Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा
- झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार
- भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां
- रांची में कल से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, पांच लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
- सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, रांची की विशेष पाक्सो अदालत ने सुनाया फैसला
- एसआईआर : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाताओं से भरवाएंगे इन्यूमरेशन फॉर्म
- हजारीबाग कोषागार से अवैध निकासी मामले में तीन आरोपियों की जमानत खारिज
- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बयान देने वाले कांस्टेबल शीष कुमार तिवारी को किया गया सस्पेंड
Author: News Maati
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की 7 दिन की अंतरिम जमानत बढ़ाने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है। इस मामले को आगे के निर्देशों के लिए भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पास भेज दिया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि उनके द्वारा दायर अंतरिम जमानत को बढ़ाने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई की जाय। केजरीवाल ने मेडिकल जांच के लिए अंतरिम जमानत सात दिन और बढ़ाने की…
मुंबई : बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी वाइफ मीरा राजपूत ने मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत तकरीबन 60 करोड़ रुपए है। कपल का यह अपार्टमेंट वर्ली के ओबेरॉय 360 वेस्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह 5,395 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जिसमें तीन पार्किंग स्पेस हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद और मीरा ने बीते 24 मई को अपने इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके साथ ही कपल ने 1.75 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई है। कपल का यह अपार्टमेंट ओबेरॉय रियल्टी द्वारा बनाई गई बिल्डिंग में सबसे ऊंचे फ्लोर पर…
्रदुमका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी, ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस वालों के यहां नोटों के पहाड़ पकड़े जा रहे हैं। आप जानते हैं, ये पैसा कहां से आ रहा है? ये पैसा आ रहा है शराब के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है करोड़ों रुपयों के टेंडर के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है खान-खनिज-खनन घोटाले से। इन लोगों ने जमीनें हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम बदल दिया। अब गरीबों और आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया जा…
अयोध्या : अयोध्या में अधिकतम तापमान 41°C पहुंच गया है। नौतपा मौसम की बेरुखी से अयोध्या में बालक राम की सेवा में बदलाव किया गया है। उन्हें बेहतरीन हल्की कढ़ाई किए हुए सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। हल्के आभूषण से श्रृंगार किया जा रहा है। पुजारी संतोष कुमार तिवारी के अनुसार प्रभु को रोज दही या लस्सी के साथ मौसमी रसीले फलों का भोग लगाया जा रहा है। इनमें आम, मौसमी, लीची, खरबूज, तरबूज आदि हैं। रामलला के लिए नया AC आ गया है, जो जल्द गर्भगृह में लगाया जाएगा। अभी गर्भगृह में कूलर लगाया गया है। ट्रस्ट के…
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत अवधि बढ़ाने से जुड़ी याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर स्वास्थ्य आधार पर जमानत अवधि सात दिन बढ़ाने का अनुरोध किया है। बता दें कि 10 मई को अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दी गई थी। अंतरिम जमानत का आदेश पारित करते हुए न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा था कि ‘लोकसभा चुनाव इस साल की सबसे महत्वपूर्ण घटना है।
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में एक दलित युवती की मौत की घटना को लेकर मंगलवार को राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानून का राज खत्म कर दिया है। पिछले साल अगस्त में अपने भाई की हत्या होने का दावा करते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराने वाली दलित समुदाय की अंजना अहिरवार की रविवार को सागर में अपने चाचा के शव को ले जाते हुए एम्बुलेंस से गिरने के बाद मृत्यु हो गई।
नयी दिल्ली: दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाले ‘इंडिगो’ के एक विमान में बम होने की मंगलवार सुबह मिली धमकी अफवाह साबित हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बम होने की धमकी मिलने के बाद प्राधिकारियों ने विमान में सवार चालक दल के सभी कर्मियों एवं 176 यात्रियों को बाहर निकालकर तलाशी अभियान शुरू किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘वाराणसी जाने वाली ‘इंडिगो’ की एक उड़ान के शौचालय में एक कागज मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कागज पर लिखा था- ‘साढ़े पांच बजे बम’।’’ अधिकारी ने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं तो पिछले 24 साल से गालियां खा-खा कर गाली प्रूफ बन गया हूं। मौत का सौदागर और गंदी नाली का कीड़ा किसने कहा था? संसद में हमारे एक साथी ने हिसाब लगाया था, 101 गालियां गिनाई थीं। तो चाहे चुनाव हो या न हो, ये लोग (विपक्ष) मानते हैं कि गालियां देने का हक उनका ही है और वे इतने हताश-निराश हो चुके हैं कि गालियां देना अपशब्द बोलना उनका स्वभाव बन गया है। मोदी ने कहा कि आपने आखिरी दौर शब्द का इस्तेमाल किया, मुझे उसमें बहुत सी चीजें नजर…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल से 24 प्रखंड और 79 नगरपालिका वार्ड में करीब 29,500 घर आंशिक या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनमें से अधिकतर दक्षिणी तटीय इलाकों में हैं। अब तक छह लोग जान गंवा चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में 2140 से अधिक पेड़ उखड़ गए और लगभग 1700 बिजली के खंभे गिर गए। शुरूआती आकलन से संकेत मिला है कि 27,000 घर आंशिक रूप से और 2500 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारी ने कहा, ये आंकड़े बढ़ सकते हैं, क्योंकि आंकड़े जुटाने और…
रांची। जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के रेगुलर बेल पिटीशन पर मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट में जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच में सुनवाई हुई, लेकिन उन्हें तत्काल राहत नहीं मिल पाई। ईडी ने इस मामले में जवाब दाखिल करने और पक्ष रखने के लिए और समय की मांग की। कोर्ट ने ईडी को वक्त देते हुए मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 10 जून मुकर्रर की है। सुनवाई के दौरान सोरेन की ओर से आॅनलाइन जुड़े सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील…