Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
- झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
- चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें आर्मी कमांडर्स : राजनाथ
- अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता
- वफादार हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो, पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर किया तंज
- सिवान में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट; 3 लोगों की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड
- 31987 करोड़ से बनेगा बिहार का पहला एक्सप्रेसवे, 8 घंटे का सफर सिर्फ 3 घंटे में, PM मोदी 20 नवंबर को करेंगे शिलान्यास
Author: News Maati
रांची। रांची के रहने वाले मनीष चौधरी अपने पत्नी और बच्चो के साथ बांग्लादेश में फंस गए हैं। फिलहाल वे बंग्लादेश में निजी कंपनी के चल रहे प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार मनीष चौधरी बांग्लादेश के रंगपुर में निजी कंपनी के प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। रंगपुर के ही टोल पाकर मठ में वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं। मनीष ने रांची में अपने कुछ दोस्तों से फोन पर बताया है कि बांग्लादेश में काफी तनाव है. हालांकि वे लोग जहां काम कर रहे हैं वहां तनाव का कोई असर नहीं है। रंगपुर में…
नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले जमीन मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनके बेटे तेजस्वी यादव और आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। पूरक आरोपपत्र विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने के समक्ष दाखिल किया गया, जिन्होंने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तारीख तय की। लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 1000 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है ।ईडी द्वारा पूरक आरोपपत्र दायर करने से लालू और तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं । जांच एजेंसी के मुताबिक, यह मामला साल 2004 से 20009…
नई दिल्ली । बांग्लादेश के हालात को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक संसद भवन परिसर में खत्म हो गई है। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को बांग्लादेश के हालात की जानकारी देते हुए यह आश्वासन भी दिया कि पड़ोसी देश पर सरकार की पैनी नजर बनी हुई है। बैठक में बांग्लादेश में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी जानकारी दी गई। बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने इस मसले पर सरकार के साथ खड़े होने का भरोसा दिया। आठ हजार छात्र भारत लौटे : बैठक में विदेश मंत्री…
ढाका । नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मुहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे। ह्यभेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के समन्वयकों ने मंगलवार को यह घोषणा की। ह्यडेली स्टारह्ण समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, आंदोलन के प्रमुख समन्वयकों में से एक नाहिद इस्लाम ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि प्रोफेसर यूनुस छात्र समुदाय के आह्वान पर देश को बचाने की खातिर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हो गए हैं। नाहिद ने कहा कि अंतरिम सरकार के लिए रूपरेखा की घोषणा करने में हमने 24 घंटे लिए। हालांकि, आपातकालीन…
नई दिल्ली । दुनियाभर के शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट रही लेकिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दिख रही है। एशियाई बाजारों में तेजी के दम पर घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती भी अच्छी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक की तेजी के साथ खुला जबकि निफ्टी भी 24,300 अंक के ऊपर खुला।खासकर ऑटो, मेटल, एनर्जी और आईटी शेयरों में तेजी आई है। इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6.75 लाख करोड़ रुपये की तेजी के साथ 448.59 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में…
नई दिल्ली। बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल हो रही थी, शेख हसीना उस समय अपना देश छोड़ रही थीं। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने हर संभावना के लिए तैयारी की क्योंकि हसीना वायु सेना के एक जेट विमान से भारत की ओर बढ़ रही थीं। दोपहर करीब तीन बजे, भारतीय वायु सेना के रडार ने बांग्लादेश से भारतीय सीमा की ओर एक कम उड़ान वाला विमान आते हुए देखा। भारत ने हाई प्रोफाइल यात्री के बारे में जागरूक सुरक्षा कर्मियों ने विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति दी। सुरक्षा प्रदान करने के लिए, पश्चिम बंगाल के हाशिमारा…
पेरिस: पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक के प्ले ऑफ में लक्ष्य सेन के दबाव में आने से स्तब्ध पूर्व दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने सोमवार को कहा कि अब समय आ गया है कि खिलाड़ी दबाव का सामना करना सीखें, जवाबदेह बनें और समर्थन मिलने के बाद परिणाम देना शुरू करें। पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन पादुकोण ने कहा कि भारत को अपने खिलाड़ियों को मानसिक प्रशिक्षण देने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए ताकि वे दबाव की स्थितियों का सामना करना सीख सकें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि चीन की तरह एक प्रणाली होनी चाहिए जहां वे एक खिलाड़ी पर…
मुंबई: शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार वापसी की। पिछले कारोबार सत्र में भारी गिरावट के बाद एशियाई समकक्षों में तेजी से इन्हें समर्थन मिला। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,092.68 अंक बढ़कर 79,852.08 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 327 अंक की बढ़त के साथ 24,382.60 अंक पर रहा।
नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने बांग्लादेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक सुबह करीब 10 बजे संसद भवन में होगी। बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। हसीना लंदन जाने की अपनी योजना के तहत सोमवार रात भारत पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इस मुद्दे पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की थी।
ढाका: नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मुहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे। ‘भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन’ के समन्वयकों ने मंगलवार को यह घोषणा की। ‘डेली स्टार’ समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, आंदोलन के प्रमुख समन्वयकों में से एक नाहिद इस्लाम ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि प्रोफेसर यूनुस छात्र समुदाय के आह्वान पर देश को बचाने की खातिर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हो गए हैं।