Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- एसयूबी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल शुरू, 67 फिल्मों का स्क्रीनिंग के लिए चयन
- तीन साल में ध्वस्त होगा ड्रग्स कारोबार, अमित शाह ने जारी किया एनसीबी का विजन डॉक्यूमेंट
- भाजपा 30 जून को राज्य के सभी 595 मंडलों में मनाएगी हूल दिवस, भोगनाडीह में होगा मुख्य कार्यक्रम
- मोहर्रम पर मंत्री इरफान अंसारी ने अखाड़े में भांजी लाठी
- मेसरा : समाजसेवी भगवान शेखर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- कोडरमा में धर्म परिवर्तन का भंडाफोड़, प्रार्थना सभा से दर्जनों महिलाएं हिरासत में
- रांची में प्रिंस खान के नाम पर कारोबारी उमा शंकर सिंह से 5 करोड़ की मांगी रंगदारी
- लोहरदगा मं वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, छह घायल
Author: News Maati
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये कहा कि शहजादों को अपने परिवार से आगे कुछ नहीं दिखता। इलाहाबाद और फूलपुर सीट के लिए 25 मई को होने वाले मतदान से पूर्व परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे भारत को गाली देने के लिए विदेश जाते हैं। सपा और कांग्रेस के शहजादों को अपने परिवार के आगे कुछ भी नहीं दिखता। कांग्रेस तो आजादी का सारा श्रेय एक परिवार को देना चाहती…
चतर। पार्टी कार्यालय में मंगलवार को भाजपा की जिलास्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने की। इस दौरान हार-जीत की समीक्षा की गई। बैठक में अब तक के मतदान के रूझान के बाद कार्यकर्ता जीत के प्रति आश्वस्त दिखे। बैठक में सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को मिलने वाले वोटों की समीक्षा की गई। सभी मंडल अध्यक्षों से फीडबैक लिया गया। कहां पार्टी मजबूत रही और कहां स्थिति कमजोर दिखी इस पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। कार्यकतार्ओं ने चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्रों से एक लाख से अधिक मतों से बढ़त का…
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के 10वें संस्करण के उपलक्ष्य में जागरुकता के लिए मंगलवार, 21 मई को 30 दिनों की उल्टी गिनती शुरू की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में इस बार के योग कार्यक्रम की थीम महिला सशक्तीकरण के लिए योग जारी किया गया। एआईआईए की निदेशक प्रोफेसर तनुजा नेसारी ने सभी से महिला सशक्तीकरण, मार्गदर्शन और हमारे मन एवं आत्मा को मजबूत करने के लिए इस योग दिवस को मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि अगले 30 दिनों तक प्रत्येक दिन देश के कई क्षेत्रों में योग दिवस कार्यक्रम…
बोकारो । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और झामुमो को चुनौती देते हुए कहा कि यदि राजनीति करनी है तो जनता की आंखों में आंखें डालकर करें। उन्होंने कहा कि ये लोग ईमानदारी की बात करते हैं। कहते हैं मोदी आ गये तो आरक्षण खत्म कर देंगे। किसी भी सूरत में भाजपा ऐसा नहीं करेगी। ये लोग धर्म के आधार पर आरक्षण देकर देश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं। हम भेदभाव करने वाली पार्टी नहीं हैं। हम जनता की आंखों में धूल नहीं झोंकते। हम आंखों में आंखे डालकर राजनीति करते हैं। राजनाथ सिंह मंगलवार को बोकारो…
रांची। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रांची में रविवार को राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक जिले से 96 चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उच्च प्राथमिक, मध्य विद्यालयों (10-14 आयु वर्ग) से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित एक छात्र एवं एक छात्रा तथा उच्च विद्यालयों (14-16 आयु वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित एक छात्र एवं एक छात्रा यानी कुल चार विद्यार्थी प्रत्येक जिले से शामिल हुए। प्रतियोगिता के विजेता 21 जून को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एनसीईआरटी, नयी…
नई दिल्ली : लैंड स्कैम के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर कल फिर सुनवाई होगी। मंगलवार को करीब एक घंटे से ज्यादा चली सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने अगली सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख तय की है। बहस के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अंतरिम जमानत दिये जाने के पक्ष में कई दलीलें पेश की। जिसका ईडी के अधिवक्ता ने पुरजोर विरोध किया। हेमंत सोरेन की एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) पर सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच में सुनवाई…
नयी दिल्ली: करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनके पास कड़ी मेहनत करते रहने और फिट रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है क्योंकि पेशेवर खेलों में किसी को उम्र संबंधी कोई छूट नहीं मिलती है। भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान 43 साल के करीब पहुंचने के बाद बावजूद फिटनेस के मामले में शानदार है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में छक्के मारने की क्षमता को बरकरार रखते हुए प्रभावित किया।
बोकारो: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या ऐसे नेता को सरकार बनाने का मौका देना चाहिए, जिसकी प्रशंसा एक ‘दुश्मन’ कर रहा हो। वह पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी के राहुल गांधी की प्रशंसा में दिए गए बयान का जिक्र कर रहे थे। झारखंड के बोकारो में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कहा, ‘‘पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने कहा है कि पुलवामा और उरी हमलों में पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल थे। यही फवाद हुसैन प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ नहीं…
रांची/ धनबाद : ‘अबकी बार 400 पार’ हमारा लक्ष्य और संकल्प है। हमारे इस लक्ष्य से विपक्ष परेशान है। महागठबंधन का सिर्फ नाम बदला है चरित्र नहीं। जब भी 400 पार की बात होती है तो जेएमएम-कांग्रेस के पसीने छूट जाते हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए झारखंड की जनता अपने प्यार, आशीर्वाद, साथ व सहयोग से 13 फूल और 1 फल को दिल्ली भेजने का काम करेगी। उम्मीदों और आकांक्षाओं का सबसे विश्वसनीय प्रतीक नरेंद्र मोदी हैं ये बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने टुंडी उच्च विद्यालय मैदान, टुंडी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा गिरिडीह लोकसभा…
रांची: हिंदुस्तान टाइम्स ने हॉपवेल हॉस्पिटल को प्रोवाइडर्स ऑफ झारखंड अवॉर्ड-2024 से सम्मानित किया है। यह सम्मान झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के हाथों दिया गया। उच्चतम पेशेंट केयर सेवाएं, अस्पताल संचालन तथा आयुष्मान क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए यह सम्मान मिला। रांची के बीएनआर चाणक्या होटल में आयोजित कार्यक्रम में हॉपवेल हॉस्पिटल को पुरस्कृत किया गया। मौके पर हॉपवेल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर शाहबाज आलम ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे हॉस्पिटल को यह अवार्ड मिला। यह अवॉर्ड डॉक्टर शाहबाज आलम के पिता सद्रुद्दीन अहमद तथा माता हुस्ना आरा खातून ने लिया। अवार्ड मिलने पर…