Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा में 75 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

    September 4, 2026

    ISRO ने रचा नया इतिहास: GSLV-F17 के साथ ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05 की सफल लॉन्चिंग,  अंतरिक्ष से ‘नॉटी बॉय’ दुश्मनों की करेगा निगरानी

    September 4, 2026

    रूस-यूक्रेन जंग में भारत बना शांति सेतु, कीव में जेलेंस्की से मिले जयशंकर

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा में 75 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
    • ISRO ने रचा नया इतिहास: GSLV-F17 के साथ ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05 की सफल लॉन्चिंग,  अंतरिक्ष से ‘नॉटी बॉय’ दुश्मनों की करेगा निगरानी
    • रूस-यूक्रेन जंग में भारत बना शांति सेतु, कीव में जेलेंस्की से मिले जयशंकर
    • बंद कोयला खदानों का होगा फिर इस्तेमाल, गिरिडीह और करमा ओसीपी पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुनी गईं
    • छात्रों की आड़ में अराजकता फैलानेवालों पर 48 घंटे के भीतर हो कड़ी कार्रवाई
    • सात साल के संबंध के बाद शादी से इनकार, दुष्कर्म का केस रद्द
    • स्मार्ट सिटी और सैटेलाइट टाउनशिप की तर्ज पर विकसित होंगे झारखंड के शहर, हेमंत सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी और स्मार्ट सिटी की समीक्षा की
    • टीचर बने रामगढ़ के डीसी ऋतुराज, प्रभारी शिक्षकों को किया शो-कॉज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ISRO ने रचा नया इतिहास: GSLV-F17 के साथ ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05 की सफल लॉन्चिंग,  अंतरिक्ष से ‘नॉटी बॉय’ दुश्मनों की करेगा निगरानी
    Blog

    ISRO ने रचा नया इतिहास: GSLV-F17 के साथ ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05 की सफल लॉन्चिंग,  अंतरिक्ष से ‘नॉटी बॉय’ दुश्मनों की करेगा निगरानी

    News MaatiBy News MaatiSeptember 4, 2026Updated:September 4, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली। इसरो ने जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर पोस्ट किया, “मिशन सफल! जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा में स्थापित करके अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।” सफल लॉन्च के बाद इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि जीएसएलवी-एफ 17 व्हीकल ने एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट ईओएस-05 (जियो इमेजिंग सैटेलाइट) को सफलतापूर्वक और सटीक रूप से उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है।

    यह श्रीहरिकोटा से 107वां लॉन्च और जीएसएलवी का 19वां मिशन है। जैसा कि आप जानते हैं, जीएसएलवी का पहला प्रक्षेपण जीएसएलवी-डी1 था, जिसमें 1,536 किलोग्राम का पेलोड ले जाया गया था। तब से हमने इसके स्ट्रक्चरल मास को ऑप्टिमाइज़ करके और प्रोपल्शन सिस्टम में सुधार करके इस व्हीकल की परफॉर्मेंस को धीरे-धीरे बेहतर बनाया है। आज, हमने इसी लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल करके 2,367 किलोग्राम वज़न वाले सबसे भारी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया है।” डॉ. वी. नारायणन ने कहा, “इसे पूरी तरह से भारत सरकार स्थापित करेगी। हम लॉन्च पैड बनाएंगे, सब कुछ भारत सरकार ही बनाएगी। लेकिन अब इसे ऑपरेट करना है। इसे ऑपरेट करने के दो तरीके हैं। आप बहुत सारे स्थायी कर्मचारी रख सकते हैं और उन्हें इसे ऑपरेट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरा विकल्प यह है कि हम इसे प्राइवेट प्लेयर्स को सौंप दें और वे इसे ऑपरेट करें।”

    इसरो प्रमुख ने कहा, “अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट लगातार भारत की निगरानी और स्कैनिंग करेगा। इसलिए, इसका इस्तेमाल कई कामों के लिए किया जा सकता है। ‘जासूसी’ शब्द का इस्तेमाल करना बहुत नकारात्मक है। यह सैटेलाइट काम का होगा और इससे मिलने वाला डेटा हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगा।” डॉ. वी. नारायणन ने कहा, “गगनयान एक टेक्नोलॉजी-प्रधान मिशन है। इसलिए, हमें व्हीकल की ‘ह्यूमन-रेटिंग’ करनी होगी, और उसके बाद क्रू एस्केप सिस्टम और एनवायरनमेंटल कंट्रोल सिस्टम को डेवलप करना होगा। अब तक लगभग 8,000 टेस्ट पूरे हो चुके हैं। दूसरे सैटेलाइट मिशन के उलट, इसमें इंसान शामिल हैं, इसलिए इंसानों की सुरक्षा बहुत ज़रूरी है। हमने क्रू वाले मिशन से पहले तीन बिना क्रू वाले मिशन की योजना बनाई है। पहला बिना क्रू वाला मिशन इस साल लॉन्च के लिए तैयार हो रहा है। नतीजों की समीक्षा करने के बाद, हम दो और बिना क्रू वाले मिशन करेंगे, और उसके बाद क्रू वाला मिशन होगा।”

