Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
- झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
- चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें आर्मी कमांडर्स : राजनाथ
- अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता
- वफादार हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो, पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर किया तंज
- सिवान में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट; 3 लोगों की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड
- 31987 करोड़ से बनेगा बिहार का पहला एक्सप्रेसवे, 8 घंटे का सफर सिर्फ 3 घंटे में, PM मोदी 20 नवंबर को करेंगे शिलान्यास
Author: News Maati
मुंबई: वैश्विक स्तर पर तेजी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,046.13 अंक बढ़कर 79,639.20 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 313.9 अंक चढ़कर 24,306.45 अंक पर रहा।
नयी दिल्ली: वरिष्ठ नौकरशाह देवेश चतुर्वेदी और संदीप पोंडरिक को क्रमश: कृषि और इस्पात सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी चतुर्वेदी वर्तमान में अपने कैडर राज्य उत्तर प्रदेश में कार्यरत हैं। छह अगस्त को जारी आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव के रूप में चतुर्वेदी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। पोंड्रिक 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में अपने कैडर राज्य बिहार…
नई दिल्ली : कतर की राजधानी दोहा में दो दिन तक हुई लंबी वार्ता के बाद हमास ने याह्या सिनवार को अपना नया शीर्ष नेता चुना है। इस्माइल हनिया की तेहरान में हत्या कर दी गई थी. हनिया की मौत के पीछे इसराइल का हाथ बताया जा रहा है। 2017 से सिनवार ग़ज़ा पट्टी में एक ग्रुप लीडर के तौर पर काम कर रहे थे अब उन्हें हमास ने अपना शीर्ष नेता चुना है। हमास के एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि हमास के नेतृत्व ने सर्वसम्मति से आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए याह्या सिनवार को अपना नेता…
नई दिल्ली: विनेश फोगाट ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। उन्होंने क्यूबा की गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने की ओर कदम रख दिया। इससे पहले उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए अब तक अपराजेय मौजूदा चैंपियन युई सुसाकी को शिकस्त देने के बाद यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसी लय को कायम रखते हुए उन्होंने लोपेज को 5-0 के अंतर से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया। इस स्पर्धा का फाइनल बुधवार को खेला जाएगा।…
सूरत: सूरत की एक प्रमुख हीरा विनिर्माण कंपनी ने मंगलवार को मंदी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पॉलिश किए गए हीरों की कम मांग का हवाला देते हुए अपने 50,000 कर्मचारियों के लिए 17 से 27 अगस्त तक 10 दिन की ‘छुट्टी’ की घोषणा की। किरण जेम्स कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह ‘प्राकृतिक हीरों की दुनिया की सबसे बड़ी विनिर्माता’ कंपनी है। किरण जेम्स कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह ‘प्राकृतिक डायमंड्स की दुनिया की सबसे बड़ी विनिर्माता’ कंपनी है। किरण जेम्स के चेयरमैन वल्लभभाई लखानी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने अपने 50,000 कर्मचारियों के लिए 10 दिन की…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि अवैध ओवरलोड गाड़ियों की सूचना देने वाले नागरिकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खनन माफिया पर जबरदस्त चोट देने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। बालू-पत्थर के अवैध खनन करने वाले माफिया को रोकने के लिए बिहार कैबिनेट में बिल लाया गया। इसमें जनभागीदारी को बढ़ावाने देने के लिए ओवरलोडिंग वाहनों की सूचना देने वाले आम नागरिकों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है। ट्रैक्टर जैसे…
पेरिस: ओलंपिक शुरू होने से पहले ही से हर भारतीय की जुबां पर एक ही नाम था ..नीरज चोपड़ा और तोक्यो में इतिहास रचने वाले इस भालाफेंक चैम्पियन ने निराश भी नहीं किया । वहीं कुश्ती के मैट पर विनेश फोगाट के असाधारण प्रदर्शन ने पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने की ओर कदम रख दिया लेकिन भारतीय हॉकी टीम का 44 साल बाद स्वर्ण जीतने का सपना सेमीफाइनल में जर्मनी से हारकर टूट गया । गत चैंपियन नीरज ने मंगलवार को यहां अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल…
मुंबई: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के यूपीआई मंच की क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सुविधा में वृद्धि देखी जा रही है। इसमें एक महीने में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का लेनदेन हो रहा है। एनपीसीआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक दिलीप अस्बे ने यहां संवाददाताओं से यह भी कहा कि यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) पर पहले से स्वीकृत कर्ज सुविधा भी जोर पकड़ रही है और हर महीने इसके माध्यम से 200 करोड़ रुपये तक वितरित किये जा रहे हैं।
नयी दिल्ली: एअर इंडिया ने बुधवार सुबह नयी दिल्ली से बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीच एक विशेष उड़ान का संचालन किया, जिससे छह बच्चों समेत 205 लोगों को भारत लाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ए321 नियो विमान से संचालित यह चार्टर्ड उड़ान मंगलवार रात ढाका से रवाना हुई थी और इसके जरिये छह बच्चों व 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को भारत लाया गया। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारी ने कहा कि एअर इंडिया ने ढाका में हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचा संबंधी चुनौतियों के बावजूद बेहद कम समय में विशेष…
गाजीपुर। पूर्वांचल का कुख्यात अपराधी शार्प शूटर और एक लाख रुपये का इनामी बदमाश पंकज यादव मथुरा में यूपी पुलिस और एसटीएफ के हाथों मारा गया है। बुधवार तड़के फरह के पास यह मुठभेड़ हुई है। एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान पंकज ढेर हो गया जबकि उसका एक साथ भागने में कामयाब रहा। कुख्यात अपराधी पंकज यादव उर्फ नखड़ू पुत्र राम प्रवेश यादव (उम्र-करीब 32 साल) निवासी-ताहिरा पुर, थाना रानीपुर, मऊ, उत्तर प्रदेश, के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर आरोपों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह कई पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में भी फरार चल…