Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पोखरण में एंटी टैंक मिसाइल का टेस्ट सफल, अडानी डिफेंस ने दिखाई ताकत
- निशांत को मोदी ने लगाया गले ,कहा-नीतीश की नीतियों पर आगे बढ़ रही सम्राट सरकार
- बिहार में अब घोटालों की जगह निवेश की होती है चर्चा, मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला
- पीएम मोदी और नीतीश कुमार की मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, गले मिलकर किया अभिवादन
- प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा सुगम
- ‘अंतिम प्रणाम मां…’ मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुए सीएम योगी, सोशल मीडिया पर साझा किया मार्मिक संदेश
- पीएम मोदी आज बिहार को देंगे 34470 करोड़ का तोहफा, नीतीश सेतु समेत कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
- बांका-सिवान में लगेंगे परमाणु बिजली संयंत्र
Author: News Maati
लखनऊ। देशभर में आज आस्था, भक्ति और उल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मथुरा की पावन जन्मभूमि से लेकर गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर, दिल्ली के इस्कॉन और बिड़ला मंदिर तथा जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर तक सुबह मंगला आरती के साथ जन्माष्टमी के आयोजनों का शुभारंभ हुआ। भगवान के दर्शन और पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी को लेकर गुरुवार रात से ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रशासन ने पूरे ब्रज मंडल में करीब 75…
नई दिल्ली। इसरो ने जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर पोस्ट किया, “मिशन सफल! जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा में स्थापित करके अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।” सफल लॉन्च के बाद इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि जीएसएलवी-एफ 17 व्हीकल ने एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट ईओएस-05 (जियो इमेजिंग सैटेलाइट) को सफलतापूर्वक और सटीक रूप से उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर…
नई दिल्ली। एक तरफ जहां यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध नए सिरे से भड़क रहा है और पिछले साढ़े चार वर्षों से चल रहे इस युद्ध को समाप्त करने की वैश्विक स्तर पर कोई कोशिश भी नहीं हो रही है, तब भारत कूटनीतिक पहल करने के लिए आगे आया है। पिछले सप्ताह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने अंतहीन युद्ध का अंत करने की बात कही थी। गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन की राजधानी कीव में पहले विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ विस्तार…
रांची । झारखंड में बंद होने वाली कोयला खदानों को अब सिर्फ खाली छोड़ने के बजाय नए सिरे से इस्तेमाल करने की योजना बनाई जा रही है। राज्य सरकार ने गिरिडीह ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) और रामगढ़ जिले की करमा ओसीपी को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना है। दोनों खदानों के फिर से इस्तेमाल की योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने पर सहमति बनी है। इस पहल के तहत खदान बंद होने के बाद उसकी जमीन, पानी, पर्यावरण और आधारभूत ढांचे का दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए दोनों खदानों का विस्तृत…
रांची। भाजपा के प्रदेश नेताओं ने बुधवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मिलकर छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी रद करने तथा परीक्षाओं में गड़बड़ियों की सीबीआइ जांच की मांग की थी। भाजपा के इस कदम के जवाब में महागठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने भी गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में मुख्य सचिव से मुलाकात की। नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए छात्रों की आड़ में अराजकता फैलानेवालों के विरुद्ध 48 घंटे के भीतर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के नेता सम्मिलित रहे। नेताओं ने कहा कि छात्र आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने और…
रांची । शादी का वादा कर सात साल तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में दर्ज दुष्कर्म का केस झारखंड हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। जस्टिस अनिल चौधरी की अदालत ने कहा कि मामले के तथ्यों से दोनों के बीच सहमति से संबंध होने की बात सामने आती है। कोर्ट ने आरोपी लालू महथा के खिलाफ दर्ज एफआईआर, संज्ञान आदेश समेत पूरी आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया। मामला गिरिडीह महिला (सदर) थाना से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, आरोपी और महिला की मुलाकात 2016 में एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया और…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथारिटी एवं रांची स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत भूमि से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उच्चस्तरीय चर्चा की। बैठक में राज्य में सुनियोजित शहरी विकास, भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शहरों के विस्तार तथा आधुनिक शहरी आधारभूत संरचना के विकास को लेकर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर राज्य के अन्य शहरीकृत जिलों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं का समग्र अध्ययन किया जाए। इसके लिए संबंधित जिलों में उपलब्ध भूमि, आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी, नागरिक सुविधाओं, रोजगार…
रामगढ़ । जिले में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए डीसी ऋतुराज बेहद अनूठी पहल कर रहे हैं। गुरुवार काे एक बार फिर वे सरकारी विद्यालयों में शिक्षक की भूमिका में नजर आए। यहां उन्होंने न सिर्फ शैक्षणिक गुणवत्ता पर ध्यान दिया, बल्कि खेलकूद, गार्डेनिंग और स्मार्ट क्लासेस पर भी ध्यान केंद्रित किया। उनका यह अलग अंदाज छात्रों को भी भाया। जहां बच्चों की दक्षता जांचने के लिए डीसी ने उनसे सवाल किए, वहीं छात्रों ने भी डीसी को अपना क्लास टीचर समझ कर अपने कई डाउट्स क्लियर किए। डीसी ने राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनखेता (हरेटोला), राजकीय उत्क्रमित उच्च…
पलामू। हुसैनाबाद में विधायक संजय कुमार सिंह यादव के आवास के समीप बुधवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पुरन्दरबिगहा गांव के पास जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर हुई। मृतक की पहचान कचरा गांव निवासी भुनेश्वर सिंह उर्फ भूलन सिंह के 32 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है। वर्तमान में वह जपला के सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के समीप शिवशक्ति नगर में सपरिवार रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटू सिंह अपनी स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी कर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर ने उनकी कनपटी…
लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित मगध कोलियरी के चमातू स्थित 22 नंबर कांटा घर पर बुधवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में कांटा घर के ऑपरेटर अरुण उरांव के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच चार हथियारबंद अपराधी 22 नंबर कांटा घर के…