Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- एसयूबी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल शुरू, 67 फिल्मों का स्क्रीनिंग के लिए चयन
- तीन साल में ध्वस्त होगा ड्रग्स कारोबार, अमित शाह ने जारी किया एनसीबी का विजन डॉक्यूमेंट
- भाजपा 30 जून को राज्य के सभी 595 मंडलों में मनाएगी हूल दिवस, भोगनाडीह में होगा मुख्य कार्यक्रम
- मोहर्रम पर मंत्री इरफान अंसारी ने अखाड़े में भांजी लाठी
- मेसरा : समाजसेवी भगवान शेखर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- कोडरमा में धर्म परिवर्तन का भंडाफोड़, प्रार्थना सभा से दर्जनों महिलाएं हिरासत में
- रांची में प्रिंस खान के नाम पर कारोबारी उमा शंकर सिंह से 5 करोड़ की मांगी रंगदारी
- लोहरदगा मं वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, छह घायल
Author: News Maati
रांची। रांची की सुखदेवनगर थाना पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित रमजान खान सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला बानो मंजिल लेन का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक रिवाल्वर, एक मोबाइल और एक गोली बरामद किया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट आॅटो स्टैंड के पास कुछ अपराधी एक जगह जमा होकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद कोतवाली…
कॉमेडियन कपिल शर्मा कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। टेलीविजन पर दर्शकों को हंसाने के बाद कपिल ने अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो के साथ ओटीटी पर डेब्यू किया है। कपिल का द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स पर लॉन्च हो गया है, जिससे न केवल भारत बल्कि दुनियाभर के दर्शक इस शो का आनंद ले सकेंगे। कपिल शर्मा की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कपिल को उनके परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। कपिल पैपराजी से घिरे थे। जब पैपराजी उनकी तस्वीरें ले रहे थे तो उनकी…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि समाप्त होने पर कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत से आलमगीर आलम को सात दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी। इसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने ईडी को फिर से पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड की मंजूरी दी। इससे पूर्व ईडी ने दो दिनों…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आईएएस मनीष रंजन को समन किया है। ईडी ने मनीष रंजन को बुधवार को समन भेजकर 24 मई (शुक्रवार)को पूछताछ के लिए ईडी के एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया है। मनीष रंजन वर्तमान में भू राजस्व विभाग के सेक्रेटरी हैं। इससे पहले वह ग्रामीण विकास विभाग के सेक्रेटरी के पद पर रह चुके हैं। ईडी को संजीव लाल और जहांगीर आलम के घर से रुपये के साथ कमीशन के पैसों के बंटवारे और उसके हिस्सेदारों का ब्यौरा मिला है। इस ब्यौरे में कमीशन की रकम में हिस्सा लेनेवालों के…
नई दिल्ली । कोर्ट ने ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि सोरेन की ओर से फाइल की गई पिटीशन में इस फैक्ट को छिपाया गया कि इस मामले में ईडी की स्पेशल कोर्ट संज्ञान ले चुकी है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की वेकेशन बेंच ने याचिका पर विचार करने में अनिच्छा व्यक्त की, जिसके बाद सोरेन के वकील कपिल सिब्बल ने याचिका वापस ले ली। इससे पहले बुधवार को कार्यवाही के दौरान कपिल सिब्बल ने दलीलें रखीं, लेकिन कोर्ट…
रांची : रांची में एक बार फिर बर्ड फ्लू का खतरा सामने आया है। इस बार राजधानी के बरियातू और मोरहाबादी में बर्ड फ्लू के केस मिले हैं। मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के पोल्ट्री फार्म में पल रही मुर्गियों में बर्ड फ्लू मिला है। आश्रम की ओर से पांच दिन पहले भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान को कुछ चूजों के सैंपल भेजे गए थे। उसमें एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलते ही डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने आश्रम के सभी मुर्गियों-बत्तखों को मारने और अंडों को नष्ट करने का निर्देश दिया है। वहीं आश्रम के…
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली से पहले राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने एक परामर्श जारी कर लोगों को यातायात के मार्ग में बदलाव की जानकारी दी है और यात्रियों से कुछ खास मार्गों से जाने से बचने को कहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। चूंकि द्वारका क्षेत्र हरियाणा के साथ अपनी सीमाएं भी साझा करता है, इसलिए सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने के लिए कड़ी…
नयी दिल्ली: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने हिंद महासागर में चीन की बढ़ती आक्रामकता और लाल सागर में संवेदनशील स्थिति के बीच कहा कि भारतीय नौसेना को राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय युद्ध की दृष्टि से तैयार रहना चाहिए। यहां नौसेना मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा माहौल और नौसेना द्वारा अपेक्षित परिणामी कार्रवाइयों के बारे में गहराई से जानकारी ली। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की समुद्री शक्ति की प्राथमिक अभिव्यक्ति के रूप में, ‘‘भारतीय नौसेना का उद्देश्य कभी भी, कहीं…
पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने राज्य की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने पर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि पवन सिंह को पार्टी के फैसले के खिलाफ काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने पर तत्काल प्रभाव से भाजपा से निलंबित कर दिया गया है।
नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को एकजुट रखने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की रणनीति के तहत इस लोकसभा चुनाव में कम सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला सोच-समझकर लिया है। खरगे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि यह पार्टी की ओर से ‘‘अविश्वास’’ को नहीं दिखाता है। उन्होंने कहा, ‘‘देश के विभिन्न हिस्सों में प्रभाव रखने वाले अन्य दलों को पर्याप्त मौका देते हुए संयुक्त विपक्ष की जीत सुनिश्चित करने के लिए यह समझौता किया गया।’’ खरगे ने प्रियंका गांधी वाद्रा को पार्टी की ‘‘पूंजी’’ और…