Author: News Maati

नई दिल्ली। भारतीय महिला कुश्ती की प्रतिष्ठित पहलवान विनेश फोगाट ने आज सुबह 5:17 बजे कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की है। दरअसल विनेश ने यह घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की, जिसमें उन्होंने अपने करियर और संघर्षों का भावुक जिक्र किया। दरअसल विनेश फोगाट ने एक्स पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा कि मां, कुश्ती मुझसे जीत गई, मैं हार गई। माफ करना। आपके सपने और मेरी हिम्मत सब टूट चुके हैं, अब इससे ज्यादा शक्ति नहीं रही। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा आभारी रहूंगी। उनकी इस पोस्ट ने उनके प्रशंसकों…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश होने जा रहा है। इसे लेकर लोकसभा के बिजनेस अडवाइजरी कमिटि में चर्चा हुई। जब से इस बिल के संसद में आने की बात और बिल के मसौदा सामने आया है, मुस्लिम समाज से लेकर मुस्लिम नेताओं और विपक्ष में इसे लेकर खासा रोष दिखाई दे रहा है। इसकी वजह मानी जा रही है कि संशोधित बिल के जरिए सरकार वक्फ बोर्ड की ताकत व हैसियत कम करने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस बिल के जरिए सरकार देश के वक्फ बोर्ड्स की पूरी प्रक्रिया…

Read More

रांची। झारखंड और बिहार से केरल और तमिलनाडु जाने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज। तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अब और समय तक चलेंगी। पहले से चल रही तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का समय बढ़ा दिया गया है। ट्रेन नंबर 06085 एर्नाकुलम-पटना स्पेशल अब 16 अगस्त से 6 सितंबर 2024 तक हर शुक्रवार को एर्नाकुलम से चलेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर 06086 पटना-एनार्कुलम स्पेशल 19 अगस्त से 9 सितंबर 2024 तक हर सोमवार को पटना से चलेगी। कोयंबटूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन 13 अगस्त से 3 सितंबर तक : कोयंबटूर से बरौनी के लिए भी स्पेशल ट्रेन है। ट्रेन नंबर 06059 कोयंबटूर-बरौनी…

Read More

रांची। झारखंड में बिजली की दरों में वृद्धि हो सकती है। राज्य विद्युत नियामक आयोग जल्द ही इस क्रम में जनसुनवाई आरंभ करेगा। इस प्रक्रिया की शुरूआत 21 अगस्त से होगी। इसके बाद क्रमश: धनबाद, देवघर, डालटनगंज और रांची में जनसुनवाई का आयोजन होगा। बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रति यूनिट घरेलू बिजली में 2.85 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। वर्तमान दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट दर है। इसके साथ फिक्स्ड चार्ज में भी बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है। जेबीवीएनएल ने टैरिफ प्रस्ताव जारी कर उपभोक्ता से आपत्ति भी मांगी थी। हालांकि, चुनाव को देखते हुए…

Read More

रांची। राज्य मंत्रिपरिषद ने बुधवार को 37 प्रस्तावों की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कैबिनेट में कृषि विभाग के प्रस्ताव में प्रधानमंत्री कृषि ऋण माफी योजना की पचास हजार की राशि की जगह अब दो लाख की ऋण राशि माफ की जाएगी। इसके साथ ही कैबिनेट ने राज्य के पारंपरिक ग्राम प्रधानों को दी जाने वाली सम्मान राशि को बढ़ाकर दोगुना करने की स्वीकृति दी है। अब मानकी और परगनैत को तीन हजार की जगह छह हजार की सम्मान राशि दी जाएगी। मुंडा एवं ग्राम प्रधान को दो हजार की जगह चार…

Read More

बोकारो। जिले के बोकारो के सेक्टर 9 में 18 जुलाई को हुई शंकर रवानी की चर्चित हत्याकांड में शामिल शूटर बीरेंद्र प्रसाद यादव को धनबाद से बोकारो पुलिस ने कल देर शाम गिरफ्तार कर शूटर के निशानदेही पर हुई छापेमारी में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि पुलिस ने छपेमारी में एक एके 47 राइफल 2 मैगजीन 92 गोलियां, एक कार्बाइन दो मैग्जीन, एक सिक्सर पिस्तौल, चार 9 एमएम के पिस्टल तथा 100 कारतूस के अलावा 64 पेटी विदेशी शराब सहित हत्याकांड में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद किया है। बोकारो पुलिस ने…

Read More

ढाका। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार गुरुवार को शपथ लेगी। सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने यह जानकारी दी। जनरल वकार ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि अंतरिम सरकार गुरुवार रात आठ बजे शपथ ले सकती है। उन्होंने कहा कि सलाहकार परिषद में 15 सदस्य शामिल किए जा सकते हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को अर्थशास्त्री यूनुस (84) को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया था। इस बीच, मोहम्मद यूनुस ने बुधवार को सभी से शांति कायम करने और हर प्रकार की हिंसा से बचने की अपील की। यूनुस ने…

Read More

बोकारो। बेरमो अनुमंडल के ललपनिया जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र स्थित लुगु पहाड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक, 25 लाख के ईनामी नक्सली रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल उर्फ बिरसेन एवं अन्य ईनामी नक्सलियों की छिपे होने की सूचना पर बुधवार को इलाके में कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ, जैप समेत अन्य पुलिस बल ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान सुरक्षा बलों ने लुगू पहाड़ पर सर्च आॅपरेशन चलाया और नक्सलियों का बंकर ध्वस्त कर दिया। इस क्रम में पुलिस ने नक्सली पत्रिका और खाद्य सामग्री समेत कई सामान बरामद किए हैं। बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने रांची एसएसपी को खुले में मोहल्लों या सार्वजनिक स्थलों पर गोवंश मांस की बिक्री पर कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने बुधवार को मौखिक कहा कि रांची में सार्वजनिक स्थलों पर गोवंश मांस की बिक्री होना दुर्भाग्यपूर्ण है। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि वे खुले में गोमांस की बिक्री होने की बात को वेरिफाई करेंगे। इससे पूर्व याचिकाकर्ता की ओर से डोरंडा के कुछ मोहल्ले में खुलेआम गोवंश मांस की बिक्री का फोटोग्राफ प्रस्तुत किया गया था। कोर्ट ने रांची एसएसपी से पूछा है कि…

Read More

नवादा। विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान नवादा में पल रही मासूम तनवी को दिल्ली के दंपती ने गोद लिया है। बुधवार को कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नवादा पहुंचे दंपती को डीएम आशुतोष कुमार वर्मा एवं डीडीसी दीपक कुमार मिश्रा ने दंपती श्री बिनू अवे एलेक्जेंडर एवं उनकी पत्नी करन जॉय स्नाइडर एलेक्जेंडर की गोद में मासूम को सौंपा। दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु शिशु तनवी कुमारी को गोद दिया गया। शिशु को प्राप्त कर दंपती काफी खुश दिखे। उन्होंने बताया कि आज से हमारा परिवार पूर्ण हो गया। पिछले लगभग एक वर्ष से दत्तक ग्रहण की प्रतीक्षा कर रहे…

Read More