Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
- झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
- चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें आर्मी कमांडर्स : राजनाथ
- अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता
- वफादार हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो, पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर किया तंज
- सिवान में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट; 3 लोगों की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड
- 31987 करोड़ से बनेगा बिहार का पहला एक्सप्रेसवे, 8 घंटे का सफर सिर्फ 3 घंटे में, PM मोदी 20 नवंबर को करेंगे शिलान्यास
Author: News Maati
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड कोयला खदान में गोलीबारी, आगजनी और जबरन वसूली के मामले में जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के एक और प्रमुख गुर्गे को गिरफ्तार किया है। झारखंड में रांची के आकाश कुमार साहू उर्फ साकस साहू को एनआईए द्वारा आरोपित किए जाने के एक दिन बाद हिरासत में लिया गया था। अब आकाश इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 26वां आरोपी है। एनआईए ने यह जानकारी बुधवार को दी। एनआईए के मुताबिक मार्च 2021 में यह मामला राज्य पुलिस से जांच अपने हाथ में ली थी। इस जांच में एनआईए को पता…
नई दिल्ली। भारतीय उम्मीदों को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल मैच के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वह मैच नहीं खेल पाएंगी। वह वेट के दौरान 50 किलोग्राम से लगभग 100 ग्राम अधिक निकलीं। एक भारतीय कोच ने कहा- आज सुबह उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इस तरह से भारत की उम्मीदों ने दम तोड़ दिया है। जब से उन्होंने फाइनल में एंट्री मारी थी। हर कोई खुशी में झूम रहा था, लेकिन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने…
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से कहा गया है कि जन धन और बेसिक सेविंग्स अकाउंट में न्यूनतम अकाउंट बैलेंस रखने की आवश्यकता नहीं है। बैंक द्वारा केवल उन्हीं ग्राहकों पर जुर्माना लगाया जाता है जो अपने खाते में अपेक्षित राशि बनाए रखने में विफल रहते हैं। बैंक खातों में ग्राहकों की ओर से न्यूनतम बैलेंस न रखने के कारण 8,500 करोड़ रुपये का जुर्माना सरकारी बैंकों द्वारा बीते 5 वर्षों में वसूले जाने के एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने ये बात कही। सीतारमण ने कहा कि सदन के सदस्यों की ओर से बैंकों…
मुंबई। Share Market: वैश्विक स्तर पर तेजी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,046.13 अंक बढ़कर 79,639.20 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 313.9 अंक चढ़कर 24,306.45 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से मारुति, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का…
नयी दिल्ली: एअर इंडिया और इंडिगो ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के लिए विशेष उड़ानें संचालित कीं, जिनके जरिये 400 से अधिक लोगों को भारत लाया गया। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि ए321 नियो विमान से संचालित चार्टर्ड उड़ान मंगलवार रात ढाका से रवाना हुई थी और इसके जरिये छह बच्चों व 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को बुधवार सुबह भारत लाया गया। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारी ने कहा कि एअर इंडिया ने ढाका में हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचा संबंधी चुनौतियों के बावजूद बेहद कम समय में विशेष उड़ान का संचालन किया। उन्होंने बताया…
नयी दिल्ली: स्टार पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर किसी एक ओलंपिक में दो पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद बुधवार को जब स्वदेश पहुंची तो लगातार हो रही बूंदाबांदी के बावजूद सैकड़ों समर्थकों और उनके परिजनों ने यहां उनका भव्य स्वागत किया। मनु भाकर ने Paris Olympics 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते हैं।
रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर बालू घाट पर बालू की अवैध निकासी और उठाव से होने वाली कमाई में रंगदारी नहीं मिलने से नाराज अपराधियों ने मंगलवार देर रात जेसीबी सहित पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात दर्जनों वाहन छापर घाट पर बालू की अवैध निकासी कर उसे ट्रकों और हाइवा में भर रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन बाइक पर हथियारबंद लोग आए और मजदूरों को मारपीट कर भगा दिया. सबको भगाने के बाद हथियारबंद लोगो ने मौके पर मौजूद जेसीबी, हाइवा और तीन टर्बो को आग के हवाले…
ढाका। नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख, राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने देर रात किया ऐलान। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने मंगलवार रात को यह जानकारी दी। प्रेस सचिव मोहम्मद जैनुल आब्दीन ने बताया कि यह निर्णय राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक में किया गया। इस बैठक में तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुख भी मौजूद थे। चार घंटे चली बैठक के बाद प्रेस सचिव ने कहा,…
नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेरिस ओलंपिक में फाइनल में स्थान बनाने के लिए महिला पहलवान विनेश फोगाट को मंगलवार को बधाई दी और कहा कि आज भारत की बहादुर बेटी के सामने सत्ता का वो पूरा तंत्र धराशाई पड़ा था, जिसने उसे खून के आंसू रुलाए थे। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, “एक ही दिन में दुनिया की तीन धुरंधर पहलवानों को हराने के बाद आज विनेश के साथ-साथ पूरा देश भावुक है। जिन्होंने भी विनेश और उसके साथियों के संघर्ष को झुठलाया, उनकी नीयत और काबिलियत तक पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए, उन…
नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर कहा है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में उनकी सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आतिशी उनकी जगह ध्वजारोहण करेंगी। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को यह जानकारी दी। केजरीवाल कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन मामलों में अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। ‘आप’ ने कहा, ‘‘केजरीवाल ने जेल से (उपराज्यपाल वीके) सक्सेना को पत्र लिखकर कहा है कि 15 अगस्त को (स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में) उनकी जगह आतिशी तिरंगा फहराएंगी।’’ दिल्ली सरकार का…