    पृथ्वी से लगभग 36,000 किमी ऊपर की ऑर्बिट से रखेगा दुश्मनों पर नजर

    EOS-05 को पृथ्वी से लगभग 36,000 किमी ऊपर की ऑर्बिट से भारतीय उपमहाद्वीप और आसपास के इलाकों पर लगातार नजर रखने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट इसे एक ही बड़े इलाके पर बार-बार नजर रखने की सुविधा देगी, क्योंकि यह पृथ्वी के घूमने के साथ तालमेल बिठाकर चलता है। इस स्पेसक्राफ्ट से खेती, जल संसाधन, शहरी योजना, वानिकी, समुद्री संसाधन, पर्यावरण की निगरानी और आपदा प्रबंधन जैसे कामों में मदद मिलने की उम्मीद है। इसकी इमेजिंग क्षमताएं बाढ़, जंगल की आग और खराब मौसम जैसी तेजी से बदलने वाली घटनाओं की निगरानी में भी मदद कर सकती हैं।

    इसरो के अनुसार, जीएसएलवी-एफ 17 भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) का 19वीं मिशन है और जीएसएलवी-एफ के पेलोड फेयरिंग का कॉन्फ़िगरेशन 4 मीटर व्यास वाले ओजाइव (कम्पोजिट) ढांचे का उपयोग किया गया है। जीएसएलवी-एफ 17 व्हीकल ने ईओएस-05 सैटेलाइट को सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित किया है। इसे सतीश धवन स्पेस सेंटर, एसएचएआर के दूसरे लॉन्च पैड (एसएलपी) से लॉन्च करने की योजना थी। ईओएस-05 एक अत्याधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन स्पेसक्राफ्ट है। यह जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है।

    परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा, “अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के लिए एक और बड़ी उपलब्धि! जीएसएलवी-एफ 17/ ईओएस-05 के सफल लॉन्च के लिए इसरो की टीम को बधाई। ईओएस-05 एक अत्याधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है और जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है। यह विज़िबल, इन्फ्रारेड, मल्टी-स्पेक्ट्रल और हाइपर-स्पेक्ट्रल बैंड में एडवांस्ड इमेजिंग की सुविधा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की अंतरिक्ष क्षमताएं लगातार नई ऊंचाइयां छू रही हैं और एक ग्लोबल स्पेस पावर के तौर पर हमारी स्थिति मजबूत हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बंद कोयला खदानों का होगा फिर इस्तेमाल, गिरिडीह और करमा ओसीपी पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुनी गईं

    September 3, 2026

    छात्रों की आड़ में अराजकता फैलानेवालों पर 48 घंटे के भीतर हो कड़ी कार्रवाई

    September 3, 2026

    सात साल के संबंध के बाद शादी से इनकार, दुष्कर्म का केस रद्द

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,429

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,115

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025985

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026836
    Don't Miss
    India

    देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा में 75 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

    By News MaatiSeptember 4, 20264

    लखनऊ। देशभर में आज आस्था, भक्ति और उल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव…

    ISRO ने रचा नया इतिहास: GSLV-F17 के साथ ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05 की सफल लॉन्चिंग,  अंतरिक्ष से ‘नॉटी बॉय’ दुश्मनों की करेगा निगरानी

    September 4, 2026

    रूस-यूक्रेन जंग में भारत बना शांति सेतु, कीव में जेलेंस्की से मिले जयशंकर

    September 3, 2026

    बंद कोयला खदानों का होगा फिर इस्तेमाल, गिरिडीह और करमा ओसीपी पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुनी गईं

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा में 75 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

    September 4, 2026

    ISRO ने रचा नया इतिहास: GSLV-F17 के साथ ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05 की सफल लॉन्चिंग,  अंतरिक्ष से ‘नॉटी बॉय’ दुश्मनों की करेगा निगरानी

    September 4, 2026

    रूस-यूक्रेन जंग में भारत बना शांति सेतु, कीव में जेलेंस्की से मिले जयशंकर

    September 3, 2026

    बंद कोयला खदानों का होगा फिर इस्तेमाल, गिरिडीह और करमा ओसीपी पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुनी गईं

    September 3, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.