Author: News Maati

अयोध्या। अयोध्या का तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा है। राम मंदिर में विराजमान बाल स्वरूप भगवान रामलला के भोग में भी बदलाव किया गया है। उन्हें हर दिन दही और फलों का जूस दिया जा रहा है, साथ ही उन्हें सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सतेंद्र दास के मुताबिक राम मंदिर में विराजमान रामलला पांच वर्षीय बालक के स्वरूप में हैं इसलिए उनके रहन-सहन में भी मौसम के अनुसार बदलाव किया जा रहा है। जनवरी में प्रतिष्ठा के दौरान ठंड का मौसम था। अब गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है इसलिए प्रतिदिन जलाभिषेक के…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई है कि उनकी सरकार में मंत्री आतिशी की गिरफ्तारी हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वह सत्ता में लौटे तो सभी विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मानहानि मामले में आतिशी को मिले समन पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि केंद्र सरकार अगली बार आतिशी को गिरफ्तार करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लिखा है कि मैंने पहले ही कहा था कि वह अगली बार आतिशी को गिरफ्तार करेंगे। प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर…

Read More

रांची । सेना के जवान की पत्नी से उसके बच्चों के सामने गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोमवार देर रात हुई इस वारदात की एफआईआर नामकुम थाने के खरसीदाग ओपी में मंगलवार दोपहर दर्ज हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। रांची के ग्रामीण एसपी और पुलिस के कई अन्य अफसर मंगलवार रात पीड़िता के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आला अफसरों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। जिस महिला से गैंगरेप हुआ है, उनके पति सेना…

Read More

रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल में डीजे संदीप उर्फ सैंडी की गोली मारकर हत्या और मारपीट करने के मामले में तीन एफआईआर दर्ज किया गया है। दो एफआइआर मारपीट में और एक हत्या मामले में दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या मामले में पांच पुदांग स्थित सेल सिटी फ्लैट नंबर आठ ए ब्लॉक नंबर ई नाइन निवासी पिता अशोक कुमार सिंह, पुत्र अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सिंह, रामगढ़ निवासी यूनियन बैंक आॅफ इंडिया का मैनेजर प्रतीक, लालपुर निवासी समीरुद्दीन उर्फ छोटू…

Read More

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में भव्य रोड शो किया। मंगलवार की शाम उत्तर कोलकाता के श्याम बाजार फाइव प्वाइंट क्रॉसिंग से भाजपा उम्मीदवार तापस राय को साथ लेकर उन्होंने रोड शो की शुरूआत की। इसके पहले उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया और बाग बाजार के प्रसिद्ध मां शारदा के अंतिम निवास वाले घर मायेर बाड़ी में पूजा अर्चना की। इसके बाद तापस राय को साथ लेकर पीएम ने विधान सरणी में रोड शो की शुरूआत की। यह स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास वाला इलाका…

Read More

रांची। झारखंड में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी ने मई महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी ने राज्य में मई महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को पलामू का तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मई महीने में पलामू के लिए इस दशक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले मई में सर्वकालिक अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड 47.8 डिग्री सेल्सियस है, जो छह मई 1978 को दर्ज किया गया था। पलामू के अलावा गढ़वा में 47.2, चाईबासा में 43.3, रांची में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24…

Read More

हमीरपुर। लोकसभा चुनाव के बीच सभी पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर हमलावर हैं। सभी खुद को जनता के बीच एक बेहतरीन नेता के रूप में प्रस्तुत कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच, बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूंह्व, का नारा देना बहुत आसान होता है, लेकिन प्रियंका ना ही कभी लड़कियों के लिए लड़ीं और ना ही उनके साथ कभी खड़ी हुईं। महिलाओं के साथ अत्याचार और अपराध भी…

Read More

नयी दिल्ली। पाकिस्तान की इमरान सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी जो कट्टरपंथी सोच है, उसकी शिकस्त बहुत जरूरी है। इसके साथ ही फवाद चौधरी ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को लोकसभा चुनाव में जीत की शुभकामनाएं भी दे डाली। चौधरी ने कहा कि कश्मीर या हिंदुस्तान के बाकी मुसलमान हों, इस वक्त कट्टरपंथी विचारधारा का सामना कर रहे हैं, जिस प्रकार के बाकी अल्पसंख्यक जुल्म सह रहे हैं। यह बहुत जरूरी है नरेंद्र मोदी चुनाव में शिकस्त खाएं और पाकिस्तान में हर शख्स यही चाहता है कि वह शिकस्त…

Read More

रांची। राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही है। यहां हिनू में एयरपोर्ट रोड को जाम कर दिया गया है। इसके कारण सैकड़ों विमान यात्री परेशान हैं। कई की फ्लाइंट छूटने की आशंका है। यहां स्थानीय लोगों ने सरना स्थल तोड़ने के विरोध में रोड जाम कर दिया है। जाम करनेवालों मे बड़ी संख्या में आदिवासी शामिल हैं। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। इनमें ऐसे लोग हैं, जो फ्लाइट से आ रहे हैं या जो फ्लाइट पकड़ने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक स्टेट हैंगर से लगे सरना समाज के चबूतरा को…

Read More

कोलकाता : इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बैठक से तृणमूल कांग्रेस ने दूरी बनाने का मन बना लिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वो बैठक में शामिल नहीं होंगी। सीएम ममता बनर्जी ने इसकी वजह भी बता दी है। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन 1 जून को एक बैठक कर रहा है। मैंने उनसे कहा है कि मैं इसमें शामिल नहीं हो सकती, क्योंकि उसी दिन पश्चिम बंगाल में 10 सीटों पर चुनाव है। पंजाब, बिहार और यूपी में भी 1 जून को चुनाव हैं।…

Read More