Author: News Maati

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात कही है। ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर भी अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री ने राजनीति में परिवारवाद और जातिवाद समाप्त करने और 1 लाख ऐसे युवाओं को राजनीति में लाने की बात कही जिनके परिवार का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड न हो।यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर चर्चा की है। अनेक बार आदेश दिए हैं। क्योंकि देश का एक बहुत बड़ा वर्ग मानता है और उसमें सच्चाई भी है…

Read More

्रपटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना गांधी मैदान में तिरंगा फहराया। नीतीश कुमार ने इस दौरान जनता के नाम अपने संदेश में कहा कि बिहार में कानून का राज है और इसको लेकर चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने विकास काम को लेकर चर्चा की, वहीं विपक्ष को निशाने पर भी लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से जब से काम करने का मौका मिला, सभी धर्म और जातियों के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने नौकरी और रोजगार की चर्चा करते हुए कहा कि अगले एक साल के…

Read More

रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर एक और नई ट्रेन की सौगात रांची लोकसभा क्षेत्र को मिली है। टाटा से जयनगर तक चलने वाली सप्ताहिक ट्रेन (ट्रेन नंबर 18119) जो टाटानगर से शुक्रवार को संध्या 6:50 पर शाम को चलेगी, वह दूसरे दिन 11:30 सुबह बजे जयनगर पहुंचेगी। टाटा से यह चलने वाली ट्रेन चांडिल, मुरी, कोटशिला, राजाबेरा, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, होते हुए जयनगर पहुंचेगी। वहीं, जयनगर से टाटा (ट्रेन नंबर 18120) यह शनिवार को चलेगी। संजय सेठ ने इस नई ट्रेन की सौगात के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के वरिष्ठ अधिकारी गोविंद मोहन को केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया है। यह जानकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक परिपत्र में दी गई है। मोहन 22 अगस्त को मौजूदा गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की जगह कार्यभार संभालेंगे। वह इस समय संस्कृति मंत्रालय के सचिव हैं। भल्ला का कार्यकाल उसी दिन समाप्त हो रहा है। परिपत्र में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन को तत्काल प्रभाव से गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त करने…

Read More

भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए आज की रात खास होने जा रही है। इस दौरान आकाश में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। आकाश में लाल ग्रह कहे जाने वाला मंगल और सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (गुरु) जोड़ी बनाते नजर आएंगे। भारत में इस घटना को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह-सवेरे तक देखा जा सकेगा। विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि मंगल और गुरु के मिलन की इस घटना को खगोल विज्ञान में कंजक्शन आॅफ मार्स एंड जुपिटर कहा जाता है। इसके अलावा इस घटना को तकनीकी रूप से एपल्स भी कहते हैं।…

Read More

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को आतंकवादियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान में सेना का एक कैप्टन शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान चार आतंकी भी ढेर हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले हुई इस मुठभेड़ में एक नागरिक भी घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि शिवगढ़-अस्सार पट्टी में छिपे आतंकवादियों की तलाश करने के लिए सुरक्षाबलों और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया और इस दौरान घने जंगलों वाले इलाके में उनके बीच मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया…

Read More

रांची । रांची पुलिस ने महिला सुरक्षा और एटीएम पर अपराध की रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई के लिए डायल-112 का क्यूआर कोड बनाया है। डीआईजी अनूप बिरथरे, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता और ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बुधवार को संयुक्त रूप से क्यूआर कोड का विमोचन किया। डीआईजी ने बताया कि इस क्यूआर कोड जिला के सभी आॅटो, ई-रिक्शा और नगर निगम के सभी बसों पर चिपकाया जायेगा। इसे महिला आसानी से स्कैन कर डायल-112 में छेड़खानी संबंधी और अन्य शिकायत दर्ज कर सकेंगी। इसी प्रकार एटीएम संबंधी धोखाधड़ी या साईबर अपराध की सूचना और…

Read More

पटना। बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट ने एके-47 मामले में बड़ी राहत दी है। सबूतों के आभाव में हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। इससे पहले निचली अदालत ने उन्हें इस मामले में सजा सुनाई थी। इस फैसले से उनके जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ़ हो गया है।पटना हाईकोर्ट के जस्टिस चंद्रशेखर झा की बेंच ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद ऑर्डर को रिजर्व रखा था। अनंत सिंह के खिलाफ एक 47 कांड में सबूतों का अभाव पाया गया। आज इसी रिजर्व ऑर्डर को यानी फैसले…

Read More

रांची। पहली बार झारखंड अग्निशमन विभाग के फायरमैन प्यारे लाल तंबवार को स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा। उन्हें यह सम्मान कोलतार भंडारण सहित कई जगहों पर लगी आग बुझाकर लोगों की जान बचाने के लिए मिलेगा। प्यारे लाल तंबवार साल 1990 में फायरमैन ड्राइवर के रूप में नियुक्त हुए थे। वे तब से पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपने कर्तव्य का पालन करते रहे हैं। अग्निशमन सेवा में नियुक्त होने के बाद तंबवार जमशेदपुर, डाल्टनगंज, सिंदरी डोरंडा, गुमला, मानगो (जमशेदपुर) और साहेबगंज में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने सैकड़ों आग बुझाने की घटनाओं में भाग लिया और…

Read More

रांची। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के होटल मौर्या में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। रांची पुलिस ने पांच लड़कियों और दो युवकों सहित सात को गिरफ्तार किया है। एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी की गई है। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बुधवार को बताया कि देह व्यापार की सूचना पर होटल मौर्या में छापेमारी की गई, जिसमें आपत्तिजनक हालत में पांच लड़कियां और दो लड़के पकड़े गए है। सभी से पूछताछ की जा रही है। कुछ दिनों पहले भी इस होटल में छापेमारी की गई…

Read More