Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
- झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
- चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें आर्मी कमांडर्स : राजनाथ
- अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता
- वफादार हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो, पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर किया तंज
- सिवान में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट; 3 लोगों की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड
- 31987 करोड़ से बनेगा बिहार का पहला एक्सप्रेसवे, 8 घंटे का सफर सिर्फ 3 घंटे में, PM मोदी 20 नवंबर को करेंगे शिलान्यास
Author: News Maati
नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत होने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इस कारण से आम निवेशकों के साथ-साथ देश के बड़े राजनेताओं को भी जमकर मुनाफा हो रहा है। इसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं। राहुल गांधी को बीते करीब पांच महीने में शेयर बाजार से 46.49 लाख रुपये का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा उनकी ओर से रायबरेली लोकसभा के लिए भरे गए चुनावी नामांकन में दर्ज शेयरों के आधार पर कैलकुलेट किया गया…
रांची। रांची के जुमार नदी में डूबे मनन विद्या स्कूल के दसवीं के छात्र पियुष कुमार का शव पुलिस ने सोमवार को सुगनु गांव के पास नदी से बरामद किया है। सुगुनू गांव के पास जुमार नदी , स्वर्णरेखा नदी में मिलता है, वहीं से छात्र का शव बरामद किया गया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि छात्र का शव बहकर बहुत दूर चला गया था। सुगनु गांव के समीप नदी से छात्र का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात 12:30 बजे पांच…
नई दिल्ली। भारत ने उन्नत लड़ाकू विमानों की स्वदेशी योजना में हो रही देरी की समीक्षा के बाद लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस मार्क-2 और एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) की पहली उड़ानों का ऐलान किया है। अब तय किया गया है किएलसीए तेजस मार्क-2 मार्च, 2026 तक उड़ान भरना शुरू कर देंगे और 2029 तक इनका पूर्ण पैमाने पर उत्पादन होने की उम्मीद है। इसी तरह पांचवीं पीढ़ी के एएमसीए का बड़े पैमाने पर उत्पादन 2035 के लिए निर्धारित किया गया है। देश की सबसे महत्वपूर्ण हवाई परियोजनाओं में देरी को देखते हुए हाल ही में डीआरडीओ और भारतीय…
रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा और भारतीय एरोनॉटिकल सोसाइटी के सीएफडी डिवीजन ने रविवार को को एईएसआई सीएफडी की वार्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. एस सोमनाथ, संस्थान के कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना, एईएसआई सीएफडी डिवीजन के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश, और एईएसआई सीएफडी के अध्यक्ष डॉ. प्रियांक कुमार थे। डॉ. प्रियांक कुमार ने सभी का स्वागत किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में शामिल सभी लोगों के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कम्प्यूटेशनल फ्लुइड डायनेमिक्स में नए विचारों को देखने की भी इच्छा जाहिर की। प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना ने बताया…
पटना। जहानाबाद के जिले के मखदुमपुर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में चौथी सोमवारी को भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना आज सुबह की है जब सावन की चौथी सोमवारी के मौके पर बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि धक्का-मुक्की होने लगी। देखते ही देखते भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों…
पटना। रांची से पटना आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से शनिवार की रात आरपीएफ ने नोटों से भरे ट्राली बैग के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 लाख रुपये नकद और दो मोबाइल मिले हैं। रांची से नोटों से भरा बैग लेकर वह पटना जंक्शन पहुंचा था। आरपीएफ ने रुपये और आरोपित को जीआरपी को सौंप दिया है। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ट्रेनों और स्टेशनों पर सघन तलाशी अभियान चला रही थी। शनिवार की रात रांची से पटना आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची।…
रांची। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, झारखंड चैप्टर (आईएमए) और झासा ने 20 अगस्त से बायोमेट्रिक अटेंडेंस के बहिष्कार का निर्णय लिया है। आईएमए और झासा की संयुक्त और आपात बैठक रविवार को आईएमए भवन में हुई। अलग-अलग जिलों से आए डॉक्टर्स ने सरकार द्वारा हाल में लिए गये बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य किए जाने के मसले पर चिंता जताई और इसे अव्यवहारिक बताया। आईएमए के सचिव डॉ प्रदीप सिंह ने मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डॉक्टर्स का संगठन बायोमेट्रिक अटेंडेंस पद्धति का विरोध नहीं करता लेकिन वर्तमान में तीन जिलों पलामू, साहिबगंज एवं गढ़वा में इसे वेतन से जोड़ा…
रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने झामुमो-कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि आखिर कब तक दोहरी नीति चलेगी। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा है कि बांग्लादेशियों के सबसे बड़े हितैषी झामुमो-कांग्रेस-राजद व उनके नेताओं द्वारा बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर किसी ने क्या एक भी पोस्ट देखा है। गाजा से प्यार और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं से तकरार, यही है झामुमो-कांग्रेस-राजद की नीति। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशियों के सबसे बड़े हितैषी झामुमो-कांग्रेस-राजद व उनके नेताओं द्वारा बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर किसी…
रांची। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 17 अगस्त तक राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।सोमवार को कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है। 13 से 15 अगस्त तक राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है। वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम रहने पर सतर्क रहने की अपील की…
रांची। सरकार ने विधानसभा चुनाव से पूर्व बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 25 अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है। प्रधान सचिव योजना एवं विकास विभाग मस्तराम मीणा को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है । प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग सुनील कुमार को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव नगर विकास…