Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
- ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक
- पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ED का छापा, यूनेस्को के नाम पर 60 करोड़ के फ्रॉड मामला
- भारतीय मूल की शिवानंदन ने रचा इतिहास , 11 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर
- पति ADM , पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार, अब बिहार निगरानी के घेरे में दंपती
- अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग
- बिजली बिल से वसूला जाएगा ट्रैफिक चालान, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को दिया सुझाव
- बड़गाईं जमीन घोटाला मामला: ईडी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन, सुनवाई आज
Author: News Maati
कोलकाता । कलकत्ता हाई कोर्ट की सिंगल-जज बेंच ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक अकाउंट्स को फ्रीज करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से इंकार कर दिया। इन खातों में कुल मिलाकर 440 करोड़ रुपये जमा हैं। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गुट ने ईडी द्वारा इन बैंक अकाउंट्स को फ्रीज करने के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने की याचिका दायर की थी, जिसे जस्टिस कृष्णा राव की सिंगल-जज बेंच ने सुनने से इंकार कर दिया। इसके बाद अगले आदेश तक इन अकाउंट्स पर ‘डेबिट पर रोक’ जारी रहेगी। पुलिस…
समस्तीपुर । बिहार के समस्तीपुर जिले में सोमवार सुबह स्कूल जा रही 12वीं कक्षा की एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्कूल यूनिफॉर्म में घर से निकली छात्रा पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना वैनी थाना क्षेत्र के केजिया गांव की है। पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतका कस्तूरबा विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा थी। सोमवार…
नई दिल्ली । मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में प्रश्नकाल और शून्यकाल हंगामे की भेंट चढ़ गए। नीट पेपर लीक मामले पर संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के सदस्यों का हंगामा बरकरार रहा। इसके बाद सुबह 11 बजे से तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। दोपहर 12.30 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस और अन्य दलों के सांसदों की नारेबाजी जारी रही। पीठासीन दिलीप सैकिया ने विपक्ष के सदस्यों से कहा, “सुबह से लगातार आप लोग सदन को बाधित कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश जैसे…
पटना। बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज (सोमवार) से शुरू होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नवगठित एनडीए सरकार का सामना करने के लिए विपक्ष पूरी तरह लामबंद है। ये सत्र महज पांच दिनों का है, लेकिन इसके बेहद हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्षी दल भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले, बढ़ती महंगाई, किसानों को यूरिया मिलने में परेशानी और राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर सदन में सरकार पर जोरदार हमला बोलेंगे। दूसरी तरफ, सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष के हर सवाल का करारा जवाब देने और विधायी कार्यों को सुचारू रूप से निपटाने की…
पटना। बिहार को जल्द ही एक और बड़ी आधारभूत संरचना परियोजना की सौगात मिलने वाली है। गंगा नदी पर बना कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल पूरी तरह तैयार हो चुका है। अब इसके उद्घाटन का इंतजार है। संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई के अंतिम सप्ताह में इसका लोकार्पण कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया है।यह पुल शुरू होने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क पहले से कहीं अधिक तेज और सुगम हो जाएगा। साथ ही पटना, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीमांचल के जिलों तक पहुंचने में…
नई दिल्ली। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को हमेशा अपने राजनीतिक एजेंडे में लेकर चली भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम- 1971 में महत्वपूर्ण बदलाव करने की तैयारी में है। इस मूल अधिनियम में संशोधन करते हुए संशोधित विधेयक में वंदे मातरम को भी शामिल किया गया है, जिसका अपमान करने पर तीन साल की सजा या जुर्माना या दोनों का प्रविधान होगा। देश के राजनीतिक माहौल को गर्माते रहे राष्ट्रीय गीत से संबंधित इस विधेयक को गृह मंत्री अमित शाह संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही राज्य सभा में पेश करने वाले हैं। जिस तरह…
वॉशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस के घर एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। रविवार सुबह उषा वेंस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। अमेरिकी इतिहास में 150 से भी ज्यादा सालों में यह पहली बार हुआ है, जब पद पर रहते हुए किसी उपराष्ट्रपति के घर बच्चे का जन्म हुआ हो। जेडी वेंस और उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को साझा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम एलेक नील वेंस रखा है।इस नन्हे मेहमान के आने से उनका परिवार अब और बड़ा हो…
नई दिल्ली। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद लिफाफे में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट आज इन याचिकाओं पर सुनवाई करने वाला है, जिनमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले चंदे और चढ़ावे के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं की अदालत की निगरानी में जांच की मांग की गई है। इन याचिकाओं पर 20 जुलाई को प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ सुनवाई करेगी। 13 जुलाई को सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ ने एसआईटी को निर्देश…
कोलकाता। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में स्पेन ने 16 साल बाद दोबारा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया और कुल दूसरी बार फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा, जहां स्पेन ने धैर्य और आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन किया। एक्स्ट्रा टाइम…
रांची। रांची में इस्कॉन की ओर से पहली बार आयोजित तीन दिवसीय भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव का शुभारंभ रविवार को भक्ति और उल्लास के माहौल में हुआ। लेक एवेन्यू, कांके रोड स्थित इस्कॉन मंदिर से निकली रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन, भजन और नृत्य के साथ पूरे उत्साह से रथ यात्रा में भाग लिया। रथ यात्रा के शुभारम्भ से पूर्व भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मंगल आरती एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके…