Author: News Maati

रांची। धनबाद के आईआईटी (आईएसएम), रांची के भारतीय प्रबंधन संस्थान तथा नेशनल यूनिवर्सिटी आफ स्टडी एंड रिसर्च (नेशनल ला यूनिवर्सिटी) ने विभिन्न श्रेणी में अपनी-अपनी एनआईआरएफ रैंकिंग में सुधार किया है। सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ रैंकिंग-2024 में आईआईटी, धनबाद को ओवरआल श्रेणी में देश भर के टॉप 100 संस्थानों में 35वां स्थान मिला। पिछले वर्ष राज्य का यह प्रीमियर संस्थान 42वें स्थान पर था। आईआईटी, धनबाद ने इंजीनियरिंग श्रेणी में भी दो पायदान का सुधार करते हुए टॉप 100 संस्थानों में 15वां स्थान प्राप्त किया है।इसी तरह रिसर्च श्रेणी में भी टॉप 50 संस्थानों में 22वें…

Read More

रांची। झारखंड के सरकारी तथा पीपीपी मोड पर संचालित इंजीनियिरिंग कॉलेजों से उत्तीर्ण ग्रेजुएट छात्र-छात्राओं को 15 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के रूप में मिलेंगे। वहीं, राजकीय पॉलीटेक्निक तथा डिप्लोमा संस्थानों से डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को 10 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। यह राशि अप्रेंटिसशिप रूल के तहत दी जाएगी। हालांकि, अप्रेंटिसशिप रूल में इंजीनियरिंग के अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं को नौ हजार तथा डिप्लोमा प्रशिक्षुओं को आठ हजार रुपये देने का प्रविधान है। इसमें 50 प्रतिशत राशि का वहन केंद्र सरकार के बोर्ड आॅफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (पूर्वी क्षेत्र) द्वारा किया जाता है। शेष राशि अर्थात क्रमश: 4500 रुपये तथा चार हजार रुपये…

Read More

पटना। बिहार में वक्फ बोर्ड की जमीन का सर्वे कराकर जांच भी कराई जाएगी। अगर किसी जिले में वक्फ बोर्ड की जमीन अवैध तरीके से दलालों या माफिया द्वारा बेची गई है तो उसकी जांच कराकर सख्त कार्रवाई होगी।सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान से सूचना भवन के संवाद कक्ष में पत्रकारों के सवाल पर यह जानकारी दी। उन्होंने अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए लागू योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश सरकार अल्पसंख्यकों को उचित भागीदारी दे रही…

Read More

पटना। ऑस्ट्रेलिया  बिहार में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावना तलाश रहा। इस क्रम में आॅस्ट्रेलिया के कांसुलेट जनरल ह्यू बायलान ने सोमवार को ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से ऊर्जा भवन में मुलाकात की। बायलान दो दिन के बिहार दौरे पर हैं। ऊर्जा मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया  के कांसुलेट जनरल को बिहार में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। उन नीतियों की भी चर्चा की जो नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश करने के अनुकूल है। इस मुलाकात के दौरान ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, एसबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक निलेश देवरे भी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार गुरुवार 15 अगस्त को लगातार 11वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराकर देश को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे लगातार 11 बार लाल किले से भाषण देने वाले देश के तीसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने यह उपलब्धि हासिल की थी। नरेंद्र मोदी ने 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर नेहरू के तीन कार्यकाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लगातार 17 बार स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया था। वहीं जनवरी 1966 से मार्च…

Read More

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव से कांग्रेस में होगा सकता है फेरबदल। आलाकमान किसी आदिवासी या ओबीसी के नेता को कमान सौंपने पर विचार कर रही है। ताकि राज्य के बड़े वोट बैंक को साधा जा सके। पार्टी ने ऐसे नेता की तलाश शुरू कर दी है जो सभी गुटों को स्वीकार्य हो। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत और कालीचरण मुंडा इस दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। दोनों नेता पहली बार लोकसभा चुनाव जीते हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छी पकड़ रखते हैं। दोनों को आदिवासी मतदाताओं का समर्थन हासिल है। पार्टी के अंदर इनका विरोध भी अपेक्षाकृत…

Read More

पटना। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राजद में घमासान शुरू। सोमवार को झारखंड से आए कार्यकर्ताओं ने पटना में लालू यादव के घर के बाहर प्रदर्शन किया। मांग की संजय सिंह यादव को अध्यक्ष पद से हटाया जाए।झारखंड के राजद कार्यकर्ता पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उनका आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव पार्टी को समाप्त करने पर तुले हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संजय सिंह यादव सिर्फ पलामू के नेताओं को पार्टी में तवज्जो दे रहे हैं। झारखंड के बाकी हिस्सों में…

Read More

कोलकाता। कोलकाता में एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता कौस्तव बागची ने सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। याचिका में सभी मेडिकल कॉलेजों, अस्पताल और रेस्ट रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इसके साथ दो और पीआईएल भी कलकत्ता हाई कोर्ट में दाखिल किए गए हैं। सभी याचिकाओं में एक ही दलील है कि मामले की जांच कोलकाता पुलिस की एसआईटी के बजाय किसी स्वतंत्र एजेंसी से…

Read More

नई दिल्ली। कोलकाता के एक अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या ठीक वैसा ही जघन्य और दरिंदगी वाला मामला है जैसा आज से लगभग 11 साल पहले निर्भया के साथ दिल्ली में हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जो खुलासे हुए है, उसे सुनकर रूह कांप जाएगी। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़िता की आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्टस से खून बह रहा था। उसके बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ, अनामिका और होठों पर भी चोटें थीं। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी इस संभावना की ओर इशारा करते हैं कि…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद को सेना ने गिरफ्तार किया है। फैज हामिद के गिरफ्तारी की पुष्टि पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने की है। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी माना जाता है। इमरान खान की सरकार के दौरान फैज हामिद को अगला सेना प्रमुख बनाने की भी चर्चा थी, हालांकि उनके तख्तापलट के कारण यह योजना सफल नहीं हो सकी। फैज हामिद पर अफगानिस्तान की नागरिक सरकार को अस्थिर करने और काबुल पर तालिबान के कब्जे में मदद करने का भी आरोप…

Read More