Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बयान देने वाले कांस्टेबल शीष कुमार तिवारी को किया गया सस्पेंड
- झारखंड : मोहर्रम के जुलूस में निकाली पुरानी दुश्मनी, पानी पीने के बहाने घर में घुसकर हमलावरों ने की युवक की हत्या
- लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, बिल्डर संदीप हत्याकांड में था मुख्य आरोपी
- होर्मुज में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद अमेरिका की जवाबी कार्रवाई, ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला
- एसयूबी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल शुरू, 67 फिल्मों का स्क्रीनिंग के लिए चयन
- तीन साल में ध्वस्त होगा ड्रग्स कारोबार, अमित शाह ने जारी किया एनसीबी का विजन डॉक्यूमेंट
- भाजपा 30 जून को राज्य के सभी 595 मंडलों में मनाएगी हूल दिवस, भोगनाडीह में होगा मुख्य कार्यक्रम
- मोहर्रम पर मंत्री इरफान अंसारी ने अखाड़े में भांजी लाठी
Author: News Maati
लंदन: वर्ष 1918 में लंदन से बंबई जाते समय समुद्र में एक पोत के डूबने के बाद उसके मलबे से मिले 10 रुपये के दो दुर्लभ भारतीय नोटों की अगले बुधवार को नीलामी की जाएगी। एसएस शिराला नामक पोत के मलबे से 10 रुपये के दो बैंक नोट बरामद किए गए थे, जिसे दो जुलाई, 1918 को एक जर्मन यू-बोट (पनडुब्बी) द्वारा डुबाया गया था। इन नोट पर 25 मई, 1918 की तारीख अंकित है। लंदन में नूनन्स मेफेयर नीलामी घर अपनी ‘विश्व बैंकनोट’ बिक्री के तहत इन नोटों को बोली लगाने के लिए पेश करेगा और अनुमान है कि…
रांची : टेंडर कमीशन घोटाले मामले में आईएएस मनीष रंजन आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। आईएएस मनीष रंजन ने ईडी को पत्र भेजकर अगली तारीख की मांग की है। बता दें कि टेंडर कमीशन घोटाले मामले की जांच के लिए ईडी ने आज यानी शुक्रवार को आईएएस मनीष रंजन को पूछताछ के लिए बुलाया था। बताते चलें कि मनीष रंजन अभी भू राजस्व विभाग के सचिव हैं, इससे पहले वे ग्रामीण विकास विभाग के सचिव थे। ईडी को टेंडर कमीशन घोटाला मामले में जांच के दौरान एक्सेल शीट में मनीष नाम के शख्स की जानकारी मिली थी।
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कहा कि दुनिया को एक ‘‘पथ प्रदर्शक’’ की आवश्यकता है जो मानवता को संघर्षों, पर्यावरणीय खतरों, सुरक्षा चुनौतियों के इस महत्वपूर्ण दौर से आसानी से निकलने में मदद कर सके। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यहां राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि भगवान बुद्ध के सिद्धांत समाज, देश और दुनिया में शांति और सद्भाव सुनिश्चित कर सकते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘आज मैं बुद्ध द्वारा दिए गए करुणा, शांति और सद्भाव के संदेश को फिर…
लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक द्वारा चार जुलाई को देश में आम चुनाव कराए जाने की अचानक घोषणा किए जाने के बाद भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) टलने की आशंका है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों और रणनीतिक विशेषज्ञों ने भरोसा जताया है कि परिणाम भले ही कुछ भी हो, द्विपक्षीय संबंधों में खास बदलाव नहीं होगा लेकिन जो एफटीए समझौता सुनक के नेतृत्व वाली ‘कंजर्वेटिव पार्टी’ की सरकार में होने की उम्मीद थी, उसके अब आम चुनाव की घोषणा के कारण टलने की आशंका है। भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए को लेकर बातचीत जनवरी 2022…
रांची : रांची में हथियारों के 182 लाइसेंस रद्द कर दिये गये हैं। यह कार्रवाई रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर की है। इन लाइसेंसधारियों ने बार-बार नोटिस जारी होने के बाद भी न तो हथियार जमा किये न ही शस्त्र को अपने पास रखने के लिए आवेदन दिया था। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर स्वच्छ, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन संम्पन्न कराने के लिए रांची जिला के सभी शस्त्र लाइसेंसधारियों को अपने शस्त्रों को थाना/ओपी, शस्त्र व कारतूस विक्रेता दुकान में जमा कराने के लिए कहा गया था। इसके लिए बकायदा…
रांची : जमशेदपुर के निर्दलीय विधायक सरयू राय एक चोरी के मामले में फंसते दिख रहे हैं। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने विधायक सरयू राय पर गोपनीय फाइल चोरी करने के आरोप को जांच में सही पाया है। स्वास्थ्य विभाग ने साल 2022 में डोरंडा थाना में एक प्राथमिकी (कांड संख्या 105/ 2022) दर्ज करायी थी। जिसमें कोरोना प्रोत्साहन राशि भुगतान से संबंधित विभागीय की गोपनीय फाइल को चोरी कर सार्वजनिक करने के मामले में विधायक सरयू राय व अन्य को आरोपी बनाया गया था। डीएसपी पीके मिश्रा ने इस केस की जांच के दौरान सरयू राय पर लगे आरोप…
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर की पालयट ने शुक्रवार सुबह 7:05 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने पर पायलट ने धैर्य का परिचय देते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। जिससे 6 लोगों की जान बच गई। हैलीकॉप्टर ने सेरसी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी थी। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि हेलीकॉप्टर सुबह सेरसी से केदारनाथ की ओर जा रहा था। केदारनाथ हेलीपैड से 100 मीटर पहले तकनीकी खराबी होने का कारण हेलीकॉप्टर की…
अंबाला । अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से ट्रैवलर बस में सवार होकर वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।शुरूआती जांच में सामने आया है कि हाईवे पर ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिस वजह से पीछे से आ रही मिनी बस उससे जा टकराई। इस हादसे में जिन सात लोगों को मौत हुई…
जयपुर। राजस्थान के चार जिलों-बाड़मेर, बालोतरा, जालौर और भीलवाड़ा में भीषण गर्मी ने आठ लोगों की जान ले ली, जिससे राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 46-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुवार को बाड़मेर 48.8 तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान माना गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य के सात शहरों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले दो दिनों में गर्मी तेज होगी और 28 मई के बाद पारा थोड़ा कम हो जाएगा। उधर, बालोतरा में भीषण गर्मी से दो लोगों की…
नई दिल्ली। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को आए बंपर उछाल से गौतम अडानी की दौलत में न केवल इजाफा हुआ बल्कि अरबपतियों की लिस्ट में उनका रुतबा भी बढ़ गया। अब अडानी एक पायदान ऊपर 13वें पोजीशन पर पहुंच गए हैं। अडानी मुकेश अंबानी से ठीक पीछे हैं। अगर गौतम अडानी की दौलत इसी तरह बढ़ती रही तो अगले कुछ दिनों में एशिया के सबसे रईस का ताज मुकेश अंबानी से छीन लेंगे। मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 12वें नंबर पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 114अरब डॉलर है। अडानी और अंबानी के बीच केवल…