी बदली रहेगी।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे (पीओके ) वाले कश्मीर में गेहूं के आटे और बिजली की ऊंची कीमतों के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों एवं सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पों में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकतर पुलिसकर्मी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में रविवार को यह जानकारी दी गई। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, विवादित क्षेत्र में शनिवार को पुलिस एवं अधिकार आंदोलन के कार्यकतार्ओं के बीच झड़पें हुईं और पूरे इलाके में चक्का जाम कर दिया गया और दूकानें बंद रखी गयी। मीरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…
अमेठी। उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला।उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने हिंदुओं को जाति के नाम पर बांटा, फिर क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटा। अब इनकी नजर आपकी प्रॉपर्टी पर लगी हुई है। हम लोगों ने महाराजा सुहलदेव का स्मारक बहराइच में बना दिया है। मैं सपा, कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या वह कभी पुष्पांजलि अर्पित करने गए। ये लोग दरगाह पर जाएंगे। लेकिन, वहां नहीं जाएंगे क्योंकि…
रांची। पलामू में लोकसभ चुनाव की पूर्व संध्या पर जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा गांव में बम फटा, जिससे तीन बच्चे सहित चार की मौत हो गई। मरने वालों में बाप बेटे भी शामिल है। एक ही परिवार के भाई बहन तीन लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती किया गया है। उनके शरीर पर कई जगह जख्म हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी मणिभूषण प्रसाद ने एमआरएमसीएच पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बच्चों की मौत से उनके परिजनों में चीख पुकार मची हुई…
रांची। राजधानी रांची में रविवार को आसमान में बादल छोय रहे। बदलते मौसम की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद जिले में देखने को मिलेगा। 14 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।…
पटना। बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में बड़ा जनसैलाब उमड़ पड़ा है ।श्री मोदी का रोड शो रविवार को भट्टाचार्य रोड से शुरू हुआ है । उनके साथ रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी शामिल हैं । यह रोड शो करीब दो किलोमीटर लंबा होगा और दो घंटे का होगा। उनका यह रोड शो गांधी मैदान के निकट कारगिल चौक पर समाप्त हुआ। शंखनाद, पुष्प वर्षा और मोदी-मोदी के नारों…
अमेठी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अमेठी में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आकर देश में जजिया लगाना चाहती है। योगी ने रविवार को यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हिंदुस्तान में मुगल काल का जजिया कर लागू करना चाहती है। उन्होंने सवाल किया क्या आप लोग ऐसा कर लागू होने देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जब आतंक वादी अंदर घुस आता था तो कहा जाता था सीमा पार से आया है। अब सीमा पार होने के पहले आतंकवादियों को जहन्नुम पहुंचा दिया जाता है। मुख्यमंत्री…
कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में चुनावी जनसभा में टीएससी, कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि टीएमसी ने घोटालों को अपना फुल टाइम बिजनेस बना लिया है। कांग्रेस हो, लेफ्ट हो या इंडी गठबंधन की कोई और पार्टी, भ्रष्टाचार इनका कॉमन कैरेक्टर है। रविवार को हावड़ा में चुनावी जनसभा में नरेन्द्र मोदी ने कहा कि तृणमूल घोटालों की ओपन इंडस्ट्री चलाती है। बंगाल का लॉटरी स्कैम इसका बड़ा उदाहरण है। इस लॉटरी घोटाले के पीछे तृणमूल के करप्ट नेता हैं। ये दूर-दूर तक फैले हुए…
कोलकाता। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के प्रचार के सिलसिले में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने उत्तर 24 परगना के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के भाटपाड़ा में अपनी पहली जनसभा की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोट जिहाद चल रहा है। तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक की ओर से हिंदू समुदाय को दी गई धमकी का जिक्र करते हुए कहा कि तृणमूल के विधायक हिंदुओं को भागीरथी नदी में बहाने की धमकी दे रहे हैं। बैरकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस व तृणमूल पर खूब निशाना साधा। कहा कि…
गोंडा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गोंडा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव गोली चलाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों के बीच है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा और अखिलेश दो शहजादे घूम रहे हैं। अगर यह सत्ता में आए तो राम मंदिर में बाबरी ताला लगवा देंगे।शाह ने भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थन में गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण से एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। उसके साथ ही भारत को…