Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- एसयूबी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल शुरू, 67 फिल्मों का स्क्रीनिंग के लिए चयन
- तीन साल में ध्वस्त होगा ड्रग्स कारोबार, अमित शाह ने जारी किया एनसीबी का विजन डॉक्यूमेंट
- भाजपा 30 जून को राज्य के सभी 595 मंडलों में मनाएगी हूल दिवस, भोगनाडीह में होगा मुख्य कार्यक्रम
- मोहर्रम पर मंत्री इरफान अंसारी ने अखाड़े में भांजी लाठी
- मेसरा : समाजसेवी भगवान शेखर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- कोडरमा में धर्म परिवर्तन का भंडाफोड़, प्रार्थना सभा से दर्जनों महिलाएं हिरासत में
- रांची में प्रिंस खान के नाम पर कारोबारी उमा शंकर सिंह से 5 करोड़ की मांगी रंगदारी
- लोहरदगा मं वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, छह घायल
Author: News Maati
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में सूरत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक के मोबाइल से पाकिस्तान से तार जुड़े होने के सबूत मिले हैं। मोबाइल में कई पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं। आरोप है कि गिरफ्तार युवक अशोक सुथार उर्फ अबू बकर किसी कट्टरपंथी संगठन से जुड़ा हुआ है। इससे पहले एक मौलवी के मोबाइल से चैट मिली। जिसमें देश भर के प्रमुख नेताओं को मारने की योजना होने का उल्लेख मिला। सूरत की क्राइम ब्रांच टीम ने इस मौलवी को गिरफ्तार किया है। उसी के सम्पर्क में आने के चलते सूरत पुलिस ने अशोक सुथार…
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के उप स्वरूप केपी.2 से 290 और केपी.1 से 34 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। कोविड-19 के ये दोनों उप स्वरूप सिंगापुर में संक्रमण के मामले बढ़ने के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि ये दोनों जेएन1 स्वरूप के उप स्वरूप हैं और इनका संबंध अस्पताल में भर्ती होने के मामलों और गंभीररूप से बीमार होने से नहीं है। सूत्रों ने कहा कि इसलिए चिंतित होने या घबराने का कोई कारण नहीं है। विषाणु के स्वरूप में तेजी से…
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट ने फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। कोविड-19 के सब वैरिएंट KP.2 से 290 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं दूसरी ओर KP.1 वेरिएंट के कारण 34 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आपको बता दें कि बीते दिनों इन दोनों वेरिएंट के कारण ही सिंगापुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी और अब इस वेरिएंट के मामले भारत में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के ये दोनों ही वेरिएंट JN-1 वेरिएंट के सब वेरिएंट हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, इन दोनों…
पटना। बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को भाजपा ने बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। बिहार भाजपा मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा निष्कासन का पत्र जारी कर दिया गया है। पवन सिंह के नाम से जारी पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है। पत्र में कहा गया है कि दल…
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। चौहान ने भाजपा उम्मीदवारों रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदारी का चोला पहनकर केजरीवाल भ्रष्टाचार वाल बन गए हैं और उन्हें ‘2 जून की रोटी’ जेल में ही नसीब होगी। उन्होंने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। काली कमाई के अंबार…
बेंगलुरु। एनआईए को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। एनआईए ने इस मामले में एक इंजीनियर को आंध्र प्रदेश के आनंतपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर 1 मार्च को बेंगलुरु में रामेश्वरम कैफे विस्फोट के सिलसिले में तेलंगाना में ट्रांजिट में था। एनआईएने रायदुर्गम में एक पूर्व स्कूल प्रिंसिपल के घर की भी गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान, उन्होंने प्रिंसिपल के छोटे बेटे सोहेल को हिरासत में लिया, जो बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत है। सूत्रों के अनुसार, सोहेल के बैंक खाते में काफी मात्रा में पैसा जमा…
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी के डॉ. संपूणार्नंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि सपा वाले बेशर्मी से कहते थे कि लड़के हैं, लड़कों से तो गलती हो जाती है। लेकिन, आज सपा के लड़के जरा गलती करके दिखाएं। सीएम योगी की सरकार उनका वो हाल करेगी, जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। कांग्रेस और सपा की सरकारों ने महिलाओं के साथ क्या किया, केवल उपेक्षा और असुरक्षा। इंडी गठबंधन की मानसिकता ही महिला विरोधी है। इंडी गठबंधन वाले महिला आरक्षण का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि दस साल…
मुंबई। बॉलीवुड जोड़ी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन दिनों लंदन में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। लंदन में इस कपल का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में फैंस को शक है कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। इस वीडियो में विक्की और कैटरीना लंदन में हाथ में हाथ डाले घूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कैटरीना अलग ही अंदाज में चलती नजर आ रही हैं और फैंस कयास लगाने लगे हैं कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि वह प्रेग्नेंट हैं। कैटरीना और विक्की का ये वीडियो ट्विटर से वायरल…
पटना। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान छपरा में सोमवार को भिखारी चौक स्थित बूथ पर उपजे तनाव ने हिंसक रूप ले लिया है। मंगलवार सुबह बीते शाम हुए चुनावी तकरार को लेकर भाजपा और राजद के कार्यकर्ता के बीच हिंसक झड़प हो गयी। झड़प के बीच दोनों ओर से गोलीबारी भी की गयी, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य कार्यकता गंभीर रूप से घायल हैं, जिनको इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एहतियात के तौर पर जिले में दो दिनों के लिए इंटरनेट…
वाराणसी। इंडिया समूह पर नारी शक्ति की उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि चार जून के बाद मोदी सरकार नारी शक्ति को महाशक्ति बनाकर रहेगी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नारीशक्ति संवाद को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि दस साल में पहली बार सरकार की नीतियों से लेकर निर्णय तक हमारी माताएं, बहनें, महिलाएं केंद्र मे आई हैं। यह भारत की सक्सेज स्टोरी का बहुत बड़ा फैक्टर है। जब घर आपके बिना नहीं चलता तो देश आपके बिना कैसे चल जाता। 60 वर्ष तक सरकारों को यह बात समझ…