Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
- झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
- चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें आर्मी कमांडर्स : राजनाथ
- अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता
- वफादार हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो, पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर किया तंज
- सिवान में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट; 3 लोगों की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड
- 31987 करोड़ से बनेगा बिहार का पहला एक्सप्रेसवे, 8 घंटे का सफर सिर्फ 3 घंटे में, PM मोदी 20 नवंबर को करेंगे शिलान्यास
Author: News Maati
दुमका । दुमका जिले के हंसडीहा बाजार स्थित इंडियन बैंक की शाखा में गुरुवार दोपहर अपराधियों ने धावा बोलकर लाखों रुपए लूट लिए। लूट की रकम के बारे में बैंक प्रबंधन की ओर से फिलहाल आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, यह राशि 20 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। जरमुंडी के एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि लुटेरों की संख्या पांच थी। पुलिस बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों से घटना के बारे में जानकारी ले रही है। सीसीटीवी फुटेज भी निकाला गया है। बताया जा रहा…
पटना । सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दी गई। ये फैसला बढ़ते सड़क हादसों और लोगों की मदद करने में झिझक के चलते लिया गया है। इन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। कई बार घायलों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता, जिससे उनकी जान चली जाती है। लोग डरते हैं कि कहीं मामले में फंस ना जाएं इसलिए मदद करने से कतराते हैं। यहां तक कि कई बार हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक भी डर के मारे घायल को छोड़कर भाग जाते हैं। ऐसे…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। लालू यादव के नेतृत्व में डैमेज कंट्रोल अभियान शुरू हो गया है। वैसे नाराज नेता की सूची बना ली गई है, जिनका राजनीति में एक खास दबदबा है। इसकी शुरूआत सीवान के सांसद रहे शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब से हुई। वैसे इस कड़ी में कई और नेता शामिल हैं, जिन्हें घर वापसी के लिए मनाए जाने का प्रयास किया जाना है। जानकारी के अनुसार कल दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब से राजद सुप्रीमो के साथ उनके छोटे बेटे और…
नयी दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजिद ने कहा कि वह अपने देश में लोगों की जान जाने से,साथ ही ऐसे कठिन समय में अपनी मां को देख नहीं पाने से, उन्हें गले नहीं लगा पाने से बेहद दुखी हैं। बांग्लादेश में छात्रों के सरकार विरोधी-प्रदर्शनों के कारण हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़ने के बाद भारत में शरण ली। उनकी बेटी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जिस बांग्लादेश से मैं प्यार करती हूं वहां लोगों की जान जाने से मेरा दिल…
मुंबई। अब यूपीआई से अब पांच लाख रुपये तक का होगा भुगतान। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेमेंट की सीमा बढ़ाने की घोषणा की है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने गुरुवार को कहा कि यूपीआई अपनी सहज सुविधाओं से भुगतान का सबसे पसंदीदा तरीका बन गया है। वर्तमान में, यूपीआई के लिए कर भुगतान की सीमा एक लाख रुपये है। दास ने कहा कि विभिन्न उपयोग-मामलों के आधार पर, रिजर्व बैंक ने समय-समय पर पूंजी बाजार, आईपीओ सब्सक्रिप्शन, ऋण संग्रह, बीमा, चिकित्सकीय और शैक्षिक सेवाओं आदि जैसी कुछ श्रेणियों के लिए सीमाओं की समीक्षा की है और उन्हें बढ़ाया…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह कलकत्ता में निधन हो गया। बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद बुद्धदेव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था और गुरुवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। बंगाल में वाम मोर्चा के 34 वर्षों के शासन के दौरान, भट्टाचार्य सीपीएम के दूसरे और अंतिम मुख्यमंत्री थे, जो वर्ष 2000 से 2011 तक लगातार 11 वर्षों तक पद पर रहे। बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत पिछले साल 29 जुलाई को…
पटना। बिहार के गया का मानपुर पटवा टोली जिसे आईआईटीयन का हब माना जाता है, वहां की छात्राएं इन दिनों राखियां बना रही हैं। हाथों से बनी राखी इस बार प्रधानमंत्री मोदी को भी भेजी जाएगी। छात्राओं का कहना है कि पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए काफी कुछ किया है। उन्हें रोजगार करना सिखाया, छात्राओं के भी हित में कई कदम उठाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि ये वही छात्राएं हैं, जो इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पटवाटोली के लोगों को गुड न्यूज दी है। जीतन राम मांझी के मुताबिक…
चाईबासा। सारंडा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। एक जवान के घायल हो गया। चाईबासा के जराइकेला के बलिबा जंगल में ब्लास्ट हुआ है। पश्चिम सिंहभूम जिले में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार की सुबह सारंडा जंगल में नक्सलियों के द्वारा एक आईईडी विस्फोट किया गया है। जिसमें कोबरा बटालियन का एक एएसआई का घायल हुआ है। घायल जवान कोबरा 209 बटालियन के जितेंद्र दानी हैं। घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल,…
इस्लामाबाद । भारत समर्थक शेख हसीना के इस्तीफा देकर देश छोड़ने के तुरंत बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। ढाका ने पाकिस्तान के लिए एक नए उच्चायुक्त की नियुक्त की है। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट आज टीवी की वेबसाइट पर बताया गया है कि पाकिस्तान ने देश में बांग्लादेश के नए उच्चायुक्त के रूप में मोहम्मद इकबाल हुसैन के नामांकन को स्वीकार कर लिया है। मंगलवार को पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुभवी राजनयिक इकबाल हुसैन पाकिस्तान में मौजूद बांग्लादेशी उच्चायुक्त मोहम्मद रूहुल आलम सिद्दीकी…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 60244 पदों पर लिखित सिपाही भर्ती परीक्षा 68 जिलों के 1174 केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी। प्रदेश सरकार इस बार सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है। सिपाही भर्ती परीक्षा पहली बार केवल सरकारी सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में ही परीक्षा कराई जाएगी। 23 अगस्त से 31 अगस्त तक होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में इस बार पेपर की छपाई से लेकर ट्रांसपोर्टेशन तक की कड़ी निगरानी हो रही है। पुलिस, एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस बार…